समय बर्बाद होने से कैसे रोकें - How to Stop Wasting Time


समय बर्बाद होने से कैसे रोकें - How to Stop Wasting Time



हम सभी को यह तय करना है कि हमें जो समय दिया गया है उसका क्या करना है।"—  जेआरआर। टॉल्किन, फेलोशिप ऑफ रिंग

चलो टाइम पास करते है, आलस रहा है, मन नहीं कर रहा, अभी बहुत टाइम हैं इत्यादि कई ऐसे वाक्य है जो हम सभी ने कई बार अपनी सुस्ती दिखाने के लिए इस्तेमाल किया होगा और रोज़मर्रा की दिनचर्या मे बोलते हैं |
हम सबको अच्छा लगता है काम को टाल के कुछ समय फुर्सत के निकालना,पर सवाल ये है की इस तरीके से हम क्या प्राप्त कर रहे हैं ? शायद प्राप्त तो कुछ नहीं हो रहा पर अमूल्य समय जरूर खो रहे हैं |

हम सभी को २४ घंटे प्राप्त हैं, पर इन २४ घंटो मे से कौन समय को कितना उपयोग मे लाता है यह प्रत्येक व्यक्ति पर निर्भर हैं | इसी २४ घंटो  मे दुनिया के कई लोग लाखो करोड़ो बना लेते है और कई व्यक्ति बिस्तर पर से उठकर अपनी दिनचर्या भी ठीक प्रकार पूरी नहीं कर पाते | तो इसका मतलब कुछ लोग समय का पूर्ण उपयोग कर रहे है और कुछ लोग इसको व्यर्थ गवा रहे है|


समय सर्वोच्च है, समय आपके जीवन में आपकी इच्छा के अनुसार सब कुछ ला सकता है, लेकिन हम सभी को यह पता होना चाहिए की इसका उचित तरीके से उपयोग कैसे किया जाए|

थॉमस ए। एडीसन —  "समय वास्तव में एकमात्र पूंजी है जो किसी भी इंसान के पास है, और केवल एक चीज जिसे वह खोना बर्दाश्त नहीं कर सकता है।"

तो कैसे इस समय का सही प्रकार उपयोग करें और इसको व्यर्थ जाने दे

1)     इंटरनेट / सोशल मीडिया

नए अनुसंधान के मुताबिक 2020 में 3.8 मिलियन लोग सोशल मीडिया का उपयोग करते हैं, जो दुनिया की आबादी के आधे से अधिक है| औसतन हम सोशल मीडिया पर प्रति दिन 2½ - 3 घंटे खर्च करते हैं।
आज इंटरनेट मुख्य कारण बन गया है समय बर्बाद करने का, एक छोटी सी घंटी (Ring) से जब हम मोबाइल उठाते है तो वह कब हमारे 15-20 मिनट खा लेता हैं पता ही नहीं चलता|
लक्ष्य के प्रति काम करते समय मोबाइल / इंटरनेट को कुछ समय के लिए दूर रखें, हो सके तो अधिसूचना (Notification) को बंद कर दे| याद रखे हमे कोई पुरस्कार या सम्मान नहीं मिलने वाला अगर हम सबसे पहले कमेंट, लाइक इत्यादि करते हैं | हमे इस व्याकुलता को दबाना होगा ताकि हम समय रहते अपना निर्धारित कार्य पूरा कर पाए|


2)     बेकार के काम बेकार के लोग

अपने दैनिक दिनचर्या पर ध्यान दें, दफ्तर, घर, खरीदारी करते समय हम सभी काफी समय बर्बाद करते हैं, जैसे दफ्तर मे गपशप करना, घर पे अपने ही काम को बढ़ा लेना, खरीदारी करते समय जो लेना है उसको छोड़ के दूसरे कई सामान का सर्वेक्षण और विश्लेषण करना; और कई ऐसे काम जिसको करने से हम समय बचा सकते है | ऐसे सभी कामो को अगली बार दोहराते समय ध्यान रखे और जल्द ही ऐसा करना बंद करें |
बेकार लोग हमे कही भी मिल जायेंगे पर भलाई इसमें ही है की हम उनसे बचे उनके साथ अपना अनुल्य समय व्यर्थ करें, जैसे सड़क चलते कुछ नमूनों को फालतू की हरकते करते देखे, किसी से बहस मे पड़े, हर बात पे बार बार विचार-विमर्श करने वाले लोग, बेकार विषय पे आपकी सलाह मांगने वाले लोग ; और कई क़िस्म है ऐसे लोगों की|
धयान दे बेकार के काम एवं बेकार के लोग दोनों से सावधान रहे; इससे आप दुगने फायदे मे रहेंगे - समय के साथ साथ अशांति और थकान से भी बचेंगे |

3) सूची बनाये - 

हमेशा एक दिन पहले अगले दिने के सबसे महत्वपूर्ण कामों  की एक सूची तैयार करें और उसके अनुसार अपने काम को प्राथमिकता दें | ऐसा करने से आपका दिमाग स्वयं ही तैयार रहेगा उस सूची का अनुसरण करने के लिए | याद रखे सभी काम एक ही दिन मे नहीं करे जा सकते है, अपने लिए डेडलाइन निर्धारित करें और तदानुसार काम करें| छोटे एवं बड़े लक्ष्य को लिखे और एक एक करके उनको पूरा करें |

4) ध्यान केंद्रित

हमे अपने ध्यान को भटकने नहीं देना हैं, मन को एकाग्र कर के चले | अपने निर्धारित कार्य पर पूरा ध्यान केंद्रित करें| एक शांत माहौल चुने, इधर- उधर के शोर से बचें , सभी जरुरी सामग्री जैसे पानी, पेन पेंसिल चश्मा इत्यादि साथ मे रखें | तये करें बिना काम पूरा हुए ध्यान को भटकने नहीं देना हैं |
  

5) छोटे ब्रेक ले

एक मशीन की तरह हमारे दिमाग को भी पुनरारंभ करने और नए सिरे से सोचने के लिए एक ब्रेक की आवश्यकता होती है; चाहें वह विधार्थियो के लिए कुछ समय बहार जाकर खेलना हो, दफ्तर मे टी-कॉफी ब्रेक हो, या घर पे महिलाओ का वक्त के लिए फुर्सत मे बैठना हो सबको एक विराम की आवश्यकता होती हैं |
ये विराम हमे नयी ऊर्जा से भरता है और बचे हुए काम के लिए स्फूर्ति देता हैं | पर यह धयान रखे की ये ब्रेक ज्यादा लम्बा हो और जल्द से जल्द वापस काम की शुरुआत करें|


6) खुद का विश्लेषण करें

हम स्वयं ही अपने सबसे बड़े आलोचत और सबसे बड़े प्रशंशक हैं| आपने अपना लक्ष्य तय किया, उसको प्राप्त करने के लिए कार्य भी किये; पर अब ये विश्लेषण कौन करेगा की जो प्रयत्न लक्ष्य को हासिल करने के लिए किये गए है - "वह काफी है" या अभी आपको अधिक प्रयत्न करने की आवश्यकता है |? इत्यादि
| ये सब कोई और पर आप स्वयं ही इसका विश्लेषण करेंगे, आपको स्वयं की कमज़ोरियों और ताकत का भली भाँति अंदाजा होता हैं तो स्वयं को आंकने के लिए किसी और का इंतज़ार करें, खुद का विश्लेषण करें और आगे की योजना तय करें |


7) समय पर सोना एवं समय पर उठाना

नियम जीवन मे बहुत जरुरी हैं, और सबसे ज्यादा आवश्यक है सोने और उठने का नियम | अच्छी गहरी नींद हमारे मन और मस्तिष्क को नई चुनौतियों के लिए बहाल और सुचारु रूप से कार्य करने में मदद करती है |
आपने ध्यान दिया होगा अगर आप एक दिन देर से सोये तो आपको अगले दिन उठने मे कितनी समस्या होती है और पुरे दिने शरीर और मस्तिष्क मे कुछ खिचाव सा महसूस होता हैं, कितनी भी चाय-कॉफ़ी इस थकान को दूर नहीं कर सकती | और जब पुरे दिन ये हाल रहेगा तो काम करने के लिए नयी ऊर्जा कहाँ से लायेंगे | धयान रखे समय पर सोना और उठना एक अत्यधिक जरुरी नियम है और इसका पालन करें |



समय प्रबंधन जैसी कोई चीज नहीं है; केवल आत्म-प्रबंधन है।— रोरी वादन

“There is no such thing as time management; there is only self-management.”— Rory Vaden

ये कहना अपने आप मे पूर्ण है की हमें अपने समय का प्रबंधन खुद से ही करना होगा, समय का सदुपयोग ही हमे अपने जीवन का उद्देश्य को प्राप्त करने मे सबसे बड़ी भूमिका निभाता हैं |



इसी के साथ आपका ज्यादा समय लेते हुए आपसे विदा लेती हूँ और जल्द ही मिलती हूँ अपने नए विचारो के साथ|

DeepTea

Comments

  1. Good to read but very difficult to follow practically

    ReplyDelete
  2. Very good...hard to implement but not impossible. ❤❤ we should all try...specially 1st and last point if we will follow that we will have enough time in our hand.

    ReplyDelete
  3. Nice Article Deepti!! Good Job!! Keep up it up! That's so true that we human beings keep ourselves so engage in unnecessary things which is a huge distraction for us for not to finish other important or crucial assignments.

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

अपनी सोच को सरल बनाये तो जीवन बेहतर बन जायेगा - Simplify your thinking, life will become better

8 सबसे आम पछतावे जो लोगों को जीवन के अंत में होता हैं - 8 most common regrets that people have at the end of life