6 सरल कदमों द्वारा अपने सपनों को कैसे साकार - How To Make Your Dreams Come True in 6 Simple Steps
6 सरल कदमों द्वारा अपने सपनों को कैसे साकार करें - How To Make Your Dreams Come True by 6 Simple Steps
आपके बचपन से आज तक आपने कई सपने देखे होंगे; इन सपनों मे से बहुत सारे सपने अवास्तविक होने की वजह से छोड़ दिए गए होंगे एवं कुछ सपने समय या साधन के आभाव से भी छूट गए होंगे और अब जीवन मे कुछ 7-8 सपनों की ही सूची बच गयी होगी । क्या आपको लगता है की आप वह सभी सपने अपने इस जीवन काल मे निश्चित रूप से हासिल कर पाएंगे ? या इन सपनों का भी नसीब सिर्फ आपकी डायरी के पुराने पन्नों मे ही कैद होकर रह जायेगा।ऐसा देखा गया है की हम सभी बड़े सपने देखते तो है पर जब वास्तविकता मे मेहनत करने की बारी आती है तो चीज़े इतनी दुष्कर लगने लगती है की हिम्मत ही छूट जाती हैं; ऐसा होना सामान्य हैं तभी तो सभी के सपने साकार नहीं हो पाते। सरल शब्दों मे बोले तो ये समझिये की सपनों को हासिल करना किसी जांबाजी भरे कार्य से कम नहीं हैं।
आईये समझने का प्रयास करें की कैसे आप अपने असंभव सपनों को सच होता देख सकते हैं -
First, think. Second, dream. Third, believe. And finally, dare. – Walt Disney
किसी भी सपने को सफल बनाने का पहला कदम भी सपने से ही शुरू होता हैं; आप सपने तो देखते हैं परन्तु उनको पहचानने का काम सबसे मुश्किल होता हैं। जैसा — Abdul Kalam ने कहा हैं “Dream is not that which you see while sleeping it is something that does not let you sleep.” जो सपना आपको चैन से सोने ना दे वही सपना आपके जीवन मे बदलाव लाता हैं; सबसे पहले उस सपने को पहचाने और बार-बार कल्पना करें स्वयं को उस मुकाम, उस सफलता का आनंद लेते हुए।
· व्यवस्थित योजना - Systematic Planningसपनों को सही दिशा देने का दूसरा कदम हैं एक मजबूत और व्यवस्थित योजना बनाना। सफलता प्राप्त करने के लिए सही रणनीतियाँ तय करना, छोटे-छोटे कदमों पर निर्णय लेना एवं उसके लिए समय निर्धारित करना होता हैं। एक सटीक योजना आपको समय पर आपके सपनों को प्राप्त करने मे सबसे बेहतर मदद करती हैं।
· याद रखें कठोर परिश्रम ही कुंजी है - Remember Hard Work is the key
आपने सपने देख लिए और उसको हासिल करने की योजना भी बना ली; अब इसके बाद सबसे महत्वपूर्ण कदम है कड़ी मेहनत जो बिना थके बिना रुके सिर्फ आपको ही करनी हैं। मेहनत का कोई दूसरा विकल्प नहीं है एवं अगर समय रहते मेहनत नहीं की गयी तो कोई लाभ भी नहीं हैं।
“Dreams don’t work unless you do.” — John C. Maxwell
· धैर्य और सकारात्मकता ईंधन है - Patience & Positivity is the fuel
जैसे किसी भी गंतव्य पर पहुंचने के लिए आपके वाहन मे ईंधन की आवश्यकता होती है वैसे ही अपने सपनों को सच करने के लिए भी आपको धैर्य और सकारात्मकता का ईंधन डालना पड़ेगा। जब भी मेहनत करते हुए मन बेचैन हो तो उसको धैर्य बरतने के लिए कहें और सकारात्मकता को हमेशा थामे रहे। धैर्य और सकारात्मकता ही आपकी इस गाड़ी को अडिग रखेगी और आपको आपके सपने हासिल कराएगी।
· विक्षेप से बचें - Avoid distractions
आपके सपनों को साकार करने मे जो सबसे बड़ी बाँधा आ सकती हैं वह हैं distraction; जब आप अपने मन को इधर-उधर भटकाते है तो आपका ध्यान लक्ष्य से विचलित हो जाता है। अपने लक्ष्य के लिए काम करते समय Mob, social media, खाना इत्यादि से दूरी बनाये; एक एकांत जगह ढूंढे ताकि आपके दिमाग मे शांति हो और आप पूरी एकाग्रता से निश्चित लक्ष्य को हासिल कर पाए।
• अपने सपने को समर्थन दे - Support your dream
आपके सपनों को आपका पूरा समर्थन चाहिए होता हैं और इसके लिए आपको जो भी करना पड़े आप कीजिये; एक निर्धारित समय पर उठाना हो या देर रात तक जागना। अपने सपने को प्राप्त करने के लिए वह सब करें जो आपको करना जरुरी हैं।
“We all have dreams. But in order to make dreams come into reality, it takes an awful lot of determination, dedication, self-discipline, and effort.” – by Jesse Owens
आपके सभी सपने साकार हो; इसी कामना के साथ आज आपसे विदा लेती हूँ |DeepTea




Thanks for beautiful blog 👍🏻
ReplyDeleteThank you Megha 🙏
DeleteGood one..keep it up 👍👍
ReplyDeleteVery Good👍
ReplyDeleteThank you Neelam 🙏
Deleteबहुत सुंदर
ReplyDeleteThank you 🙏
Delete