केवल एक बच्चा होने के लाभ - Benefits of having only one kid


 केवल एक बच्चा होने के लाभ - Benefits of having only one kid


नमस्कार दोस्तों ! हमारे बचपन के समय की तुलना मे आज की दुनिया बहुत सारी अनिश्चितताओं से भरी हैं| क्या हममे से कभी किसी ने अपने बचपन मे वैश्विक वित्तीय संकट, छंटनी, अर्थव्यवस्था मंदी (slow down, global financial crisis, Layoff, Economy in recession) इत्यादि के बारे मे सुना था ? ये शब्द तो जैसे शब्द कोष मे होते ही नहीं थे, पर आज ये स्थिति है की हर 4-5 साल मे कुछ न कुछ होता रहता है और हमारा जीवन आगे बढ़ने के जगह या तो वही रुका है या पीछे जा रहा हैं | ऐसे मे बड़ा परिवार संभालना बेहद मुश्किल होता हैं, इसी कारण और कई दूसरे कारणों से दम्पति केवल एक बच्चे का फैसला कर रहे है|
कई तथ्य जहाँ एक से ज्यादा बच्चे होने का सहयोग करते है वही अनेक जानकार एकल बच्चा होने के लाभ भी बताते है; आईये बात करें उन फायदों के बारे मे जो परिवार मे सभी के लिए अच्छे हैं  -

1)     उच्च आत्मसम्मान - एकल बच्चे पर माता-पिता अपना पूरा ध्यान केंद्रित करते हैं, उसको समझने और सुनाने के लिए उनके पास दोनों मे से हमेशा कोई एक होता ही हैं| वे भावनात्मक रूप से सुरक्षित महसूस करते हैं और यही कारण होता है वह दुसरो बच्चों से ज्यादा आत्मसम्मान रखते हैं |

2)     माता-पिता के साथ मजबूत रिश्ता - एकल बच्चे अपने माता पिता के साथ सबसे अधिक समय बिताते हैं; पढ़ना, खाना, सोना, खेलना इत्यादि सभी दैनिक कार्यो से ले कर भावनात्मक और मानसिक समर्थन मे भी उनको सँभालने और समझने के लिए उनके माता-पिता ही उनके सबसे करीब होते हैं; इनका रिश्ता अपने माता-पिता से इतना घनिष्ठ होता है की वह माता पिता से ज्यादा अपने बच्चों के दोस्त बन जाते हैं | आगे चल कर भी बच्चे को भलीभाँति अपने माता पिता का ख्याल रखना आता हैं|

3)     रचनात्मकता से परिपूर्ण एकल बच्चे स्वयं ही अपना मनोरंजन करना जानते हैं, उनको स्वयं के साथ समय बिताने की आदत होती हैं, वह स्वयं को बेहतर समझते और पहचानते है और इस कारण बड़े होते होते उनका स्वाभाव शांत हो जाता हैं; वह ज्यादा अच्छा सोच पाते है एवं दूसरे बच्चों से ज्यादा रचनात्मक होते हैं |

4)     उच्च परिपक्वता - एकल बच्चे ज्यादा समय माता पिता के साथ बिताते है, उनके साथ घर के कार्यो मे मदद करते हैं| दिन मे अधिकतर उनके साथ विभिन्य प्रकार की गतिविधियाँ करते है और इस वजह से उनके अंदर ज्यादा समझदारी उत्पन होती हैं| वह अपने साथ के बच्चों की तुलना मे अधिक परिपक्व हो जाते हैं|

5)     माता-पिता पर कम दबाव - एक बच्चा होने से माता पिता कुछ साल मे ही वापस अपने काम और स्वयं पर ध्यान दे पाते है, दिमाग ज्यादा शांत होता है तो बच्चे का पालन पोषण बेहतर कर सकते है| व्यक्तिगत और सामाजिक जीवन थोड़े समय मे ही संभल जाता हैं |  एकल बच्चे के होने से रोज़ रोज़ बच्चों के झगडे सुलझाने का भी कोई तनाव नहीं होता जिससे जीवन थोड़ा आसान ही रहता हैं |


6)     दोस्ती और संबंधों का महत्व - एकल बच्चे अपने आसपास (पड़ोस, स्कूल, एक्टिविटी क्लासेज मे ) अच्छे दोस्त बना लेते है| वह दोस्ती और दूसरे रिश्तो को काफी महत्व भी देते हैं | संबंधो का महत्व समझते एवं उसको निभाते भी हैं, उनके लिए दोस्तों और रिश्तेदार उनका परिवार होते हैं |

7)     जीवन मे उत्तमता - एकल बच्चा होने से जीवन काफी हद तक संतुलित और समृद्ध रहता हैं| घर का खर्च भी संभला होता हैं तो जीवन मे दूसरी सुख-सुविधाओं पर भी खर्च कर पाते हैं| बच्चे की देख-रेख और शिक्षा के लिए माता-पिता को धन के लिए खींचा तानी नहीं करनी पड़ती; वे अपने जीवन स्तर को बनाए रखने में भी सक्षम होते हैं|


अगर माता-पिता बच्चो पे नियमित तौर से ध्यान दे, उनको स्वयं से खेलना और आनंद से रहना सिखाये तो धीरे-धीरे उनको अकेलेपन से दूर ले जा सकते हैं| उनको घर के कार्यो मे अपने साथ लगाए जैसे सफाई करना, खाना बनाना, कपडे तेह करना इत्यादि| सभी वार्तालाप मे उनको भी सम्मिलित करें उनकी क्या पसंद और नापसंद है उसके बारे मे पूछे, उनसे उनकी भावनाओं के बारे मे बात करें| उनकी सभी प्रशनों का धैर्य से उत्तर दे एवं दोस्त बन कर उनको समझे और समझाए |

"वह छोटे है ये सोच कर उनके साथ व्यवहार ना करें, ध्यान रखे की वह हमारे जैसे बड़े होने वाले है| वह नासमझ नहीं पर अपनी समझ को बेहतर बनाने की कोशिश कर रहे हैं | "

इसीके साथ आज की बातचीत यहाँ समाप्त करती हूँ, और जल्द ही मिलती हूँ कुछ नयी सोच के साथ |

DeepTea

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

अपनी सोच को सरल बनाये तो जीवन बेहतर बन जायेगा - Simplify your thinking, life will become better

समय बर्बाद होने से कैसे रोकें - How to Stop Wasting Time

8 सबसे आम पछतावे जो लोगों को जीवन के अंत में होता हैं - 8 most common regrets that people have at the end of life