सीखना कभी बंद न करें – Never stop learning
सीखना कभी बंद न करें – Never stop learning नमस्कार दोस्तों !! मनुष्य गर्भ से ही सीखना शुरू कर देता हैं | महाभारत मे इस बात का वर्णन भी किया गया हैं - अभिनंयु ने माता उत्तरा के गर्भ मे ही चक्रव्यूह - भेदन की कला सीख ली थी | सीखते रहना मनुष्य की प्रकृति हैं और जीवन का हर एक पल कुछ सिखाता हैं | Anyone who stops learning is old, whether at twenty or eighty. Anyone who keeps learning stays young - Henry Ford जो भी सीखना बंद कर देता है वह बूढ़ा होता है , चाहे बीस या अस्सी पर। जो कोई भी सीखता रहता है वह युवा रहता है - हेनरी फोर्ड इंसान के जीवन की सबसे बेहतरीन बात है की वह जब चाहे तब कुछ नया सीख सकता हैं | नयी पद्धति का खाना बनाना हो , कोई नयी कला सीखना हो यहाँ तक की बच्चा पलना भी धीरे - धीरे सब सीख जाते हैं | बच्चा जब छोटा होता है तब से लेकर 8 साल की उम्र तक वह वह ज्यादा से ज्यादा सीख सकता हैं | परन्तु इसका मतलब ये नहीं ...