आसपास बच्चों के साथ घर से काम करने के लिए 7 रणनीतियाँ- 7 strategies for Working from Home with Kids around
आसपास बच्चों के साथ घर से काम करने के लिए 7 रणनीतियाँ- 7 strategies for Working from Home with Kids around
नमस्कार दोस्तों !!!जब Lockdown हुआ और सभी offices work from home हो गए तो सभी ने सोचा चलो अब थोड़े समय के लिए जीवन की भाग दौड़ से बच गए | आम दिनों में भाग दौड़ का कोई अंत ही नहीं होता वही रोज़ का जल्दी उठना, सबके लिए Lunch बना कर Pack करना, बच्चों को तैयार कर school भेजना, दुनिया भर के Traffic का सामना करना, कोशिश कर के भी कभी दफ्तर समय पर नहीं पहुंच पाना, पुरे दिन Meetings, Conferences और Boss का सामना करना एवं वापस घर पहुंचने का कोई समय तय ना होना; आपने और सभी ने यही सोचा होगा की चलो अब थोड़ा आराम मिलेगा और कुछ सुकून के पल बिता पाएंगे |
जैसे
वास्तविकता सपने से अलग होती
हैं वैसा ही यहाँ भी
हुआ, सोचा था आराम का
जीवन शुरू हुआ परन्तु असलियत का सामना हुआ
तो पता चला की घर से
काम तो चुनौतीपूर्ण कार्य
हैं और इस के
ऊपर घर मे बच्चों
का होना | पहले बच्चे कुछ समय के लिए school चले
जाते थे और आप
कैसे भी उस समय
मे अपने कार्य को पूरा कर
ही लेते थे; परन्तु Corona काल मे यह अवसर
भी हाथ से गया | तो
अब सवाल यह हैं की
बच्चों के होते हुए
आप समय का प्रबंधन कैसे
करें ? How to manage
time ? & How to be productive while working from home ?
देखिये
ना ही बच्चों को
पुरे समय अपने से दूर किया
जा सकता हैं और ना ही उन्हें पुरे
समय खेलने या टीवी इत्यादि
देखने दिया जा सकता हैं
? तो अब क्या किया
जाये जिससे आपको office कार्य करने के लिए समय
भी मिले और आप बच्चो को भी समय दे पाए ? आईये समझे ऐसे ही कुछ तरीको
के बारे मे -
आसपास बच्चों के साथ घर से काम करने के लिए 7 रणनीतियों - 7 strategies for Working from Home with Kids around
1- जल्दी उठे - Get up Early
जल्दी
उठने से आपको अधिक
ऑक्सीजन, अधिक ऊर्जा एवं अधिक मानसिक शांति मिलती हैं जिससे आप कोई भी
काम आसानी से और तेजी
से पूरा कर सकते हैं
| कई शोधो मे सुबह जल्दी
जागने के फायदों के
बारे मे बात की
गयी हैं; जब आप घर
से कार्य कर रह है
तो जितना जल्दी हो उठ कर
दिन के काम निपटने
की कोशिश करें जैसे - नाश्ता बना लेना, खाने की तैयारी कर
लेना, ऑफिस का रह गया
काम पूरा कर लेना, बच्चों
की जरुरत की चीज़ो की
व्यवस्था कर लेना इत्यादि…
| ऐसा करने से आपका मन
पुरे दिन शांत रहे गए जिससे काम
करने मे ज्यादा आसानी
और रिश्तो मे सद्भावना बनी
रहेगी |
2- अपने परिवार के अनुसार उचित कार्यक्रम की योजना बनाएं - Plan Proper Schedule as per your Family
घर मे सभी सदस्यों की जरुरत के अनुसार पुरे दिन कि योजना बनाये; किसी की भी आवश्यकता को ना भूले; ताकि जब आप अपने office के काम मे व्यस्त हो तो आपको किसी सामान्य जरुरत के लिए बार-बार उठना ना पड़े | सभी की बुनियादी जरूरतों की सूची बनाये और इस के अनुसार सब व्यस्था पहले से ही कर के रेख दे |
3- दूसरों की मदद लें - Take Help from Others
"आप सभी कार्य करने मे पूर्णतः समर्थ है" यह सोच कर आप किसी से मदद नहीं लेते और सभी कामों को स्वयं ही संपन्न करने मे लगे रहते हैं, इससे आपको केवल अत्यधिक थकान और निराशा ही महसूस होती हैं | अगर आप परिवार के कुछ सदस्यों की मदद लेंगे तो दिनचार्य को ठीक तरह से करने मे आसानी होगी एवं आप स्वयं को काम के अधिभार से बचा पाएंगे | याद रखिये "Sharing is Caring" अगर आप अपना भार बाटेंगे तो आपको और आपके परिवार को अच्छा महसूस होगा |
4- बच्चों के लिए लक्ष्य निर्धारित करें और प्रोत्साहन प्रदान करें - Set Goals for kids & offer Incentives
बच्चों को हमेशा व्यस्त रखने के लिए उन्हें अनेक प्रकार की activities मे लगाए ताकि उनका मन लगा रहे | इसी के साथ बात मानने और office के वक़्त परेशान ना करने पर उन्हें प्रोत्साहन दे एवं कभी-कभी उनकी पसंदीदा चीज़े प्रदान करें | याद रखे बच्चे एक ही activity करते-करते ऊब जाते हैं, इसके लिए हर 2 दिन मे activities बदल दीजिये | बच्चों के हिसाब से सोचने की कोशिश करें और उनके मन के मुताबिक games and activites की व्यवस्था करें |
5- अपने समय का बुद्धिमानी से उपयोग करें - Use your time wisely
कई बार हम सभी आलस्य और मनोरंजन के नाम पर अपना बहुत महत्वपूर्ण समय गवा देते हैं; परन्तु जब आप घर से ही काम कर रहे है और बच्चे पुरे समय घर पर ही रहने वाले है तो समय का पूर्ण उपयोग करना ज्यादा जरुरी हैं | Mobile, TV, Chatting, FB, Insta, Videos, NEWS इत्यादि मे समय को ना गवाए और अपना ध्यान कार्य करने पर केंद्रित करें |
6- सभी आवश्यक कार्यों की सूची एक दिन पहले बनाये - List all urgent tasks a day ahead
अगले दिन की तैयारी आपको एक रात पहले ही कर लेनी चाहिए इससे आप कोई भी आवश्यक कार्य नहीं भूलते एवं आपका मस्तिष्क पहले से ही अगले दिन के लिए तैयार रहता हैं | एक दिन पहले कार्यों को सूचीबद्ध करने से आपको यह पता होता है की किस कार्य को पहले करना है किसको प्राथमिकता देनी है और किस कार्य पर कितना समय लगाना हैं |
7- आवश्यकता के अनुसार आराम करें एवं योजनाओं पर पुनर्विचार करें - Relax as per need and reconsider your plans
आप इंसान है machine नहीं, ऐसा जरुरी नहीं की आप एक सी ऊर्जा के साथ रोज़ काम कर पाए | अपने आप को ज्यादा तनाव मे ना डाले जरुरत होने पर थोड़ा विश्राम करना गलत नहीं हैं | ऐसा करने से आप वापस थोड़ी ही देर मे फिर से पूरी ऊर्जा के साथ काम शुरू कर सकते हैं |
आप जब योजना बनाते है तो हो सकता हैं की वह वास्तविक्ता से मेल ना खाये; ऐसे होने पर अपनी योजनाओं पर पुनर्विचार करें और जहाँ जरुरत हो बदलाव लाने की कोशिश करें |
याद रखे जो भी समय मिलता है उसका पूर्ण उपयोग करें; यह समय (कोरोना काल ) भी काट जायेगा पर जब तक यह समय है हमे इसमें भी सब कुछ सँभालते हुए अच्छे से काम करना हैं |
आज इन्ही विचारों के साथ आपसे विदा लेती हूँ |
DeepTea



👍👍
ReplyDeleteThank you 🙏
Delete👌👌
ReplyDeleteThank you 🙏
DeleteSo true! Starting day early and making to do list are best way to deal with this situation. Kids need their special time that time should be completely dedicated to them!
ReplyDelete👌👌
ReplyDelete