कैसे प्रतिज्ञान द्वारा बच्चों में सकारात्मकता लाने में मदद ले ? - How affirmations help bring positivity in children ?
कैसे प्रतिज्ञान द्वारा बच्चों में सकारात्मकता लाने में मदद ले ? - How affirmations help bring positivity in children ?
नमस्कार दोस्तों !!!
आपको यह अच्छे से पता हैं की बच्चों मे जो आदते बचपन से घर कर जाती है वह जीवन भर उनके साथ रहती है एवं यही सारी बचपन की आदते ही उनके व्यक्तित्व को बनाने मे अपनी सबसे बड़ी भूमिका निभाती हैं | मैं सौ प्रतिशत कह सकती हूँ की आप और सभी माता-पिता अपने बच्चों मे अच्छे से अच्छी आदते डालने की बेजोड़ कोशिश करते रहते होंगे; चाहे वह उनके स्वस्थ से सम्बंधित हो, आचार से सम्बंधित हो या सलीके से सम्बंधित ... उन्हें शारीरिक और सामाजिक रूप से तैयार करने के लिए निश्चित रूप से आपने कोई तरीका नहीं छोड़ा होगा; अब मेरा सवाल यह है की आपने उन्हें मानसिक रूप से मजबूत बनाने के लिए क्या किया ? कौन सी अच्छी आदतों का उन्हें रोज अभ्यास करा रहे हैं ताकि वह मानसिक रूप से मजबूत बन सकें ?
"Confusing right"
जैसे बच्चों को शारीरिक रूप से ताकत प्रदान करने के लिए रोज़ाना अच्छा स्वास्थ्यवर्धक खाना खिलाया जाता हैं; वैसे ही उनको मानसिक रूप से ताकतवर बनाने के लिए आपको उन्हें प्रत्येक दिन कुछ आत्मविश्वास से भरे जादुई, शक्तिशाली, प्रभावी शब्दों का इस्तेमाल करना सीखाना होगा | इन शब्दों को प्रतिज्ञान (affirmation)
कहते हैं; ऐसे शब्द जो वह आप स्वयं को प्रतिदिन कहे और इससे उनका मस्तिष्क अत्यधिक बलशाली बन जायेगा |
हम जो भी स्वयं के लिए सोचते है हमारा मन और मस्तिष्क उसको सही मान लेता हैं; जैसे कोई भी मुश्किल काम करने से पहले हम सोचते है "अरे ये तो मुश्किल है हमसे नहीं हो पायेगा" और उसके बाद करके देख लीजिये वह काम आपसे होगा ही नहीं | शरीर मे चाहे कितनी भी शक्ति क्यों ना हो अगर आपने अपने दिमाग मे यह भर दिया की आप नहीं कर सकते तो आपका दिमाग यह स्वीकार कर उसके मुताबिक ही प्रयास करता हैं |
आपने देखा होगा जब बच्चे कुछ नया करने जाते है तो माता-पिता उन्हें कहते है आपसे नहीं होगा, अरे तुम छोटे हो यह बड़ो का काम हैं, या बिना मदद मांगे उनकी मदद करने के लिए कूद पड़ते हैं एवं यह
साबित करने मे लगे रहते है की बच्चों के लिए संभव नहीं हैं | मैं
मानती हूँ की आपको अपने बच्चों की चिंता होती हैं – “कही उन्हें लग ना जाये, सवाल का जवाब देते वक़्त देर ना कर दे” इसलिए उनको कोशिश ही नहीं करने देते | परन्तु यह सब करने से आप अपने बच्चे को सिर्फ और सिर्फ पीछे ही धकेल रहे हैं और साथ-साथ उनके मनोबल को छिन्न - भिन्न कर रहे हैं;
तो उनको प्रगतिशील और आत्म विश्वासी बनाने के लिए क्या करें ?
जवाब Answer - अपने शब्दों को ठीक प्रकार से इस्तेमाल करें एवं ज्यादा से ज्यादा “प्रतिज्ञान भरे शब्दों – Affirmations words” का प्रयोग करे।
An affirmation opens the door. It’s a beginning point on the path to change. - Louise L. Hay
Few of the best Affirmations -
1. Everything
will be okay.
2. I can do better next time.
3. I am unique.
4. I am proud of myself.
5. Today is going to be a great day.
6. My happiness is up to me.
7. I am thankful.
8. I stand up for what I believe in.
9. Today I choose to think positive.
10. I am always moving forward.
11. I get better every single day.
12. I am free to make my own choices.
13. I am open and ready to learn.
14. I am strong and determined.
15. I am working on myself.
16. I am important.
हम सभी को पता है की जीवन बड़ा ही निष्ठुर और निर्दयी है, परिस्थितियाँ इतनी कठिन हो जाती है की उम्मीद की किरण दूर-दूर तक नज़र नहीं आती, जीवन एक बोझ सा लगता हैं और आगे का समय तो और भी दुष्कर प्रतीत होता हैं; ऐसे मे सभी अभिभावकों का यह प्रयत्न होना चाहिए की अपने बच्चों को आने वाले मुश्किल हालातो के लिए मानसिक रूप से तैयार करें| Affirmations के द्वारा आप उनके जीवन के प्रति नज़रिये को सकारात्मक बना सकते हैं, सफलता हाँथ ना लगने पर उनको उम्मीद की पतवार पकडे रखना सीखा सकते हैं, बाल उम्र से ही स्वयं पर भरोसा और उम्मीद रखने की कला बता सकते हैं, जीवन की किसी भी स्थिति मे खुश रहने का मूल मंत्र दिला सकते हैं, सदैव नए बदलाव और नवीनता को अपनाने के लिए तत्पर रहना बता सकते हैं और मनुष्य जीवन की सर्वश्रेष्ठता का महत्व भी समझा सकते हैं |
Our greatest weapon against stress is our ability to choose one thought over another.” – William James
शब्दों की ताकत को समझे और अपने छोटे-छोटे प्रयासों से बच्चों मे आत्मविश्वास विकसित करें; जो जीवन भर उनको सभी मुश्किलों का सामना करने मे मदद करेगा |
इसी के साथ आज विदा लेती हूँ |
DeepTea



👍👍
ReplyDeleteबहुत सही लेखन
ReplyDelete