10 बातें मुश्किल समय में भी आभारी रहे - 10 things to be thankful for even in difficult times


10 बातें मुश्किल समय में भी आभारी रहे - 10 things to be thankful for even in difficult time


नमस्कार दोस्तों !! हम सभी ने ध्यान दिया होगा की जीवन कभी एक समान नहीं रहता, इसमें सदैव उतार चढाव लगे ही रहते हैं | एक दिन आशा से भरा होता है तो दूसरा दिन आशाहीन होता हैं |

कभी-कभी हम बहुत उत्साहित महसूस करते हैं, वही कभी-कभी कुछ करने का उत्साह ही नहीं होता; समय एवं परिस्थिति हमे आशाहीन अवस्था मे डाल देती है |

ऐसा मुमकिन ही नहीं की जीवन हमेशा आपके तय किये मुताबिक ही चले, जीवन अपनी योजना के अनुसार हमे चुनौतियों देना पसंद करती हैं | अब ये हमपर निर्भर करता है की हम दुखी होकर बैठ जाये या जीवन की चुनौतियों को हंसी ख़ुशी स्वीकार करें |

पर क्या यह इतना आसान हैं ? - नहीं

हमे सदैव यही सिखाया जाता है कि कोई हमारे लिए कुछ करें तो हमे उसका धन्यवाद या आभार करना चाहिए | परन्तु जब हमारी स्वयं की ज़िन्दगी हमे बिन मांगे सुख-सुविधा प्रदान करती है तो हम उसको नज़रअंदाज़ कैसे कर जाते हैं?, क्यों जीवन को आभार देना भूल जाते है ?|


आपका ध्यान जीवन के प्रति आभार व्यक्त करने पर केंद्रित करें, ताकि आपको सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त हो एवं जीवन मे कठिन समय / परिस्थियों से निपटने की क्षमता मिले |

ऐसी ही कुछ 10 बातें है जिस पर हमारा ध्यान नहीं जाता; परन्तु हम असलियत मे दुनिया के अनगिनत इंसानो से ज्यादा विशेषाधिकृत (Privileged) हैं; - हमे जीवन मे कई सारी सुख-सुविधा बिना मांगे हासिल हुई हैं जिसके लिए कई लोग आज भी तरस रहे हैं | 

1.     आप जीवित हैंआपका जीवन बहुत अनमोल हैं, आज कल और हमेशा ही कोई कोई खबर आती ही रहती है; ऐसा प्रतीत होता है जैसा इंसान के जीवन का कोई मोल ही नहीं हैं | हम दुनिया के लिए सिर्फ एक संख्या बन कर रह गए हैं | आज के अनिश्चित समय मे भी अगर आप सुरक्षित और जीवित है तो यह ख़ुशी मनाने की बात हैं; आभार प्रकट करें इस महत्वपूर्ण जीवन और जीवित रहने के लिए |


2.     सर पर छत एवं प्रियजनों का साथयह दोनों अगर आपके पास और साथ है तो हम जीवन मे कितनी भी बड़ी चुनौती को स्वीकार कर उसको हासिल कर सकते है | कोई भी मुश्किल हो जीवन मे आशा की किरण हमेशा बनी रहती हैं | मानसिक तौर पर हम सुरक्षित एवं अपनेपन का एहसास करते हैं | आभार प्रकट करें की ये दोनों आपको जीवन मे आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा देती हैं |


3.     नौकरी या व्यवसाय - जीवन बिना धन के नहीं चलता, आज कितने ही लोगो का व्यवसाय बंद हो चुका हैं ; लोगो की नौकरियाँ जा चुकी हैं | सोचे आप कितने सौभाग्यशाली हैं की आपका व्यवसाय एवं नौकरी सुरक्षित हैं | इस बात के लिए कृतज्ञ रहे |


4.     खाना और साफ़ पानी

खाना
विश्व खाद्य कार्यक्रम (World Food Programme) के अनुसार - 2019 की भूख सांख्यिकी (Hunger Statistics of 2019 )
82.1 करोड़ लोग - नौ में से एक - अभी भी प्रत्येक रात खाली पेट बिस्तर पर जाते हैं। इससे भी अधिक - तीन में से एक - कुपोषण के किसी किसी रूप से पीड़ित है|

साफ़ पानी -
UNICEF, WHO 2019  - विश्व भर में 3 में से 1 लोगों के पास सुरक्षित पेयजल नहीं है |
2025 तक, दुनिया की आधी आबादी जल-तनावग्रस्त क्षेत्रों में रहने लगेगी।

इन आंकड़ों ने आपको सच्चाई दिखा दी होगी; सोचिये हम कितने भाग्यशाली है की हमे रोज़ खाना और साफ़ पानी के लिए संघर्ष नहीं करना पड़ रहा | धन्यवाद् करें इस पृथ्वी, आकाश और सारी प्रकृति का |


5.     शिक्षा के लिए आभारी रहें - हमेशा अपनी शिक्षा के प्रति आभारी रहे, आज आप अपने करियर मे जो भी प्राप्त करपाये है उसका अधिकतर श्रेय आपकी शिक्षा को जाता हे| आप कितने भाग्यशाली है की आपको सीखने और शिक्षित होने का मौका मिला|


6.     अच्छा स्वास्थ्यशारीरक और मानसिक स्वस्थ एक सुखद जीवन के लिए पैसे से भी ज्यादा जरुरी हैं| आज की जीवनशैली मे अनगिनत बीमारियों ने शरीर को घेरा हुआ हैं | ऐसे मे आप स्वस्थ हैं, आपका शरीर और दिमाग ठीक प्रकार काम कर रहा है ये किसी आशीर्वाद से कम नहीं हैं | अपने शरीर और मस्तिष्क के स्वस्थ के प्रति आभार प्रकट करें |


7.     भविष्य का सपना आज स्थिति ये है की अधिकतर लोगो को अपना भविष्य अँधेरे मे दिखाई दे रहा हैं; अर्थ्यव्यवस्था की हालत की वजह से इंसान स्वयं के भविष्य के प्रति कोई योजना नहीं बना पा रहा | ऐसे मे अगर आप अपने उत्तम भविष्य के बारे मे कोई योजना बना पा रहे है या सोच भी पा रहे है तो आप अपने आपको सौभाग्यशाली बोल सकते हैं | इस बात के लिए आभार प्रकट करें |


8.     आप अभी भी सीख सकते हैं
आभारी रहें कि आपके पास अभी भी नई कला और नए कुछ पढ़ने और सिखने का विकल्प और गुंजाइश है। सबसे बड़ी बात आपके पास इसे सीखने के लिए समय, पैसा और ऊर्जा को निवेश करने की क्षमता है। इसके लिए आभारी रहे और हमेशा कुछ नया सिखने और करने की कोशिश करें  | 


9.     खूबसूरत यादें और कठिन समय - अनुभव
खूबसूरत यादें - खूबसूरत यादें हमे जीने का हौसला देती हैं; आगे बढ़ते रहने की ताकत प्रदान करती हैं और भविष्य के लिए कोशिश करते रहने की प्रेरणा बनती है |
मुश्किल समय - हम सबसे अधिक कोशिश अपने सबसे मुश्किल वक़्त मे करते हैं | कठिन वक़्त ही हमारे लिए बेहतर भविष्य लता हैं; तो हमे हमारे सभी मुश्किल समय को आभार व्यक्त करना चाहिए |


10.  आपके मित्र कोई साथ हो हो हमारे मित्र हमेशा हमारे सभी सुख-दुःख मे हमारे साथ खड़े रहते हैं; वह बिना किसी खाव्हिश के हमारे अपनों से अधिक हमे सम्मान और प्यार देते हैं | हमारे जीवन को खूबसूरत बनाने के लिए सदैव इन मित्रो का आभार रहेगा |


 Every morning when I open my curtains for that first look at the day, no matter what the day looks like—raining, foggy, overcast, sunny—my heart swells with gratitude. I get another chance. Oprha Winfrey

हर सुबह जब मैं नए दिन के लिए अपनी खिड़की का पर्दा खोलती हूं, तो वह दिन चाहे  जैसा भी प्रतीत हो -बारिश, धुँधला, उमस भरा, धूप-सा; परन्तु मेरा दिल कृतज्ञता से भर उठता है की जीवन ने मुझे एक और मौका दिया है | -  ओपरा विनफ्रे

जीवन कितनी भी मुश्किलों से भरा हो हमे अपने जीवन मे आभार व्यक्त करना आना चाहिए | हमे जो भी मिला, हमारे पास और साथ जो भी है एवं हमारी जो भी परिस्थिति है उसको सराहना चाहिए |

जीवन मे क्या नहीं है इस बात का दुःख मनाने से बेहतर है की जीवन मे जो भी प्राप्त है उस की ख़ुशी मनाये | हर दिन एक नयी उम्मीद लता हैं; आभार व्यक्त करीये अपने अतीत का और नयी उम्मीदों के साथ जीवन को खुशहाल बनाये| 


आज इन्ही विचारो के साथ आपसे विदा लेती हूँ |

DeepTea


Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

अपनी सोच को सरल बनाये तो जीवन बेहतर बन जायेगा - Simplify your thinking, life will become better

समय बर्बाद होने से कैसे रोकें - How to Stop Wasting Time

8 सबसे आम पछतावे जो लोगों को जीवन के अंत में होता हैं - 8 most common regrets that people have at the end of life