सीखना कभी बंद न करें – Never stop learning


सीखना कभी बंद करेंNever stop learning


नमस्कार दोस्तों !!


मनुष्य गर्भ से ही सीखना शुरू कर देता हैं | महाभारत मे इस बात का वर्णन भी किया गया हैं - अभिनंयु ने माता उत्तरा के गर्भ मे ही चक्रव्यूह-भेदन की कला सीख ली थी | सीखते रहना मनुष्य की प्रकृति हैं और जीवन का हर एक पल कुछ सिखाता हैं |

Anyone who stops learning is old, whether at twenty or eighty. Anyone who keeps learning stays young - Henry Ford

जो भी सीखना बंद कर देता है वह बूढ़ा होता है, चाहे बीस या अस्सी पर। जो कोई भी सीखता रहता है वह युवा रहता है - हेनरी फोर्ड

इंसान के जीवन की सबसे बेहतरीन बात है की वह जब चाहे तब कुछ नया सीख सकता हैं | नयी पद्धति का खाना बनाना हो, कोई नयी कला सीखना हो यहाँ तक की बच्चा पलना भी धीरे-धीरे सब सीख जाते हैं |

बच्चा जब छोटा होता है तब से लेकर 8 साल की उम्र तक वह वह ज्यादा से ज्यादा सीख सकता हैं|  परन्तु इसका मतलब ये नहीं की बड़े हो कर हम कुछ सीख नहीं सकते; उसके बाद भी हम चाहे तो नया सीख सकते हैं| अगर आपको याद होतो कुछ 20-22 साल पहले कंप्यूट आया था और उसके 6-7 साल के बाद मोबाइल; तब बुजुर्ग व्यक्ति मोबाइल कंप्यूटर चलाने से कितना डरते थे परन्तु अगर आज आप देखे तो उनमे से काफी बुजुर्ग आज मोबाइल और कंप्यूटर चलाना सीख गए है और सोशल मीडिया पर कितने एक्टिव भी हैं |

“Curiosity is the wick in the candle of learning.” William Arthur Ward

"जिज्ञासा सीखने की मोमबत्ती में बाती है।" विलियम आर्थर वार्ड

(सीखना कभी भी बंद करें) इससे आप क्या समझतें हैं ? What do you understand by Never Stop Learning -

यह कि आपको हमेशा ज्ञान को प्राप्त करने के लिए उत्साही एवं प्रेरित रहना चाहिए | सीखने की भूख होनी चाहिए और नई चीजों को सीखने की प्रक्रिया में खुशी खोजने की कोशिश करनी चाहिए|

कहते है शिक्षा कभी बेकार नहीं जाती| आप कुछ भी सीखे; आज नहीं तो कल उसका जीवन मे कही कही उपयोग जरूर होता हैं | अगर आपने ध्यान दिया हो तो जब से कोरोना की वजह से लॉक-डाउन शुरू हुआ लोगो ने तरह तरह के व्यंजन बनाये और खाये होंगे, जो कभी नहीं बननाने की हिम्मत की और सिर्फ रेस्टोरेंट्स मे ही खाया होगा वह भी अच्छा बना लिया; यह क्यों हुआ क्योंकी आपमें सीखने की जिज्ञासा थी, आप अपने समय तो ठीक प्रकार से काम मे लाये एवं आपने नया भोजन बनाने की प्रक्रिया मे खुशी ढूंढी | इसी तरह लोगो ने घर बैठे नए कोर्सेज करे, संगीत उपकरण सीखे, जो कभी सीखने का सोचा भी नहीं वह भी सीख लिया | 

आप कही भी हो घर मे या ऑफिस मे गार्डन मे या मार्किट मे सभी जगह हमे सीखने के लिए तैयार रहना चाहिए | ज्ञान कही भी और किसी से भी प्राप्त हो सकता है चाहे वह हमारा 4 साल का बच्चा हो या हमारे पड़ोस वाला या कोई राह चलता व्यक्ति |  मुख्य बात यह है की हमे अपने मस्तिष्क को हमेशा कुछ नया सीखने / नया ज्ञान प्राप्त करने के लोए खुला रखना चाहिए |


“The beautiful thing about learning is nobody can take it away from you.” – B. B. King

"सीखने के बारे में सुंदर बात यह है कि कोई भी इसे आपसे दूर नहीं ले जा सकता है।" - बी। बी। किंग

आजीवन सीखने के लाभ - Benefits of Lifelong Learning

1)    आप अधिक आत्मविश्वास महसूस करेंगे - You will feel more confident

जब आप कुछ नया सीखते है तो आपमें एक अनोखा विश्वास उत्पन्न होता हैं अपनी क्षमताओं पर विश्वास द्रढ़ होता हैं और आप स्वयं मे पहले अधिक आत्मविश्वास महसूस करते हैं |

2)    आप शांत और संतुलित महसूस करते हैंYou feel calm and balanced

जब आप कुछ नया सीखना शुरू करते हैं तो आप अपनी पूरी ऊर्जा उस शिल्प को समझने मे केंद्रित करते है और इससे आप अपने आप को अधिक शांति और संतुलित महसूस करना शुरू कर देंगे |

3)    आप खुशी महसूस करते हैंYou feel happiness

जब आप कुछ नया सीखते हैं और निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करना शुरू करते हैं तो आप स्वचालित रूप (automatically) से उपलब्धियों की खुशी महसूस करना शुरू कर देंगे और यह आपको सीखने की दिशा में अपनी यात्रा जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करेगा।

4)    आप मे साहस उत्पन्न होगी - Courage will Generate in you


एक बार मनुष्य को आराम की आदत लग जाने पर वह जीवन में जोखिम लेना बंद कर देता हैं, नई कला या नया कुछ सीखने और करने के लिए मन मे हिम्मत ही नहीं जुटा पाते | जब ऐसा इंसान कुछ नया करने की कोशिश करता है तो उसमे एक अनोखी साहस उत्पन्न होती हैं |

5)    आपमें नम्रता और विनम्रता आती है - You become gentle and polite


कहते है ज्ञान का घड़ा जितना भरा होगा, व्यक्ति मे उतनी ही ज्यादा नम्रता और विनम्रता होगी | जब हम ज्ञान प्राप्त करने के लिए साधक बन जाते हैं तो हम प्रत्येक वस्तु और लोगों से सीखने की कोशिश करते हैं और यही कारण है कि हम सभी के प्रति विनम्र बन जाते हैं |

6)    आप अपने संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं - You can improve your overall health


जब आप कुछ नया सीखते है तो उसके लिए कई बार अपने शरीर के साथ-साथ अपने मस्तिष्क का भी काम लेते हैं जिससे आप मानसिक और शरीर तौर पर बेहतर महसूस करते हैं | जब शरीर और दिमाग चलता है तो हम चुस्त और तंदरुस्त महसूर करने लगते हैं |

“Shall I tell you a secret of a true scholar? It is this: every man I meet is my master in some point and in that I learn from him.” Ralph Waldo Emerson

क्या मैं आपको एक सच्चे विद्वान का रहस्य बताऊंगायह वह हैजो हर आदमी मुझे मिलता है वह किसी  किसी प्रकार से मेरा गुरु है और मैं उससे सीखता हूं। " राल्फ वाल्डो इमर्सन



हमेशा कुछ नया सीखने की इच्छा और लगन से आपके अंदर का जुनून बरकरा रहता  हैं | आप स्वयं मे एक अलग सी ऊर्जा महसूस कर पाते है जो आपको एक भिन्न सी ख़ुशी देती हैं | सीखने की प्रक्रिया मे आप कई नए लोगो से मिलते है और उनके जीवन के संघर्ष और प्रयासों को जान कर आप स्वयं को और भी प्रेरित कर पाते हैं |

जीवन बहुत ही छोटा है और उसको कैसे उपयोग करना है - ये आपके हाथ मे है, कुछ नया सीखने से आप कुछ भी खोएंगे नहीं बल्कि जीवन के द्वारा प्रदान किये अमूल्य समय को पूर्ण रूप में उपयोग कर सकेंगे |

इसके साथ आज आपसे विदा लेती हूँ और कुछ नयी सोच के साथ फिर मिलती हूँ |

DeepTea

Comments

  1. Yep keep learning, well written 👏👏👌👌

    ReplyDelete
  2. अपने सही कहा दीप्ति सीखने की कोई उम्र नहीं होती है

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

अपनी सोच को सरल बनाये तो जीवन बेहतर बन जायेगा - Simplify your thinking, life will become better

समय बर्बाद होने से कैसे रोकें - How to Stop Wasting Time

8 सबसे आम पछतावे जो लोगों को जीवन के अंत में होता हैं - 8 most common regrets that people have at the end of life