क्यों आपको अपने बच्चे की तुलना दूसरों से करना बंद करना चाहिए - Why you Should "Stop Comparing your Child with Others"
क्यों आपको अपने बच्चे की तुलना दूसरों से करना बंद करना चाहिए - Why you should - "Stop Comparing your Child with Others" हम सभी अपने बच्चों को बढ़ता हुआ और जीवन की ऊँचाईओं को छूटा हुआ देखना चाहते हैं ; और इसके लिए माता - पिता जी जान लगाते हैं ताकि उनके बच्चे की प्रगति मे कोई बाधा ना आये। उनको उत्साहित करने का पूरा प्रयत्न भी करते रहते हैं ; परन्तु कब ये प्रयत्न सकारात्मक से नकारात्मक हो जाता हैं इसका अंदाजा ही नहीं लगा पाते। किसी की सराहना करना उनकी उपलब्धियों की चर्चा करना बहुत अच्छी बात हैं क्यूंकि इससे सभी को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती हैं ; परन्तु सदैव अपने बच्चे की तुलना दूसरों से करते रहना यह कहाँ से ठीक हैं ? Why Do Parents Compare Their Child to Others? इंसान एक सामाजिक प्राणी है और लोगों को देख कर सीखता और उनका अनुसरण करता हैं। जब माता पिता अपने आस - पास के दूसरे बच्चों को आगे बढ़ता देखते हैं तो उन्हें अपने बच्चों की उन्नति...