अपने जीवन को और भी बेहतर बनाने के 10 तरीके - 10 ways to change your life for the better


अपने जीवन को और भी बेहतर बनाने के १० तरीके - 10 ways to change your life for the better


नमस्कार दोस्तों ! क्या अपने कभी महसूस किया की जीवन मे सभी सुविधाएं होते हुए भी आपको जीवन नीरस सा क्यों लगता हैं ? वही रोज़ की सामान्य दिनचर्या से मन ऊब जाता हैं? जीवन मे कोई नयापन लाने की चेष्टा नहीं करने से जीवन रसहीन और उदास सा हो जाता हैं | मनुष्य का जीवन सदैव बढ़ते रहना, कुछ नया सीखते रहना और बड़ा हासिल करते रहने के लिए ही बना हैं; परन्तु हमने संसाधनों को अपना जीवन बना कर उसमे आराम ढूंढ लिया हैं और यहाँ से आगे बढ़ने कि कोशिश को त्याग दिया हैं एवं ऊपरी सुख को सर्वोच्च सुख मान कर अपने आपको उसके खोल मे समेट कर बैठ गए हैं |

माना आप एक अच्छा जीवन जी रहे हैं परन्तु क्या आप इस जीवन को और भी बेहतर नहीं बनाना चाहते ? या आप सदैव इस प्रकार ही रहना चाहते हैं ? - कोई परिवर्तन नहीं, कुछ भी नया नहीं, कोई उत्साह नहीं ? हो सकता है की कुछ छोटे बदलाव करने से आप जीवन में कुछ अनोखापन महसूस करें |

तो आइये जाने ऐसे ही कुछ बदलाव जिनसे आपका जीवन और भी बेहतर हो जायेगा |

अपने जीवन को बेहतर मे बदलने के 10 तरीके - 10 ways to change your life for the better


            1)            वर्तमान में जीये - Live in present

मानव केवल अतीत या भविष्य के बारे में ही क्यों सोचता है ? क्यूंकि सब कुछ वर्तमान में ही है; केवल आपका वर्तमान ही आपके भविष्य को बदल सकता है और आपके अतीत को संजो सकता है, वर्तमान में आपके अतीत से सीखे गए सबक का उपयोग करने की शक्ति है | आप केवल और केवल अपने वर्तमान को ही जीने की क्षमता रखते हैं; जो हो गया उसे छोड़ जो है उसको जीए इस पल मे ही जीवन हैं अगले पल का तो किसी को पता ही नहीं |

2)              अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें - Take care of your health

"हेल्थ इस वेल्थ" - चाहे कितना भी धन हो परन्तु अगर हमारा शरीर, मस्तिष्क ना चले तो कोई फायदा नहीं ? अपना कुछ समय अपने स्वास्थ्य को भी दे; ना केवल शारीरिक परन्तु मानसिक स्वास्थ भी बेहतर रहना जरुरी हैं | समय-समय पर नियमित जाँच से आप अपने स्वास्थ को बेहतर बनाये रख सकते हैं | साथ ही पौष्टिक खाने का भी ख्याल रखे नियमित तौर पर फलो का सेवन करें और भरपूर मात्रा मे पानी पिये |

             3)           कोई तुलना नहीं - No Comparison

बचपन से आज तक हम अपने आप की दुसरो से तुलना करते आये हैं और इस कारण जीवन मे सब कुछ होते हुए भी जीवन को स्वयं ही नीरस बना लेते हैं | हमे सदैव याद रहना चाहिए की हमारा जीवन दुसरो से अलग है एवं हमारे लक्ष्य भी उनसे भिन्न हैं, हमे दुसरो से अपनी तुलना करने के बजाये स्वयं के ध्यान को अपने लक्ष्य पर केंद्रित करना चाहिए | इससे आप जीवन सरलता से जी सकते है एवं उसको और बेहतर बनाने की कोशिश कर सकते हैं |

4)              खुद को भी समय - Give time to yourself

सब कुछ ठीक से चले, कुछ इधर से उधर ना हो, सब काम पूर्ण समय पर हो इत्यादि देखते देखते हम स्वयं को ही भूल जाते हैं | कुछ समय अपने लिए भी निकाले स्वयं को विश्राम दे, मन को तारो ताज़ा करें|
In word of Oprah Winfrey - Practice doing nothing.
इससे आपमें नयी ऊर्जा का संचार होगा आप और भी बेहतर सोच पाएंगे साथ ही कार्य को उचित रूप से कम समय मे पूरा कर पाएंगे |

5)              किसी से बात करें - Speak to someone

कई बार ऐसा होता है की हम जो सोचते और महसूस करते है वह हम अपने करीबियों को नहीं बोल पाते परन्तु जब आप सभी समस्याओं को अपने तक ही रखते है तो आप ज्यादा संकट मे सकते हैं | अपने किसी करीबी दोस्त से अपनी भावनाओं को बांटे ऐसा करने से अपना मन बहुत हल्का हो जायेगा और आप बेहतर महसूस करेंगे |

6)           एक नई कला / शौक को अपनाएं - Take up a new art / hobby

कोई नयी कला / शौक को सीखना अपने आप को चुनौती देने जैसा है; इसको सिखने मे अपने दिमाग को व्यस्त करें और आप महसूस करेंगे की आपमें नयी ऊर्जा उत्पन्न होगी और जीवन बदला सा लगेगा | शौक कोई भी हो सकता है जैसे Dancing, Painting, Cooking, Tailoring, Gardening, Swimming, any Sports, Yoga, Cycling, etc...
इसमें से ज्यादातर शौक हम घर पर रह कर भी पूरा कर सकते हैं यहाँ तक की कुछ कला के लिए आप Online video देख कर भी शुरुआत कर सकते हैं

7)          सामाजिक समूह - Social Groups

ऐसे कई लोग आपके आस-पास होते है जो हमारे दोस्त तो नहीं होते परन्तु वह हमे समझते हैं; जैसे कोई सहकर्मी, आपका पडोसी, mom's group, activity class people इत्यादि; अपने मन के विचारो को आपकी सुविधा के अनुसार इनसे बांटा जा  सकता हैं जैसे रोज़ की बातो पर चर्चा करना, ऑफिस के कार्यो मे उनकी राय लेना, उनका अनुभव सुनना एवं जब उनको जरुरत हो तो उनकी मदद करना, उनसे अपना ज्ञान बाटना |

8)          सुनें, समझे और उसके अनुसार काम करें - Listen, learn and work accordingly

हम सभी सुनते कम है और इसी कारण समझने मे चूक हो जाती है और काम मे गड़बड़ | घर हो या ऑफिस सभी जगह हमे क्या बताया जा रहा है उसको ध्यान से सुने, समझे और फिर काम शुरू करें | अधिकतर गड़बड़ जो ना सुनाने की वजह से हो जाती है उसको संभाला जा सकता हैं और इससे अपने आप ही आपके जीवन मे सुधार आएगा |

9)           याद रखें आप एक इंसान हैं - Remember you are a human

हमने अपने जीवन को मशीनो से इतना घेर लिया है की हम इंसान है ये हम स्वयं ही भूल गए हैं | सब चीजों को उत्तमता से (perfectly) करने की कोशिश मे अपने आप पर इतना दबाव डाल लिया है की अपने आप को ही नाकाबिल समझने लगे हैं | अपने आप को याद दिलाये की आप एक इंसान है और सभी कामों को उत्तमता से नहीं कर सकते हैं | कोशिश करें काम को अच्छे से करने की परन्तु अगर कोई काम ठीक से सम्पूर्ण हो पाए तो ज्यादा तनाव मे ना आये |

10)        पढ़ें - Read

पुस्तकों मे दुनिया का ज्ञान छुपा हैं, बेहतर जीवन को जीने के लिए सबसे अच्छा स्रोत किताबें होती हैं | जितना हो अपने खाली समय को किताबें पढ़ने मे लगाए और बड़े से बड़े सफल लोगो की जीवन शैली और मानसिकता को समझे एवं अपने जीवन मे लागु कर उसे बेहतर बनाने की कोशिश करें |

आपके बेहतर जीवन की कामना करते हुए आज आपसे विदा लेती हूँ |

DeepTea







Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

अपनी सोच को सरल बनाये तो जीवन बेहतर बन जायेगा - Simplify your thinking, life will become better

समय बर्बाद होने से कैसे रोकें - How to Stop Wasting Time

8 सबसे आम पछतावे जो लोगों को जीवन के अंत में होता हैं - 8 most common regrets that people have at the end of life