जीवन की 8 कठोर वास्तविकताएँ जो आपको अपने बच्चों को सीखानी चाहिए - 8 Harsh realities of life that you should teach your children


जीवन की 8 कठोर वास्तविकताएँ जो आपको अपने बच्चों को सीखानी चाहिए - 8 Harsh realities of life that you should teach your children




हर माता-पिता अपने बच्चों को हमेशा सुखी, खुश एवं संपन्न देखना चाहते हैं | सदैव यही कामना करते है की उनको कभी किसी भी दुःख का सामना ना करना पड़े | उनको छोटी सी चोट भी ना लगे इस बात का पल-पल ख्याल रखते हैं, परन्तु अच्छा चाह कर और ध्यान रख कर भी क्या हम उनको जीवन भर के लिए दुख और कठिनाइयों से बचा सकते हैं ?

हम सभी जानते है की जीवन हमेशा एक सा और हमेशा सुखद नहीं रहता, परन्तु ये समझते हुए भी हमेशा बच्चों को जीवन की सुंदरता के बारे मे ही बताते रहते हैं | क्या ये सही नहीं की हमे उनको आगे आने वाली जीवन के कटु वास्तविकताओं के बारे मे भी बताना चाहिए ? क्या ये हमारी अपने बच्चों के प्रति एक मुख्य ज़िम्मेदारी नहीं हैं ?

पहले समझे; क्यों जरुरी है बच्चों को जीवन की कठोर वास्तविकताओं के बारे मे मानसिक रूप से तैयार करना ?” – जब एक बच्चा बड़ा होकर अपने माता पिता के द्वारा बनाये गए अच्छी और सुन्दर दुनिया के कोकून से बाहर आकर असली दुनिया का सामना करता है; तो उसकी मानसिकता पर गहरा असर पड़ता है और वह पूरी तरह से टूट और बिखर जाता हैं |



अगर बच्चों को जीवन की वास्तविकताओं का पहले से अंदाज़ा होगा तो वह इस प्रकार टूटेंगे नहीं और समय रहते अपने आप को संभाल पाएंगे| इसके लिए अभिभावको को उन्हें मानसिक रूप से धीरे-धीरे तैयार करना होगा, ठीक समय एवं ठीक उम्र के मुताबिक उनको जीवन की परेशानियों के लिए मजबूत बनाना हमारी सबसे बडी ज़िम्मेदारी हैं |

आईये जाने क्या है ये कठोर वास्तविकताएँ और कैसे इसके लिए आप अपने बच्चों को तैयार करें ? - Lets see "What are these harsh realities and How do you prepare your children for this"? –


      1)    कड़ी मेहनत सफलता की कुंजी है - Hard work is the key to success

बच्चों को हमेशा बताते रहे के जीवन मे मेहनत करना सबसे जरुरी हैं, बिना मेहनत के जीवन मे कुछ प्राप्त नहीं होता | अपने सपनों को हासिल करने के लिए मेहनत करने के अलावा कोई और दूसरा रास्ता नहीं है | उन्हें स्वयं का और दूसरे सफल परिवार के सदस्यों की सफलता के किस्से सुनाये; इससे वह सफलता का महत्व बेहतर समझ पाएंगे और स्वयं के मन को भी मेहनत करने के लिखे तत्पर कर सकेंगे

2)     बहुत बुरे लोग हर जगह हैं - Very bad people is everywhere

बच्चों को बताये की हर जगह बुरे लोग हैं और उन्हें उनसे बच कर रहना आना चाहिए| किसी पर अंधा-विश्वास करना सही नहीं होता, ऐसे लोग सिर्फ और सिर्फ हमसे जलते है और हमारा गलत चाहते हैं | बुरे लोग कही भी हो सकते जैसे - स्कूल, कॉलेज,ऑफिस, पार्क; हमारा काम है उनसे सतर्क रहना और अपने आपको उनसे बचा कर रखना | उन्हें समझाए की समय के साथ ही उन्हें ये पता लग सकता है की कौन उनका हितकारी है और कौन नहीं; इसलिए किसी पर भी तुरंत विश्वास नहीं करें |

 3) "बिना शर्त प्यार" नाम का कोई शब्द नहीं है - There is No word called "Unconditional Love"

बच्चों मे इस बात को भर दे की "बिना शर्त प्यार" जैसी कोई चीज़ नहीं होती; दुनिया मे ज्यादातर व्यक्ति एवं रिश्ते आपसे किसी कारण ही प्यार जताते हैं और एक बार वह कारण पूर्ण हो जाये तो वह आपको छोड़ भी सकते हैं; तो अपने आपको संभाले और मन को मजबूत रखे| हमेशा बच्चों को स्वयं से प्यार करना सिखाइये इससे वह कुछ भी होने पर टूटेंगे नहीं और कितनी भी बड़ी भावनात्मक नुकसान से जल्द से जल्द उभारना भी सीख जायेंगे

4)    आपको अपने अधिकारों के लिए लड़ना होगा - You have to fight for your rights

आपको अपने बच्चों को समझाना होगा की उन्हें अपने अधिकारों के लिए स्वयं ही आवाज़ उठानी पड़ेगी और लड़ना पड़ेगा | हमेशा शांत रहने से कुछ नहीं मिलता, चाहे खेल का मैदान हो या काम करने की जगह अपने हक़ के लिए बोलना और लड़ना पड़ता है; नहीं तो अन्य लोग उसका लाभ उठाने के लिए हमेशा तत्पर बैठे है | शुरू से उनको निडर और साहसी बनाये एवं उनको अपने हक़ के लिए बोलना सिखाये; शेयर एंड केयर के साथ इस बात को भी बहुत महत्त्व दे |

5)    जीवन हमेशा उचित नहीं है - Life isn't always fair

बच्चों को बताये की आप जब भी मेहनत करें तो जरुरी नहीं वह सफल हो क्यों की जीवन हमेशा उचित नहीं रहता,कभी-कभी कुछ उल्टा भी हो जाता हैं| परन्तु उसके लिए उन्हें बैठ कर दुखी नहीं होना हैं, बल्कि इसकी आदत डाले और आगे बढ़ते ही रहे | इससे उनमे जीवन की वास्तविकता का सामना करने का धैर्य आएगा |

6) जिन लोगों से आप प्यार करते हैं, वे हमेशा आपके साथ नहीं रह सकते - People you love might not always remain with you

हम सदैव बच्चों को यही बताते है की आपके माता-पिता सदैव आपके साथ रहेंगे; ये झूठ जब टूटता है तो वह बिखर जाते हैं, वे कभी इस सच को स्वीकार नहीं कर पाते हैं| बच्चों को सदैव आशा के साथ जीना सिखाये और ये बात उनके जेहन मे डाल दे की " केवल और केवल सर्वोच्च शक्ति ही हमेशा उनके साथ रह सकती है" लोग आएंगे और चले जायेंगे पर उन्हें सदैव एक बेहतर कल की आशा मे बढ़ते रहना होगा |

7) असफलता और बुरा समय आपके खुद के लिए अच्छा है - Failure and bad time is for your own good

"असफलता" किसी को पसंद नहीं होती है, और बच्चों को तो ये बिलकुल भी रास नहीं आती, चाहे वह रेस हो या जीवन; परन्तु माता-पिता को उन्हें सफलता के साथ असफलता को कैसे स्वीकार कर आगे बढ़ना है ये भी सीखना चाहिए |
"बुरा समय " - सबसे पहले बच्चों को ये सिखाये की समय कभी एक सा नहीं रहता| अगर आज बुरा वक़्त चल रहा है तो कल जरूर अच्छा समय भी आएगा; धैर्य और शांति से समय के बीतने का इंतज़ार करें|
असफलता और बुरा समय दोनों मे ही मन को मजबूत कर और पुरे साहस के साथ परिस्थितियों को बदलने का प्रयत्न करें, यही एक सफल इंसान की पहचान हैं |

8) जीवन कभी भी योजनाबद्ध तरीके से काम नहीं करता है - Life never work as planned

आप स्वयं के जीवन से सीख लेकर बच्चों को भविष्य के लिए तैयार करें; उन्हें बताये की जीवन मे उत्तार-चढ़ाव लगे ही रहते हैं | आज हम चाहे भविष्य की कितनी भी योजनाएँ बना ले परन्तु हो सकता है परिस्थितियों मे परिवर्तन आजाये और जीवन सामान्य ना चल पाए | इसके लिए उन्हें शुरू से बुरे समय के लिए तैयारी रखने को कहे | चूंकि जीवन कभी योजनाबद्ध तरीके से नहीं चलता, इसलिए बुरे समय के लिए बेहतर तैयारी करें



इन कठोर वास्तविकताएँ के बारे मे बच्चों को बताते रहने से वह धीरे-धीरे मानसिक रूप से इसके लिए तैयार हो जायेंगे | मैं मानती हूँ की आप हमेशा अपने बच्चों को परेशानियों से बचा नहीं सकते; परन्तु उन्हें कठिनाइयों का डट कर मुकाबला करने के लिए तैयार तो कर ही सकते हैं | धीरे-धीरे ही सही परन्तु ये सीख उन्हें मानसिक रूप से मजबूत एवं निडर बनाएगी और वह जीवन को भरपूर तरह से जी पाएंगे

आज इसी के साथ आपसे विदा लेती हूँ |

DeepTea

Comments

  1. Wow,
    All points really correct and fact of life. We should teach thelesson of these facts of life to make their future bright.👍

    ReplyDelete
  2. True that's how we should be conditioning them

    ReplyDelete
  3. Agree with your points but upto certain limits. We should teach kids both ways. If we show only negative part not good. In this world good and bad both type of persons n situation are there.

    ReplyDelete
  4. I agree ..that we should prepare kids for everything in future but few things they should learn by themselves with time and experience.

    ReplyDelete
    Replies
    1. Thank you and that's true, life is the greatest teacher

      Delete
  5. This Are 8 Essential Life Skills To Equip Your Child For The Real World. Very Well Written Deepti. Keep It Up.

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

अपनी सोच को सरल बनाये तो जीवन बेहतर बन जायेगा - Simplify your thinking, life will become better

समय बर्बाद होने से कैसे रोकें - How to Stop Wasting Time

8 सबसे आम पछतावे जो लोगों को जीवन के अंत में होता हैं - 8 most common regrets that people have at the end of life