5 तरीके अपनी निजी शक्ति के स्वामी बने - 5 Ways to Own Your Personal Power
5 तरीके अपनी निजी शक्ति के स्वामी बने - 5 Ways to Own Your Personal Power
नमस्कार दोस्तों !!
“A feeling of confidence and personal power comes from facing challenges and overcoming them.” — Brian Tracy
जब आप अच्छा खाते हैं और अच्छे से व्यायाम करते है तो आपका शरीर शक्तिशाली बनता हैं परन्तु कभी-कभी शरीर के स्वस्थ और ताकतवर होते हुए भी कुछ कमी सी लगने लगती हैं, मन उदास खोया हुआ, जीवन मे आगे बढ़ने की आस एवं अपने आप पर भरोसा सब डगमगाने लगता हैं और आप दिशाहीन सा महसूस करने लगते हैं | यह सब लक्षण है जब आप अपने व्यक्तिगत बल को भूल जाते है और बाहरी कठिनाइयों को अनुमति देते हैं की वह आपको निचा दिखाए और छोटा महसूस कराये |
व्यक्तिगत शक्ति क्या है ? What is
Personal Power –
व्यक्तिगत शक्ति एक ऐसी मन: स्थिति है जो आपके अंदर से ही उत्त्पन होती हैं, आपको सदैव प्रेरित करती है ताकि आप सभी क्षेत्रों मे अपनी बेहतरीन भूमिका निभाए चाहे वह आपका कार्य स्थल हो या पारिवारिक संबंध | यह आपको एक प्रभावशाली व्यक्ति बनाती है, जिसके विचारों मे संतुलित और मन मे शांति एवं ख़ुशी होती हैं | ऐसा व्यक्ति अपने आस-पास के सभी लोगों के लिए सकारात्मकता का स्रोत होता है और वे अपने चारों ओर बहुत ऊर्जावान और उत्साही वातावरण बनाते हैं |
अब यह तो समझ आ गया की व्यक्तिगत शक्ति आपके अंदर ही है; अब जाने आप कैसे अपनी व्यक्तिगत शक्ति के मालिक बन सकते हैं ? - How you can own your personal power ?
1) खुले विचार रखे और नया सिखने के लिए तैयार रहे - Keep an open mind and be ready to learn a new one
कई बार व्यक्ति अपना पूरा जीवन एक प्रकार से ही जी लेता हैं, ना कुछ नया सीखना चाहते है, ना कुछ नया सोचा चाहते हैं | नयी सोच और नए बदलाव के लिए उनका दिमाग तैयार ही नहीं होता; वह तो ऐसे ही जीये है और ऐसे ही जीते रहेंगे |
इंसान का जन्म ही नए बदलाव को लाने और नया सिखने के लिए हुआ हैं | जब आप कुछ नया सीखेंगे और नयी सोच को अपनाएंगे तभी आप अपनी क्षमता को पहचान पाएंगे और इससे आपकी व्यक्तिगत शक्ति विकसित होने लगेगी |
2) सुने, सोचे, और बोले - Listen, Think and Speak
अगर आपने देखा हो तो सभी बुद्धिशाली लोग बहुत ध्यान से सुनते है, फिर सोचते है और उसके बाद ही बोलते हैं और इसका सबसे अच्छा उदाहरण - "श्री अटल बिहारी वाजपेयी" थे | कई बार जब आप बिना सोचे बोलते हैं तो चीज़े इतनी ज्यादा बिगड़ जाती है की फिर उसको संभालना असंभव हो जाता हैं | सभी से ज्ञान प्राप्त करने के लिए उनको सुनना ही सबसे अच्छा तरीका हैं; इससे आप अन्य लोगों के अनुभव को समझ और उससे सीखें ले सकते है | आप अपने व्यक्तिगत शक्ति को निखारने के लिए ज्यादा सुने, उसपर गहन सोचे और अच्छा एवं संभल कर बोलने की कोशिश करें |
3) अपने आप को शांत रखें और तनाव से बचे - Keep yourself calm and avoid stress
हर छोटी बात पर सोचना, हर बहस मे शामिल होना, गैर गंभीरता वाली बातों पर भी व्यर्थ अपनी ऊर्जा गवाना और हर बात का तनाव ले लेना यह एक आम इंसान के रोज़ की दिनचर्या हैं; जहाँ वह अपने आपको शांत और तनाव मुक्त रखने की कोशिश भी नहीं करता | अपने मन को शांत कर ध्यान को अपने लक्ष्य पर निर्धारित करें और छोटी-छोटी बातों से बीने विचलित हुए अपने मस्तिष्क को तनाव मुक्त रखने की कोशिश मे लगे रहे | यह सामान्य व्यक्ति के लिए बहुत मुश्किल कार्य है परन्तु अगर आप प्रतिदिन स्वयं को यह याद दिलाये की हर मुद्दे पर अत्यधिक प्रतिक्रिया देने की जरुरत नहीं हैं, बिना तनाव भी समस्याओं का हल ढूंढा जा सकता हैं एवं अपने स्वाभाव मे धीरजता को लेन का प्रयत्न करना हैं; तो ऐसा करने से समय के साथ आपके व्यक्तिगत शक्ति मे मजबूती आएगी |
4) सकारात्मक सोचो - Think Positive
किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए या जीवन में किसी भी कार्य को पूरा करने के लिए आपको एक मूल मंत्र याद रखना है और वह है सकारात्मक सोच; किसी भी परिस्थिति को अपने काबू मे करने के लिए सबसे पहले आपको स्वयं के मन-मस्तिष्क मे सकारात्मक का संचार करना बहुत आवश्यक हैं | कहते है जैसा बोओ गे वैसे ही पाओगे; उसी प्रकार अगर मन सकारात्मक से भरा हुआ है तो मुश्किल से मुश्किल कार्य भी बहुत आसानी से हो जाते हैं | जो व्यक्ति सदैव सकारात्मक सोचता है और सभी परिस्थियों मे सकारात्मकता ढूंढ लेता हैं वह व्यक्ति मानो व्यक्तिगत शक्ति को लगभग प्राप्त कर ही गया है |
5) खुद की सराहना करें - Appreciate yourself
आप दुनिया वालो से प्रशंसा पाने के लिए क्या नहीं करते परन्तु यह निश्चित नहीं होता की आपको उसकी सराहना मिलेगी ही | आप स्वयं को सबसे बेहतर जानते है और अपनी क्षमताओं को भी अच्छी तरह पहचानते हैं; पर जब बात खुद को सराहना कि हो तो दुसरो की ओर क्यों निगाह चली जाती हैं ? खुद की हर उपलब्धि पर स्वयं को सराहे और अपने आत्मविश्वास और आत्मसम्मान को मजबूती दे; इससे स्वतः आपके व्यक्तिगत शक्ति को और भी मजबूती मिलेगी |
Few of the Best Quote’s on "Personal Power" –
“Anger simply means that your personal power - your personal space, your personal sense of being - has been violated” -Iyanla Vanzant
“Personal power is the ability to take action.” - Anthony Robbins
“Personal power means being secure and confident inside yourself.” - Lev Raphael
...find the courage to break those agreements that are fear-based and claim your personal power - Miguel Angel Ruiz
आपकी व्यक्तिगत शक्ति आपके दिमाग में सकारात्मकता को लाने की महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और यही आपको आपकी पूर्ण क्षमता के साथ काम करने में मदद भी करती है एवं यह आपकी सबसे बड़ी ताकत और शक्तियों का एकमात्र स्रोत भी हैं ।
आज इसी के साथ आपसे अनुमति लेना चाहूंगी |
DeepTea





Wow, beautiful thoughts, i think in the current situation it will boost many of them.,good going deepti,
ReplyDeleteVery good beta
ReplyDeleteThank you aunty🙏
Delete👌👌
ReplyDeleteबहुत सुन्दर
ReplyDeleteThank you 🙏
Delete