अकेला होना - लाभ एवं तरीके - Being Alone - Benefits and Ways

अकेला होना - लाभ एवं तरीके - Being Alone - Benefits and Ways

नमस्कार दोस्तों !

हम इंसान एक सामाजिक प्राणी हैं हमे सबके साथ रहना, सबके साथ समय बिताना अच्छा लगता हैं | हमारी मानसिकता मे अकेला रहना बीमारी सा सुनाई देता हैं; जैसे कोई पागल अकेले रहता हैं, उदास है तो अकेले हैं, कुछ खो दिया है तो अकेले हैं इत्यादि...| हमारा समाज आज भी अकेले होने को एक बुरी चीज समझता हैं |

मैं ये नहीं कहूँगी की सबके साथ रहने से ज्यादा अच्छा होता है अकेले रहना; परन्तु अकेले रहना गलत नहीं और अलेके रहकर अपने आप मे खुश रहने से बेहतर कुछ नहीं | अगर आप अपने आस-पास देखे तो आप कई लोगो तो अकेला पाएंगे; जैसे - अपने रिश्तेदारों मे, दोस्तों मे, समाज मे, सह-कर्मियों मे| कभी सोचा क्या अकेले रहकर ये सब बहुत दुखी हैं ? क्या ये सब किसी के साथ ना रहने का सदैव शोक मानते हैं ? क्या किसी के साथ ना होने से ये अपनी सफलताओं, उपलब्धियों की ख़ुशी नहीं मानते ? क्या इनका जीवन बिलकुल नीरस एवं निर्जीव हैं ? अगर आप ध्यान से सोचेंगे तो पाएंगे की अकेला होने इतना भी बुरा नहीं होता |

अकेलापन कई दफे अपनी पसंद होती है, तो कई समय किसी का साथ नहीं मिल पाना एवं परिस्थितियों के प्रतिकूल होने की वजह से इंसान जीवन अकेले बिताने का फैसला लेता हैं; परन्तु कारण कोई भी हो, महत्वूर्ण ये है की अगर वह व्यक्ति अकेले अपनी जिंदगी मे आनंदित और प्रफुलित है तो उसका ये निर्णय सही हैं |

I used to think that the worst thing in life was to end up all alone. It's not. The worst thing in life is ending up with people who make you feel all alone. - Robin Williams

आईये समझते है की अकेले रहने के क्या फायदे हैं - Let's understand what are the Benefits of Being Alone


1) आप अपने स्वास्थ्य की बेहतर देखभाल कर सकते हैं - You can take care of your health better
जब आप अकेले होते है तो आपको सिर्फ और सिर्फ अपने पर ध्यान देना होता हैं, इस का फ़ायद उठा कर आप अपने स्वस्थ पर ज्यादा ध्यान दे सकते हैं | आप पर समय का प्रतिबन्ध दुसरो से कम होता है जिससे आप व्यायाम, GYM, Health club, इत्यादि मे ज्यादा समय समर्पित कर सकते हैं |

2) आपको अधिक स्वतंत्रता है - You have more independence
अकेले व्यक्ति को पारिवारिक व्यक्ति से कम जिम्मेदारी होती है एवं वह अपने निर्णय स्वयं ले सकता है; वह सभी प्रकार से ज्यादा स्वतंत्र होता हैं | जब आप किसी के साथ होते है तो आपको उसकी पसंद, दूसरे की जिम्मेदारी, उनके लिए समय निकलना सभी का ध्यान रखना होता है |

3) आप अपनी भावनाओं और विचारों को प्राथमिकता दे सकते हैं - You can give priority to your emotions and thoughts
अकेले रहने से व्यक्ति अपनी भावनाओं और अपने विचारो को ज्यादा अच्छे से समझता है और उनको महत्त्व दे पता हैं; परन्तु जब आप किसी के साथ होते है तो ज्यादा तर आप अपनी भावनाओ को समझने का समय नहीं निकाल पाते और कभी-कभी उनको दबा भी देते है ताकि दुसरो को उससे कोई तकलीफ हो |

4) आप बहुत सारे उत्पादक काम कर सकते हैं - You can do lots of productive work
जब आप अकेले होते है तो आपका मन शांत होता है, समय होता है की आप ज्यादा से ज्यादा बेहतर काम कर सके | आपको दैनिक जीवन से चुरा-चुरा के समय नहीं निकलना होता एवं आप को विचलित करने के लिए लोग ही नहीं होते | आप बस अपने काम और सिर्फ अपने काम को बेहतर करने पर अपना ध्यान केंद्रित कर सकते हैं |

5) आप अधिक दोस्त बना सकते हैं और उन्हें अधिक समय दे सकते हैं - You can make more friends and can give them more time
अकेले व्यक्ति को नए लोगों से मिलने और बातचीत करने का पर्याप्त समय मिलता है जिससे वह नए दोस्त प्राप्त कर सकते हैं और अपने पुराने दोस्तों को ज्यादा समय दे सकते हैं; परन्तु घर-परिवार वाले लोगो की अपनी जिम्मेदारियाँ होती है जिस वजह से वह नए लोगों से मिलने और बातचीत करने का ज्यादा समय नहीं निकल पाते हैं।

6) आप अपने शौक को प्राथमिकता दे सकते हैं और नए कौशल सीख सकते हैं - You can give priority to your hobbies and can learn new skills
पारिवारिक व्यक्ति परिवार और उनकी जरूरतों मे इतना व्यस्त हो जाते है की अपने शौक (hobbies) को ही भूल जाता है या त्याग देता हैं और कुछ नया करने और सिखने की तो बात सोच भी नहीं पाता | वही अकेला व्यक्ति अपने शौक मे पूरी तरह व्यस्त रह सकता है एवं जब चाहे तब नए कौशल नयी कला सिख भी सकता हैं |

7) आप अधिक शांत और केंद्रित व्यक्ति बन सकते हैं - You can become more silent and focused person
जब आप अकेले रहते हैं तो आपका ध्यान केंद्रित रह सकता हैं और आप स्वयं को बेहतर समझने लगते हैं; जो अकेले होने के बहुत महत्वपूर्ण लाभों में से एक है। जब कोई व्यक्ति एक परिवार में कई लोगों और बच्चों के साथ रहता है, तो वह कभी-कभी अपने आप को खोया सा महसूस करता है और अपनी जरूरतों पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पाता है।


हमने ये तो समझ लिए की अकेला होना गलत नहीं और अकेले होने के क्या फायदे है | पर क्या करें जो अकेले होने पर भी आपको ज्यादा से ज्यादा ख़ुशी मिले (Things to do; to be Happy Being Alone) –



  • Reading Books
  • Travel
  • Making new friends
  • Join Hobbies group
  • Pets Keeping
  • Trekking or spending time near beach
  • Dedicate time for some art
  • Home activities – Cooking, Cleaning, Gardening
  • Go for movies or Music shows
  • Self-care Gifts To Pamper Yourself
  • Shopping
  • Meditate, Yoga & Exercise

You’ve got to be fond of yourself enough to support yourself emotionally regardless of the intimate company of someone else.  - Chidere Eggerue

अकेले होना कोई जुर्म नहीं हैं, दुसरो को ना-समझ पाने मे पूरा जीवन व्यतीत करने से बेहतर है की आप स्वयं को समझे और स्वयं के साथ समय बिताए | आप अकेले आये है और अकेले ही चले जायेंगे तो क्यों अकेले जीवन बिताने मे इतनी परेशानी महसूर होती हैं ? अपनी मानसिकता मे सकारात्मकता लाये और विचार करे स्वयं के साथ कैसे और बेहतर महसूस किया जा सकता हैं ? | "आप अकेले हैं" सर्वप्रथम इस विचार को मन से निकल फेके | 

अकेले व्यक्ति के जीवन मे भी कई दोस्त, रिस्तेदार सह:कर्मी होते है बस फर्क इतना है की वह किसी पर भावनात्मक समर्थन के लिए निर्भर नहीं रहते, याद रखें अपनी मर्ज़ी के मालिक होना सबसे अच्छा और सुखद हैं |


आज इसी के साथ आपसे विदा लेती हूँ |

DeepTea

Comments

  1. Very well said. Thats right, we get more me time when we alon, but anything is good if it is in limit.

    ReplyDelete
  2. Isolation offered its own form of companionship. Well written Blogger.

    ReplyDelete
  3. Correct..everyone should have some me time for themselves . Although its very hard these days with high pace lifestyle.

    ReplyDelete
  4. But it's not possible after marriage.😬

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

अपनी सोच को सरल बनाये तो जीवन बेहतर बन जायेगा - Simplify your thinking, life will become better

समय बर्बाद होने से कैसे रोकें - How to Stop Wasting Time

8 सबसे आम पछतावे जो लोगों को जीवन के अंत में होता हैं - 8 most common regrets that people have at the end of life