6 प्रश्न आपको अपने बच्चों से रोजाना पूछने चाहिए - 6 questions you should be asking your kids daily
6 प्रश्न
आपको अपने बच्चों
से रोजाना पूछने
चाहिए - 6 questions you should be asking your
kids daily
जुड़े रहने
का सबसे अच्छा तरीका क्या है ? सभी का जवाब होगा संवाद (बातचीत - conversation) करना
| संवाद जितना बड़े लोगो के लिए जरूरी है उससे भी कही ज्यादा बच्चों से संवाद करना
| बच्चे कई दफे अपनी भावनाओं को अपने शब्दों मे व्यक्त नहीं कर पाते; ऐसे मे उनसे लगातार
संवाद करने से उनको अपनी बात आपको समझाने मे आसानी होती हैं |
Communication to a relationship is like oxygen to life. Without it…it dies. – Tony Gaskins
दैनिक आधार
पर अपने बच्चों के साथ बात करने के लाभ - Benefits
of talking with your children on a daily basis
1) भावनात्मक
संबंध अच्छे करता है (Makes an Emotional connection good)
2) उन्हें
प्रोत्साहन मिलता है (They get encouragement)
3) रिश्ते
मे विश्वास बढ़ता हैं (Confidence increases in relationship)
4) मतभेद
मिटने मे मदद करता है (Helps dissolve differences)
5) संबंध
बेहतर बनता हैं (Better Relationship)
6) रिश्ते
में जुड़ाव को बढ़ावा देता है (Promotes Engagement in the relationship)
माता-पिता
बच्चों से पुरे दिन मे कई बातें करते है और कई सवाल भी पूछते हैं; जैसे - खाना खाया,
होमवर्क कर लिया, ये क्यों किया, वह क्यों नहीं किया इत्यादि …..| ये सब सवाल वह होते
है जहाँ वह जवाबदेह होते हैं, परन्तु क्या आप जानते है की कुछ ऐसे सवाल भी होते है
जिसको पूछने से वह अपने दिल की पूरी बात हमको बता देते है, अपने माता पिता मे अपना
सबसे अच्छा साथी ढूंढ लेते हैं, आपसे और खुल कर बात करने लगते है और वे आपके साथ एक
अटूट बंधन विकसित करते हैं | ?
आज हम ऐसे ही कुछ बहुत महत्वपूर्ण प्रश्नों के बारे मे चर्चा करेंगे; जिनको अगर माता-पिता रोज़ाना अपने बच्चों से पूछे; तो रिश्ते को बेहतर बनाने मे मदद मिलेगी | 6 questions you should be asking your kids daily
1) आज क्या हुआ जिसने आपको ख़ुशी या दुःख महसूस कराया? - What happened today which made you feel Happy / Sad ?
अपने बच्चों
से उनके पुरे दिने का विवरण ले, एक छोटी सी छोटी घटना को ध्यान से सुने| इससे उनको
एहसास होगा की आपको उनके दिन के बारे मे परवाह हैं एवं इससे वह सुरक्षित महसूस करेंगे
| उनसे पुरे धैर्य के साथ बात करें, उन्हें खुल कर बात बताने का समय दें |
2) आज आप कैसा महसूस कर रहे हैं? - How are you feeling today ?
बच्चे हमेशा
खुश, हॅसते, खेलते और मस्ती करते ही दिखते हैं और हमको लगता है बच्चे स्वाभाविक रूप
से खुश रहते हैं; परन्तु कई माता-पिता इस बात को समझने मे भूल कर जाते है की बच्चे
अपनी भावनाओं को शब्दों मे व्यक्त करना नहीं जानते | यहाँ माता-पिता की भूमिका आती
है; उनको कैसे समझाए की वह आपसे अपनी भावनाओं को ठीक से व्यक्त करें ? उनसे प्रति दिन
पूछे की – “उनको कैसा महसूस हो रहा हैं”| उनको उस भावना का वर्णन करके बताये ताकि धीरे-धीरे
उन्हें अपनी विभिन्न मनोदशाओं के बारे मे पता चले और वह उससे शब्दों मे समझा पाए |
3) आज हम दोनों क्या करेंगे? - What we both will do today ?
हर माता पिता
बच्चे को आत्म निर्भर बनाना चाहते हैं, परन्तु इसका मतलब ये नहीं की हमेशा वह अकेले
ही सब कर लें | जैसे हर मनुष्य को किसी का साथ अच्छा लगता है वैसे ही बच्चों को भी
हमारा साथ बहुत अच्छा लगता है| उनसे रोज़ पूछे की - "आज वह आपके साथ क्या करना
चाहते हैं" ? और समय अनुसार उस कार्य को मिल कर पूरा करें; इससे उन्हें समझ में
आएगा कि आप भी उनके साथ समय बिताने एवं एक्टिविटी करने के लिए उत्सुक हैं और इससे वह
महत्वपूर्ण महसूस करेंगे|
4) आपको क्या परेशान कर रहा है? - What is troubling you ?
कई बार कुछ
परेशानियाँ जो आपको बड़ी नहीं लगती वह शायद आपके बच्चे को पहाड़ जैसे बड़ी लग रही हो; क्योंकि
आपने जीवन के उस पड़ाव को पार कर लिया है परन्तु आपका बच्चा अभी उस पड़ाव मे हैं | यह
प्रश्न रोज़ नहीं परन्तु जब भी आपको लगे की आपका बच्चा उदास है और वह रोज़ की तरह हरकत
नहीं कर रहा तब आपको उससे यह जरूर पूछना चाहिए और उसको विश्वास दिलाना चाहिए की आप
उसके साथ है और कोई भी समस्या को हल किया जा सकता हैं | यह उन्हें विश्वास देगा की
उसके माता पिता हमेशा उसको समर्थन करेंगे एवं उसको कुछ सोचे बिना सुनेंगे और समझेंगे
|
5) आज स्कूल में क्या हुआ? - What happened at school today ?
बच्चों का
स्कूल उनकी दुनिया होता है और उनके दोस्त उनकी आत्मा; आप रोज़ उनके बारे मे बिना भूले
पूंछे | जानने की कोशिश करें की आज उन्होंने क्या नया सीखा, दोस्तों के साथ क्या मस्ती
की, खाने मे कौन क्या लाया था इत्यादि... इसके द्वारा आपको उनके जीवन के बहुत महत्वपूर्ण
हिस्से के बारे में पता चलेगा और वे आपको अपने पूरे दिन की गतिविधियों के बारे में
भी बताना पसंद करेंगे |
6) आपको क्या लगता है कि आपको किस चीज में सुधार करना चाहिए? - What one thing you feel you should improve at ?
सभी बच्चों
मे सुधार की बहुत जरुरत होती हैं, परन्तु अगर हम उनसे कहेंगे की आप को ऐसा नहीं करना
चाहिए या आप ऐसा करिए तो शायद यह उन्हें जबरदस्ती जैसा महसूस होगा परन्तु इसकी जगह
आप पूछें की "आपको क्या लगता है कि आपको किस चीज में सुधार करना चाहिए"
? तो वह सकारात्मक तरीके से सोचेंगे और समझ भी जायेंगे की उन्हें स्वयं मे क्या परिवर्तन
लाने की जरुरत हैं | उन्हें समाधान के बारे में सोचने दें; समाधान बताएं नहीं |
Questions are creative acts of intelligence. — Francis Kingdon Ward
संवाद होना
जरुरी है, परन्तु संवाद कैसे हो और क्या हो इसका ध्यान रखना ज्यादा जरुरी होता हैं
|
आज इसी के
साथ आपसे विदा लेना चाहूँगी |
DeepTea



👍👍👍👍
ReplyDeleteThank you
DeleteGood 👍👍
ReplyDeleteCorrect ...it makes them happy actually that you show interest and get in conversation with them.
ReplyDeleteCorrect ...it makes them happy actually that you show interest and get in conversation with them.
ReplyDelete