"ना", "नहीं", “NO” कहना सीखें - Learn to say "No"

"ना", "नहीं", “NO” कहना सीखें - Learn to say "No"


नमस्कार दोस्तों !! “NO”  नहींसिर्फ दो शब्द पर कितने मुश्किल ? हमे सिखाया जाता है की सबको खुश रखो, सबके हिसाब से अपने आप को परिवर्तित कर लो, किसी को दुःख ना पहुंचे इस लिए सबकी हाँ मे हाँ मिलाओ इत्यादि...| हर कोई हाँ कहने पर जोर देता है, कोई भी ये नहीं सिखाता की ना”,नहीं”,”NO” कहना या दुसरो से असहमत होने मे कुछ गलत नहीं है |

परन्तु क्या वजह है की हमना”,  "नहीं", ”NO” चाह कर भीहाँकह देते हैं :-
·        बड़ो के आदर मे हम उनकी हर बात परहाँकह देते हैं
·        हमे कोई अपनाएगा नहीं ये सोच करहाँकह देते हैं |
·        कोई हमे अभिमानी ना समझे इस लिए हमहाँकह देते हैं |
·        कोई मौका हमारे हाथ से ना निकल जाये इसलिएहाँकह देते हैं |
·        मतभेद ना हो इस लिएहाँकह देते हैं |

The art of leadership is saying no, not saying yes. It is very easy to say yes. - Tony Blair


"ना" कहने के फायदे – Benefits of saying “NO”-


आगे आने वाले मतभेदों से बच सकते हैं - जब व्यक्ति सीधी सीधी बात करता है तो मतभेद नहीं होते | जब महसूस हो की कोई काम जरुरी नहीं या जाना जरुरी नहीं तो साफ़ना” “NO” कहे; क्यों की अगर आधे मन से हाँ कह भी देंगे तो मतभेद होने की ज्यादा आशंका हैं |

अनावशयक तनाव से बचा जा सकता हैं - “ना” “NO” कहने से आपको काफी बार खींचा-तानी नहीं करनी पड़ती और इसीसे अनावशयक तनाव से बचा जा सकता हैं |

अपने स्वयं के होकर रह सकते हैं - आम दिनचर्या मे व्यक्ति इतना व्यस्त रहता है की स्वयं के लिए समय ही नहीं रहता, अनावशयक कामो कोना” “NO” कहने से आपको स्वयं के साथ बिताने के लिए कुछ पल मिल सकते हैं |

अपने काम पर बेहतर ध्यान दे सकते हैं - अनावशयक चीजों कोना” “NO” कहने से हम हमारे मुख्य लक्ष्य पर ज्यादा ध्यान लगा सकते हैं |

अपनी सीमाओं में होकर रह सकते हैं - हर एक व्यक्ति की एक सीमा होती हैं और इसके बाहर निकलना उसे ना ही पसंद आता है और ना हीं वह उसमे सहज रह पता हैं; यहाँना” “NO” कहना उसमे मददगार साबित होता हैं | उदाहरण - जैसे कोई शराब को पीने मे सहज नहीं होता तोना” “NO” कहना उसके लिए उपयोगी साबित होता हैं |

अत्यधिक खर्च से भी बचा जा सकता हैं - “ना” “NO” कह कर उस अत्यधिक खर्च से बच सकते हैं जिसे चाह कर भी हम दोस्तों, सहकर्मियों और रिश्तेदारों के साथ खर्च देते हैं |

“Saying no can be the ultimate self-care.” — Claudia Black


"ना, नहीं, NO" कैसे कहे ? How to Say “NO”


1.     "नहीं" शब्द का उपयोग करें, लेकिन विनम्रता से / Use the word "no", but politely -
अगर आपके पास कोई संभावना नहीं है तो नहीं का इस्तेमाल करें परन्तु विनम्रता से ताकि दूसरे व्यक्ति को बुरा भी लगे और आपका संदेश भी पहुंच जाये |

2.     अगर यह बहुत जरूरी नहीं है ? If it is not very important? –
इस प्रकार वाक्य को शुरू करने से हम सामने वाले व्यक्ति को अप्रत्यक्ष तरीके से ये समझा सकते है की अभी उनके काम से ज्यादा जरुरी कार्य है आपके पास |
उदाहरण - अगर यह बहुत जरूरी नहीं है ?; तो क्या मैं इस काम को कल करूँ ?

3.    "पूछने के लिए धन्यवाद।" परंतु "Thanks for asking." but –
इस प्रकार वाक्य की शुरुआत करने से सामने वाला व्यक्ति आपके "नहीं" को स्वीकार करने के लिए मानसिक रूप से तैयार हो जायेगा |

4.     अपनी असुविधा के बारे मे बताये | Tell about your inconvenience –
अपनी परेशानी सामने वाले व्यक्ति को बताने मे कोई हर्ज नहीं हैं अगर आप वैध कारण बतायेंगे तो वह समझ जायेगा और आपका इंकार भी मान लेगा |
उदाहरण - किसी 2 शादी का निमंत्रण आने पर एक को बता दे की दूसरे के शादी मे जाना आवशयक हैं, तो आपके समारोह मे नहीं पायेंगे |

5.     यदि आवश्यक हो, तो 'क्योंकि' का उपयोग करें | If necessary, use 'because'
क्योंकि’ / ‘बिकॉज़ एक बहुत ताकतवर शब्द हैं, इससे आप सामने वाले के मन मे उठ रहे सवाल को खत्म  कर सकते हैं और उसको आपकीना” “NO” स्वीकार करने के लिए मना सकते हैं |
उदाहरण- आज मै देर मीटिंग मे बैठ नहीं पाऊँगा क्योंकि _______|

6.     एक विकल्प प्रदान करें | Provide an option –
विकल्प देने से लोगो की उम्मीद नहीं टूटती और वह ख़ुशी से आपकीना” “NO” मान लेते हैं |
उदाहरण - आज आइसक्रीम नहीं कल डिनर करने चले ?

7.      क्षमा करें, इस बार मेरे पास कुछ जरूरी काम हैं Sorry, this time I have some urgent work –
क्षमा / Sorry - बहुत शक्तिशाली शब्द जिससे कोई भी आपकी परेशानी समझ कर आपकी "ना" “NO” को स्वीकार कर लेता हैं |
उदाहरण - क्षमा करें, इस बार मेरे पास कुछ जरूरी काम हैं: नहीं तो इस बार मैं जरूर आपकी फाइल पहले देख लेता |

8.     मुस्कुरा करनाकहे |  Smile and say "No" –
"ना" “NO” कहने का सबसे अच्छा इशारा, जिसके बाद कोई दुबारा आपसे निवेदन करने नहीं आएगा |

9.     अभी नहीं | Not Now –
सख्ती से अपनी "ना" “NO” दिखने के लिए इन शब्दों को उपयोग करा जा सकता है |
उदाहरण - अभी नहीं मैं व्यस्त हूँ|

10.  भविष्य की आशा दे | Give hope for the future –
हम आशा देकर अपनीना” “NO” मे हाँ मना सकते हैं |
उदाहरण - इस महीने "नहीं " अगले महीने चलते हैं खरीदारी करने

11.  दुर्भाग्य से | Unfortunately  –
ये शब्द किसी को हमेशा के लिए अलविदा कहने मे मददगार होता हैं |
उदाहरण- दुर्भाग्य से मुझे अपनी व्यक्तिगत प्रतिबद्धताओं के कारण यह नौकरी छोड़नी पड़ रही हैं |

12.  एक बार अपना मन बना लिया तो फिर ना बदलें | Once you have made up your mind, do not change again –
अपने शब्दों पर टिके रहे, बार-बार अपना मन बदलने से लोग आपका आदर करना बंद कर देंगे | आप पहले अपने शब्दों का आदर करें; एक बार सोच कर "नहीं" “NO” कहने के बाद दुबारा शब्दों को नहीं बदले|

13.  सहानुभूति | Empathy –
ना” “NO” कहने से कई बार हमारे करीबियों को तकलीफ होती है, तो उनको प्यार और सहानुभूति से समझाए की आपने "नहीं" “No” कुछ विवशता से कहा हैं | वह आपकी बात समझेंगे और आपका साथ भी देंगे |

हमे समझना होगा की "ना", "नहीं", “NO” कहना बिलकुल आसान नहीं बल्कि बहुत मुश्किल हैं, क्यूंकि इसमें हम दुसरो के मन को दुःख पंहुचा सकते हैं | परन्तु अगर हम अपने मन की नहीं सुनेंगे तो हम स्वयं के प्रति भी गलत करेंगे | तो जान ले की "नहीं" “NO” कहना गलत नहीं ये जरुरत होने पर बहुत फायदेमंद साबित होता हैं और हमे काफी दुविधाओं से भी बचता हैं | सिर्फ ध्यान रखे "ना", "नहीं", “NO” कब, कहाँ और किस प्रकार कहना हैं |


आज इसके साथ आप सबसे विदा लेती हूँ |

DeepTea

Comments

  1. Yes its very important to say No. I learnt this in professional life we have to

    ReplyDelete
  2. Ek dum correct. Yep...we all have to learn to say NO. It makes your like much easier.

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

अपनी सोच को सरल बनाये तो जीवन बेहतर बन जायेगा - Simplify your thinking, life will become better

समय बर्बाद होने से कैसे रोकें - How to Stop Wasting Time

8 सबसे आम पछतावे जो लोगों को जीवन के अंत में होता हैं - 8 most common regrets that people have at the end of life