8 तरीके कोविद संकट के दौरान बच्चों को व्यस्त रखने के लिए - 8 ways to keep children's occupied during Covid crisis
8 तरीके कोविद संकट के दौरान बच्चों को व्यस्त रखने के लिए - 8 ways to keep children's occupied during Covid crisis
कोरोना संकट से हम सभी परेशान हैं, सभी कि सामान्य ज़िन्दगी बदल गयी हैं | जहाँ हम
सभी इससे निपटने की कोशिश कर रहे है वही हमारे बच्चों को भी हमारे सहायता और सहयोग की जरुरत हैं | पहले वह दिन भर अपने तय कार्यक्रमों (Fixed Schedule) मे
व्यस्त रहते थे, जैसे - स्कूल जाना, होम वर्क करना, टूशन क्लास जाना या एक्टिविटी क्लास जाना, पार्क मे खेलना, दोस्तों से मिलता इत्यादि....; परन्तु जब से कोरोना का कहर हुआ बच्चों को घर और बस घर मे ही रहना पड़ रहा हैं|
बच्चे ना ही अपने दोस्तों से मिल पा रहे है और ना ही कही माता-पिता के साथ घूमने जा पा रहे है; यह उनके लिए बहुत उदासी और मानसिक तनाव से भरा हुआ समय हैं | पहले हमको ये समझ लेना होगा की ये समय इतनी जल्दी नहीं जाने वाला, लॉक डाउन Lockdown हो या
ना हो बच्चों के लिए एक बहुत लम्बा समय घर मे ही बंद रहने के लिए तय हो चूका हैं |
अब जब हम जान गए है की इसका कोई समाधान नहीं हैं तो क्या हम कोशिश कर सकते है इस संकट को एक नए सकारात्मक नज़रिये से देखने की ?; क्या हम इस समय को ज्यादा से ज्यादा उपयोग मे ला कर उनमे नयी अच्छी आदते और नयी कला को उत्त्पन कर सकते हैं ? उत्तर है -हाँ (अगर हम चाहे तो) |
यहाँ कुछ सरल गतिविधियाँ बताई गयी हैं; जो उन्हें खुश रखने, नया सीखने में मदद करेगी और व्यस्त रखेंगी -
1) किताबे पड़ना - Reading books
बच्चों की किताबो से ज्यादा नज़दीकिया बढ़ाये; उनको नयी किताबे पढ़ना सिखायें जैसे - समुद्र, वन्य जीवन, ब्रह्मांड, नैतिक कहानियों, परियों की कहानियों की दुनिया (world of sea, wildlife, universe, moral stories, fairy tales) | उन्हें पुस्तकों मे छुपे ज्ञान का पता लगाने दें।
2) खाना बनाना सीखना - Learning cooking
खाना बनाना ना केवल एक कला है बल्कि एक विज्ञान भी हैं; बच्चों मे खाना बनाने की दिलचस्पी को बढ़ाये उनसे रसोई मे मदद ले | उन्हें जानने दे बेकिंग करने की प्रक्रिया को, इडली और डोसा का ताकि, सलाद काटना, खिचड़ी बनाना, पिज़्ज़ा तैयार करना इत्यादि... | उनको इस कला का महत्व समझाये तकी उन्हें खाना बनाना कोई अजीब कार्य ना लगे और खाना खाने मे भी दिलचस्पी पैदा हो |
बच्चों को शारीरिक रूप से स्वस्थ होने का महत्व समझाए; एक समय तय करें जिसमे सभी व्यायाम - योग करें| जब आप उनके साथ व्यायाम - योग करेंगे तो उनको भी इसको करने का मन होगा |
4) बागवानी – Gardening
बच्चों को प्रकृति के करीब ले जाने का ये सबसे अच्छा तरीका हैं| बागवानी एक विज्ञानं भी हैं जब बच्चा एक बीज से एक पौधे को बनते देखता है तो उन्हें प्रकृति के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी का एहसास होता हैं | किचन गार्डन (kitchen
garden) को बनाये, फलों का बीज लगाए, गृह सजावट (home
decore) पौधे लगाए | बच्चों को उनको सींचने की जिम्मेदारी दे |
5) कला और शिल्प – Art and Craft
कला और शिल्प बच्चों को घण्टों व्यस्त रखने का अच्छा तरीका है, उन्हें रंगों से मिलने दे, बहुत सारे पेपर कटिंग और क्राफ्ट के काम में व्यस्त रखें। कला और शिल्प से बच्चों मे रचनात्मकता को बढ़ावा मिलता हैं | उन्हें ब्लो पेंटिंग, थ्रेड पेंटिंग, सिलाई (blow painting, thread painting, sewing ) इत्यादि... का प्रयास करने के लिए कहें |
बच्चों को हम पुरे समय भी व्यस्त नहीं रख सकते, कुछ समय उनको टीवी देखने दे परन्तु ध्यान रखे वह क्या देख रहे है | ज्यादा से ज्यादा उनकी आयु के समान कार्यक्रमों को देखने दे, अच्छे shows और सिखने वाले shows जैसे - जानवर के चैनल, कठपुतली, नैतिक कहानियां, कार्टून मूवीज (animal channels, puppet shows, moral
stories, cartoon movies) इत्यादि…; समय मिले तो उनके साथ बैठ कर आनंद ले|
7) खेल - घर के अंदर और घर के बहार - Games – indoor and outdoor
खेल दिमाग और शरीर दोनों को तंदरुस्त रखता हैं, घर मे रह कर आप कई खेल खेल सकते है जैसे - carrom board, snake and ladder, ludo, jigsaw, blocks, Hide-and-seek इत्यादि अगर आपके घर मे थोड़ी जगह है या छत की सुविधा है तो आप cricket,
football, shuttlecock इत्यादि का भी लुफ्त उठा सकते हैं |
8) अच्छे के लिए प्रौद्योगिकी - Technology for good
मोबाइल, लैपटॉप कंप्यूटर अगर हम कोई भी चीज़ बच्चों के अच्छे के लिए दे रहे है तो कोई ख़राब नहीं, पहले उनके टेक्नोलॉजी का समय तय करें और उनकी रचनात्मकता को बढ़ने वाली चीज़ो को ही देखने या करने दे | जैसे - पेंट सॉफ्टवेयर पर चित्रकारी, वर्ड पर लिखने, और आज कल बड़े बच्चो के लिए कोडिंग क्लास (drawing on paint software, writing on word, and nowadays coding
class for older children.) |
हम अपने दोस्तों से भी सलाह ले सकते हैं , वह अपने बच्चों को कैसे व्यस्त रखने की कोशिश करते है उसके बारे मे जाने| मेरे भी बहुत सरे दोस्त अपने-अपने बच्चों के लिए काफी प्रयत्न कर रहे हैं , जैसे – Online Dance class, Coding class, Musical night, Karaoke, Picnic in own garden etc…..
इस संकट के समय पर उदास और सब छोड़ के बैठ जाने से बेहतर है की हम स्वयं को और अपने बच्चों को ज्यादा सक्षम बनाने में ध्यान दे | स्वयं के मानसिक दबाव का बच्चों पर कोई प्रभाव ना हो उसका ध्यान रखे और मिलकर इस समय पर बच्चों को और भी कुशल बनाने मे उपयोग करें |
आज इसके साथ आप सबसे विदा लेती हूँ |
DeepTea





Well Said 👍
ReplyDeleteThank you
DeleteWell said. Mine learning coding class, n martial art. thanks to" corona" my son started playing "scrabble word game ". N his vocab increased.
ReplyDeleteThank you, Great
DeleteWell said.👏👏👌👌. you don't need much to entertain..small small thing and work can keep them busy. And they learn as well.
ReplyDeleteThank you
Deleteनिश्चित रूप से बच्चों की रुचि को सकारात्मकता की ओर ले जाने से ही अच्छे परिणाम आएंगे। कहते है कि जैसा बीज बोयेंगे वैसे ही फल आएंगे। अभिभावकों की जिमेदारी है कि बच्चो को सही दिशा में ले जाने का काम करे। कोरोना के समय तो यह ओर भी जरूरी हो गया है।
ReplyDeleteअच्छे और सटीक लेख के लिए दीप्ति आपको बधाई।
प्रांजल