Screen Time and Young Kids

Screen Time and Young Kids


नमस्कार दोस्तों !! कभी कभी आप अपने बच्चों को वयस्क की तरह काम करते हुए या बड़ो की तरह बात करता पाते होंगे | उनको ऐसे नाटक करते देख और सुन कर बड़ा प्यारा लगता होगा; परन्तु अगर आप सोचे तो आप पाएंगे की आपके घर परिवार मे ना कोई ऐसा करता है और ना ही इस तरह बोलता हैं | हैरानी की बात है की छोटे-छोटे बच्चे इस प्रकार से बोलना और Drama करना कहाँ से सीख लेते हैं ?

बच्चों में उत्कृष्ट Grasping Power होती हैं और इस कारण वह अपने आसपास की हर बात को बड़ी गहरायी से समझते हैं और उसी तरह करने का प्रयास करते हैं  | आज कल जीवन इस प्रकार का हो गया हैं की ना चाह कर भी आप बच्चों को Mobile, Laptop, TV इत्यादि देखने से नहीं बचा सकते; और उसके ऊपर Corona ने लोगो की इस चिंता को दुगना बढ़ा दिया हैं | छोटे बच्चों की भी लम्बी लम्बी Online classes चलती हैं और उसको पुरे समय ठीक प्रकार से बैठने और सचेत रहने पर जोर दिया जाता हैं; जो की मुमकिन ही नहीं हैं |


बच्चे जितना ज्यादा प्राकृतिक रूप से पले बढे और सीखेंगे उतना अच्छा हैं परन्तु Corona काल मे बच्चे घरो मे कैद हो कर रह गए है ना दोस्तों से मिल पा रहे हैं और ना ही खेल या मनोरंजन के लिए Park जा पा रहे हैं एवं उनके चारो ओर कोई ना कोई उन्हें Screen के साथ हमेशा दिखाई देता हैं; तो ऐसे मे यह बात साफ़ है की आप उन्हें 100% तो Screen से दूर नहीं रख सकते परन्तु कुछ बहुत महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखने और समझदारी बरतने से उनके Screen Time का उनके विकास के लिए उपयोग किया जा सकता हैं; आइए इन महत्वपूर्ण बातों पर चर्चा करें -

उन्हें सीमा बताएं - Tell them the limit

आपको उन्हें बताना होगा कि उनके लिए कितना Screen Time ठीक हैं , प्यार से समझाए और उनको बताये की क्यों आपने उनके लिए Screen Time थोड़ा ही रखा  हैं , क्यों आप उनको ज्यादा खेलने को बोल रहे है| उनको कहानियों के द्वारा भी समझने की कोशिश जारी रखिये | बच्चों मे बहुत समझदारी होती है; जरुरत है आपको स्वयं धैर्य और समझदारी दिखने की |

केवल अच्छा ही दिखाए - Good Stuff Only to see

क्या TV, Mobile या Laptop पर बच्चे हमेशा ख़राब ही देखते हैं ? ऐसे नहीं हैं आप कई बेहतरीन चीज़ो को इस माध्यमों के द्वारा दिखा और समझा सकते हैं - जैसे Animal, Science, Music, Travel, History related Programs etc... छोटे बच्चों के लिए Stories - Mythological, Tenali Rama, Good Habits, Panchantantra इत्यादि... | बच्चों को क्या देखना चाहिए यह आप स्वयं तय करें और अच्छा ही दिखाने की कोशिश करें |

इस समय का उपयोग उनके दिमाग को बढ़ाने के लिए करें - Use this time to enhance their mind

हमेशा Screen से बच्चों को दूर नहीं रखा जा सकता; तो क्यों ना इस समय को उनके मस्तिष्क के विकास के लिए उपयोग करें ना की उन्हें कुछ भी देखते रहने के लिए छोड़ दे |  कुछ ऐसे Programms, Shows, events, Movies ( Dora the Explorer, Gulliver's Travel, DOLITTLE, The Mysterious Island ) जो उनको सोचने पर मजबूर करें और वह दिमाग लगाए; इस प्रकार के चीज़ो को देखने कि अनुमति दे |

उनके रचनात्मक व्यक्तित्व को निखारें - Enhance their Creative personality

आप अपने बच्चों का रचनात्मक पक्ष (Creative Side) बढ़ाने के लिए भी Screen Time का उपयोग कर सकते हैं, उन्हें रचनात्मक, कलात्मक Show देखने दें और उनको खुद भी कोशिश करने को कहें | कई बार बच्चे देख कर ज्यादा बेहतर सीख लेते हैं |

इस समय को खेल का समय बनाये - Make this time as play time 

बच्चों के Screen Time को और भी बेहतर तरह से उपयोग करने के लिए उनके इस समय को खेल का समय बनाये, जैसे उनके साथ पहेलियाँ सुलझाना (Quiz Game), नए Rhymes सीखना, उनके साथ खुद भी नृत्य करना इत्यादि...  इससे आप स्वयं का भी ध्यान रख सकेंगे और उनके Screen Time को पूरी तरह से उनके भले के लिए भी उपयोग कर लेंगे |

किससे बचे ? What to avoid

Screen Time मे सबसे महत्वपूर्ण होता है बच्चों को Commercials, Adult stuff, Voilence, Disturbing behaviors, Negative modeling - Smoking & Drinking इत्यादि.. देखने से बचाना| बच्चों का मन बहुत कोमल होता है और वह छोटी सी गलत बात को भी गहरायी से सोच लेते हैं और इसे लंबे समय तक पकडे रहते हैं | कोशिश करें और ध्यान रखे की बच्चे किसी भी ऐसी चीज़ो से दूर रहे |

ज्यादा Non-Screen time निर्धारित करें  - Schedule more Non-Screen time 

हमेशा ध्यान रखे बच्चे जितना कम Screen पर समय बिताएंगे उतना बेहतर होगा; क्योंकी वह पुरे दिन घर पर हैं और आपको अपने लिए समय चाहिए तो इसके लिए उन्हें ज्यादा समय Screen पर ना बिताने दे | जितना हो सके उतना ज्यादा खेल-कूद और दूसरे activities मे बच्चों को व्यस्त करने की कोशिश करें |

https://deeptea10.blogspot.com/2020/07/8-ways-to-keep-childrens-occupied-during-Covid-crisis.html

सोने का समय किताबों का होता हैं ना की Screen का - Sleep Time is not Screen time but books time

यह सुनिश्चित करें की बच्चे सोने से पहले कभी भी Mobile या TV देखते हुए ना सोये, सोने से 45 Minutes पहले मस्तिष्क को आराम की स्तिथि मे आना आवश्यक होता हैं; यही कारण है की किताबे आपको बेहतर नींद लाने मे मददगार साबित होती हैं | बच्चों के लिए इस नियम का पालन करें और स्वयं भी ऐसा करें |

Screen Time के नुकसान के बारे में उन्हें बताते रहें -Keep telling them about screen time harms 

बच्चे कभी भी एक बार मे कोई बात नहीं मानते हैं; परन्तु उनपर गुस्सा करना भी ठीक नहीं हैं; बच्चों पर ज़ोर जबरदस्ती ना कर उन्हें प्यार से और बार-बार Screen Time के नुकसान के बारे में बताते रहें| उससे होने वाली परेशानियों का शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता हैं उसके बारे मे विवरण दे |

मैं मानती हूँ की समय अभी अलग हैं और बच्चों पर पुरे समय ध्यान देना बहुत कठिन, परन्तु यह आपके ही बच्चे हैं जिन्हे इस मुश्किल समय मे आपको संभालना होगा | Screen-time को कैसे उपयोग मे लाना है; कितना समय उसपर बिताना है और कैसे बिताना हैं यह फैसला अपने हाथ मे ले | बच्चे क्या देख रहे है और क्या सीख रहे हैं इसका ख्याल सिर्फ माता पिता को ही रखना पड़ेगा |

इसके साथ आपसे विदा लेती हूँ |

DeepTea

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

अपनी सोच को सरल बनाये तो जीवन बेहतर बन जायेगा - Simplify your thinking, life will become better

समय बर्बाद होने से कैसे रोकें - How to Stop Wasting Time

8 सबसे आम पछतावे जो लोगों को जीवन के अंत में होता हैं - 8 most common regrets that people have at the end of life