11 उपाय तुरंत ख़ुशी महसूस करने के - 11 ways to feel instant Happiness


11 उपाय तुरंत ख़ुशी महसूस करने के - 11 ways to feel instant Happiness


खुश रहना बेहद महत्वपूर्ण है और यह हर व्यक्ति के जीवन की चाहत है। हमारे आस पास बहुत सारे लोग है पर क्या सब हमेशा दुखी, जीवन से हारे, निराश हताश ही लगते है ? क्या लोगो के जीवन मे कोई दुःख, कष्ट, अकेलापन, निराशा नहीं हैं ? क्या कारण है की हमे कुछ लोग जीवन से हमेशा संतुष्ट, उत्साही, उर्जा से भरे और जीवंत नज़र आते हैं ?

एक बेहद खुश व्यक्ति खुश रहने को अपनी आदत मे सम्मिलित कर लेता है, और यही वजह है की वह सदैव खुश नज़र आता हैं | कई अध्ययनों से पता चला है कि अगर कोई व्यक्ति खुश रहता है, तो इसके कई फायदे हैं -प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा मिलता है (boost the immune system), तनाव से निपटने में मदद (help combat stress), अपने दिल की रक्षा कर सकते हैं (May Protect Your Heart), अच्छी नींद आती हैं (Get good sleep), अपने जीवन प्रत्याशा को लंबा कर सकते हैं (May Lengthen Your Life Expectancy), दर्द को कम करने में मदद मिल सकती है (May Help Reduce Pain) | इतने फायदे परन्तु इसके बावजूद भी लोग कही कही से दुःख को ढूंढ ही लेते हैं और दुखी होना शुरू कर देते हैं |

अब ये तो समझ गया की खुश रहने मे पूर्णतः फायदा ही हैं ; लेकिन मुख्य सवाल अभी भी कायम है, खुश रहे तो रहे कैसे ? और क्या उपाय करें जिससे तुरंत ख़ुशी महसूस  कि जा सकती हैं11 ways to feel instantly happy -

1)    अच्छा संगीत सुनो - Listen to good music

अपनी मनोदशा (Mood) को तुरंत ऊपर उठाने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप अच्छा, सुखदायक, तनावमुक्त और अपने पसंदीदा संगीत या गाने को सुनें (listen good, soothing, relaxed and your favourite music or song); यह आपके दिमाग को शांत करता है और आपके मनोदशा (Mood) में खुशी उत्पन्न करता है।

2)    अधिक हंसें - Laugh more

यह आपको स्वयं तय करना होगा और हँसते रहने को अपने प्रकृति मे समलित करना होगा | कई अध्ययनों मे पाया गया है की रोज़ाना हस्ते रहने से आपका मस्तिष्क अच्छे रसायन का उत्पादन करेगा (will produce good chemicals) जो सीधे आपके जीवनकाल को बढ़ता हैं |

3)    बच्चों के साथ खेलें - Play with children

बच्चों के साथ खेलना अपने आपको तुरंत ख़ुशी प्रदान करने का सबसे अचूक तरीका हैं, उनकी हँसी उनकी मासूमियत उनकी जीवन के प्रति सकारात्मक मे जो शुद्धता आप महसूस कर सकते हो वह किसी भी रिश्तेदार के बीच बैठ कर महसूस नहीं की जा सकती |

4)    सकारात्मक विचार - Positive Thoughts

हर चीज, विशेष रूप से आपके कठिन समय में और हर स्थिति में सकारात्मकता को देखने की आदत को बढ़ाने की कोशिश करें। यह आपको जीवन के प्रति सकारात्मक रखेगा और बहुत कठिन समय में भी खुशी प्रदान करेगा |

5)    प्रकृति के करीब जाओ - Go closer to Nature

हमारा शरीर प्रकृति के पाँच तत्वों से बना हुआ हैं; परन्तु अगर आप ध्यान दे तो आज 20 मिनटों के लिए भी हम प्रकृति मे समय नहीं बिताते | अपने रोज़ की दिनचर्या मे प्रकृति मे जरूर जाये और उसको महसूस करें, यह आपके तनाव को दूर करेगा और आपको एक अद्भुत सी ख़ुशी का एहसास होगा |


6)    ध्यान – Meditation

ध्यान से आपका मस्तिष्क शांत और तनाव मुक्त महसूस करता हैं; जिससे ख़ुशी का एहसास होता हैं और मन भी केंद्रित रहता है| आपके चारो तरफ सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है जिससे आप ज्यादा बेहतर तरह से काम कर सकते हैं|

7)    प्रतिदिन कुछ समय के लिए स्वयं को आनंद देने वाली चीजें करें - 7) Do things that make you happy for some time everyday

जब आप अपनी पसंदीदा चीज़ चाहें वह कॉफ़ी पीना हो, या बागवानी करना, नृत्य करना हो या सिलाई कढ़ाई करना तो उससे अनूठा सुकून मिलता हैं; एवं संतुष्टि और पूर्णता का आभास होता हैं और यही हमे आनंद महसूस करता हैं |

8)    दोष देना बंद करो - Stop Blaming

इंसान हमेशा दूसरे को दोष लगता है, अपनी परिस्थितियों को दोष देता हैं, यहाँ तक की अपनी पसंद और निर्णय को भी दोषी ठहराता हैं जिससे अंदर की ख़ुशी ख़तम हो जाती हैं | इसकी जगह अगर आप दूसरे को या अपने आप को दोष देना बंद कर अपनी स्थितियों को सँभालने की कोशिश करें एवं जो है उसमे संतुष्ट रहे तो मन विचलित नहीं होगा और काफी अच्छा महसूस होगा |

9)    अपने पूरे दिन के बारे में सबसे अच्छी बात याद करें - Remember the best thing about your whole day

पूरे दिन मे कई ख़ुशी और कुछ दुःख देने वाली चीज़े होती हैं, दिन के अंत मे जब आप सोने जाये तो जरूर उन सभी बातो को याद करें जिससे आपको ख़ुशी महसूस हुई; जैसे आपके बच्चे का मासूमियत भरा प्रश्न या आपकी / परिवार के किसी सदस्य की असाधारण उपलब्धि, या ऑफिस मे बॉस से तारीफ या दोस्तों से बात इत्यादि .. मतलब जिससे भी ख़ुशी का एहसास हुआ हो उससे दुबारा याद करके और फिर से तुरंत ख़ुशी प्राप्त करें |

10) सोने से पहले कल सोचें की सुबह आप किसके लिए जागना चाहते हैं - Before Sleep think tomorrow morning for whome you want to wake up

सभी के जीवन मे तकलीफ है परन्तु जब हम अपने जीने कि वजह खोज लेते है तो जीना और खुश रहना 1 ways to feel instantly happy बहुत मुश्किल नहीं रहता| कुछ समय पहले मेरे किसी दोस्त जिसका जीवन अस्त-व्यस्त हो रखा था उसमे मुझे बताया की उसके जीने की वजह उसका बच्चा है और वह यही रोज़ सोच कर अगले दिन को जीना चाहता हैं और उसकी ख़ुशी मे अपनी ख़ुशी ढूंढता हैं,और यही है आज के शीर्षक का सबसे अचूक और अंतिम उपाय -जो आपको जीवन को जीने के लिए प्रेरित करेगा साथ ही खुश रहने का जरिया भी प्राप्त हो जायेगा | 

Here are the Best 5 Quotes on Happiness – “Remember Happiness Matters Alot“







आज इसी के साथ आपकी ख़ुशी की कामना करते हुए आपसे विदा लेती हूँ |

DeepTea

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

अपनी सोच को सरल बनाये तो जीवन बेहतर बन जायेगा - Simplify your thinking, life will become better

समय बर्बाद होने से कैसे रोकें - How to Stop Wasting Time

8 सबसे आम पछतावे जो लोगों को जीवन के अंत में होता हैं - 8 most common regrets that people have at the end of life