असफलता से निपटना - Dealing with Failure
असफलता से निपटना - Dealing with Failure
Failure is not the Opposite of Success it is
part of Success - Arianna Huffington
विफलता सफलता के विपरीत नहीं है यह सफलता का हिस्सा है - अरियाना हफिंगटन
हम सभी को जीवन मे सदैव सफल होना ही सिखाया गया है | माता-पिता हो या शिक्षक सभी ने हमेशा यही ज्ञान दिया की
कैसे सफल बने, यहाँ तक की आशीर्वाद भी सफल होने के ही मिले | परन्तु हम सफलता के चक्कर मे यही सीखना भूल गए की विफलता भी कुछ होती है | हमे जीवन की कठिनाईयों से सिखने को मिला की विफलता सफलता से कई गुना ज्यादा महत्वपूर्ण हैं |
मनुष्य को जितनी जल्दी हो यह सच स्वीकार कर लेना चाहिए की जीवन हमेशा सफलताओ से भरा नहीं रह सकता; असफलता तो समय समय पे मिलती ही रहेगी; परन्तु महत्वपूर्ण यह है की कैसे हम अपनी मनोदशा और ऊर्जा को सुचारु रूप से सफलता पाने के लिए प्रेरित करते रहे |
असफलता के पीछे का सच -
असफलता वह सूचक है जो बताती है की हमे अभी और मेहनत करनी पड़ेगी, अपनी ताकत का अधिक उपयोग करना पड़ेगा, जान लगानी पड़ेगी| असफलता हमे हमारे गलतियाँ ढूढ़ने मे मदद करती है और कुछ नए तरीके इस्तेमाल करने का इशारा देती है |
परेशानी यह है की हम सभी असफलता से डरते हैं परन्तु हमे उससे डरना नहीं बल्कि उसको अपनाना चाहिए | जैसे बड़े हमारी गलतियों पर हमे समझाते है, वैसे ही असफलता भी हमे समझाने ही आती है | परन्तु मनुष्य जीवन की दुविधा कि हमे अपनी असफलता मे अपनी अच्छाई ही नहीं दिखाई देती और हम स्वयं को दुख, अवसाद, तनाव इत्यादि मे डाल देते हैं ; और आगे बढ़ने के बजाये अपने आपको और अपनी ऊर्जा को नकारात्मकता से
घेर लेते हैं |
असफलता का सामना करने और फिर से सफलता की दिशा में प्रयास करने के 10 कदम –
1st
Step - नकारात्मक विचारों से खुद को दूर करें - असफल होने पे सबसे पहले क्या विचार आता हैं ? मैं शायद इस काबिल नहीं हूँ, मेरे मे इतनी ताकत नहीं है इत्यादि ..| सबसे पहले ऐसे विचारो/ सोच से अपने आप को दूर करें| अगर आपने ये पहला कदम ठीक से ले लिया तो नए प्रयास के लिए अपने मन को मजबूत करना बहुत आसान हो जायेगा |
2nd Step - भावनात्मक रूप से मजबूत होना - दूसरा सबसे बड़ा कदम है अपने मन एवं मस्तिष्क को मजबूत करें, स्वयं को होसला दिलाये की - "आप कुछ भी प्राप्त सकते हैं",
"आपके लिए कुछ भी नामुमकिन नहीं हैं" | इस प्रकार आपका मन पूर्ण रूप से पुनः लक्ष्य को हासिल करने के लिए मजबूत हो जाता हैं |
3rd Step - असफल होने की तकलीफ से उभरने के सही तरीके - कई बार देखा गया है की लोग गलत आदतों के द्वारा अपनी तकलीफो को भूलने की कोशिश करते है, अनके प्रकार के व्यसनों का सहारा लेते हैं ; परन्तु ये कोई मदद नहीं करते | इसकी जगह अगर आप अपने सीनियर्स से बात करें, बड़ो से सुझाव के, विचार विमर्श कर रास्ता ढूंढे एवं योग और अच्छी आदतों मे ही अपने आपको लगाए, नकारात्मक विचारों से खुद को दूर करें |
4th
Step - स्वयं की असफलता और सफलता के बारे में याद करें - आपने जीवन मे कई बात असफल होने के बाद भी सफलता को दुबारा कोशिश कर के पाया होगा | याद करें जब अपने हिम्मत से सफलता को प्राप्त किया था और एक अद्भुत खुश हासिल की थी; इससे आपके मन को हौसला मिलेगा और आप स्वयं को दुबारा कोशिश करने के लिए समझा पायेंगे |
5th
Step -
सफल लोगों की विफलता के बारे में जानें - दुनिया मे हम अकेले नहीं जिसे असफलता हासिल हुई हो | अगर आप ध्यान देंगे तो दुनिया मे सबसे सफल लोगो को अपने कई प्रयत्नों मे नाकामी / असफलता मिली हैं; परन्तु वह सफल इस लिए हुए क्यों की उन्होंने असफलता की चिंता किये बिना दुबारा मेहनत कर के उसको सफलता मे बदल दिया | इनकी असफलता - सफलता की कहानिया सुन कर जीवन मे आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा मिलेगी |
6th Step - अपनी विफलता की जिम्मेदारी लें - हमे स्वयं ही अपनी असलता की जिम्मेदारी लेनी पड़ेगी तभी हम सब छोड़ कर सफलता को पाने पर अपना ध्यान केंद्रित कर पाएंगे | सफलता हमारी स्वयं की होगी तो विफलता की जिम्मेदारी दूसरे पर क्यों डाले |
7th Step - विफलता से सीखने का अवसर ढूंढे - ये कदम आपको सबसे ज्यादा सकारात्मक बनाएगा, विफलताओं को कुछ नया सिखने के मौके की तरह देखें ना की उससे उम्मीद खो दे | "विफलता मे ही सफलता छुपी हैं" इस बात को हमेशा स्वयं को याद कराये और आगे बढ़ते रहे |
8th
Step -
उचित योजना - किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए उसकी ठीक प्रकार से योजना बनाना अत्यधिक आवश्यक हैं | अपने लक्ष्य को दुबारा निर्धरित कर उसको प्राप्त करने की योजना बनाये और उसके लिए समय आवंटित करें| योजना ठीक होने से सफलता प्राप्त करने की संभावना बढ़ जाती है |
9th
Step - धीरज - यह पृथ्वी की प्रकृति है कि हर काम यहाँ अपने निर्धारित समय पर ही पूर्ण होता है, हमें केवल धैर्य रखना होगा और अपना काम करते रहना होगा| अधीरता से कार्य बिगड़ जाते हैं |
10th
Step -
असफलता को व्यक्तिगत ना ले; Plan B- कई बार ऐसे होता है की अनेको प्रयास करने पर भी हमे सफलता हासिल नहीं होती; परन्तु इसका मतलब ये नहीं की हम उसको अपने ऊपर हावी करले और अपने आपको असफल घोषित कर दे | कई दफे हमे असफलताएं ये भी बताने की कोशिश करती है की हमे स्वयं के लिए कोई नया रास्ता चुनना चाहिए, कोई दूसरा प्लान बी | इस बात का विश्लेषण आपको स्वयं ही करना पड़ेगा | प्लान बी का सबसे अच्छा उदहारण है हम सभी के प्रिय - अमिताब बच्चन जिनको एक बार ऑल इंडिया रेडियो ने खारिज कर दिया था और इसके बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री की तरफ रुख किया |
“Failure is simply the opportunity to begin
again, this time more intelligently.” —Henry Ford
"विफलता फिर से शुरू करने का अवसर है, इस बार अधिक समझदारी से।" -हेनरी फोर्ड
सफलता और असफलता दोनों ही हमें जीवन में बहुत कुछ सीखा जाती हैं; हालांकि यह हम पर निर्भर करता है कि हम कैसी प्रतिक्रिया देते हैं |
आज इन्ही विचारों के साथ आपसे विदा लेती हूँ |
DeepTea



Very nice 👍 and motivating
ReplyDeleteThank u
DeleteVery nicely written and explained , spl pt 6 , 9 and 10 I totally agree.👏👏
ReplyDeleteThank u
DeleteGood👍👍
ReplyDeleteThank you
Delete