2021 को अपना सर्वश्रेष्ठ वर्ष बनाने के 9 आसान तरीके! - 9 easy ways to make 2021 your best year EVER!
2021
को अपना सर्वश्रेष्ठ वर्ष बनाने के 9 आसान तरीके! - 9 easy ways to make 2021 your
best year EVER!
10,6,8,7,6,5,4,3,2,1…. और यह चला गया
2020 लेकिन जो दर्द और बदलाव इसने हमारे जीवन में लाए उनको इतनी जल्दी नहीं भूल पाएंगे; जी हाँ कुछ दिन कहे या सिर्फ़ कुछ घंटे और
2020 हमारे ज़िंदगी से हमेशा के लिए चला जाएगा पर आप माने या ना माने ये आपके जीवन मे कुछ ऐसे निशान छोड़ कर जा रहा है जिसको भूल पाना नामुमकिन है। बच्चे जो कभी स्कूल जाना पसंद नहीं करते थे उनको स्कूल जाने का महत्त्व समझ आ गया, रोज़ ऑफीस की कीच-कीच से परेशान लोगो को पता चला की घर से काम करना और भी ज़्यादा मुश्किल है, घर मे बिना छुट्टी काम करती हुई महिलाओं को जो सम्मान आज तक नहीं मिला इस साल सबको यह समझ आया की वह सबसे ज़्यादा काम करती है, टेक्नालजी को नकारने वालो को पता चला की इसका क्या महत्व है, हमेशा सर उठाकर अकेले जीने वालो को रिश्तों की अहमियत का अंदाज़ा इस साल की ही कृपा है।
बोलते है ना की इंसान को हमेशा आगे बढ़ते रहना चाहिए वैसे ही हमे भी
2020 साल की परेशानियों से आगे बढ़ना पड़ेगा और आने वाले साल
2021 मे ज़्यादा प्रगतिशील, जीवन को ज़्यादा बेहतर और अच्छा बनाने की कोशिश करनी पड़ेगी। पहले यह समझ ले की आगे आने वाले साल को बेतार बनाना केवल आपके ही हाथ में हैं, आपका निर्णय आपकी समझदारी ही आने वाले साल को आपके लिए श्रेष्ठ बना सकती है।
1) स्वास्थ्य को अपनी प्राथमिकता बनाएं - Make health your priority
साल 2020 मे ये तो पता चल ही गया होगा की कुछ हो या ना हो आपका स्वस्थ ठीक रहे तो बाकी सब बेहतर हो जाता है। आने वाले साल 2021 मे सबसे ज़रूरी होगा अपने स्वस्थ पर ध्यान देना, नियमित व्यायाम करना, समय पर खाना और स्वास्थप्रद खाना, कोई ना कोई खेल या योगा को अपनाना। कुछ भी ना कर सके तो घर पर योगा या दैनिक जीवन मे सक्रिय रहने की कोशिश करें; आने वाले साल 2021 मे अपनी रोग प्रतिरोधक शक्ति को और भी बेहतर बनाने की कोशिश करें।
2) अपने बुरे समय के लिए पैसे बचाएं - Save money for your bad time
स्वस्थ के साथ-साथ इस गये साल 2020 मे लोगो को यह भी अच्छे से समझ आ गया होगा की अनदेखे बुरे दिनों के लिए आपको तैयार रहना चाहिए; आप कितना भी अच्छा कमाये, कितना भी ठीक से सरकार को TAX दे पर ज़रूरत पड़ने पर आपके स्वयं का संचय किया धन ही आपके काम आता है। आगे आने वाले समय की प्रत्याभूति देना असंभव है, गये साल जैसा कोई समय वापस ना आए इसकी सिर्फ़ हम भगवान् से प्रार्थना ही कर सकते है पर बुरे समय के लिए आर्थिक रूप से अपने आप को तैयार करना आपके स्वयं के हाथ मे ही हैं।
3) नए संबंध बनाये और पुराने संबंधों को संजो कर रखे - Build new relationships and preserve old relationshipsगये साल 2020 मे आपको पता चल ही गया होगा की कौन आपका असली सुभचिंतक है और कौन नहीं ? कौन आपके बुरे दिनों मे बिना सोचे हमेशा तैयार रहता हैं और कौन नहीं ? इस अनुभव का पूर्णतः उपयोग करें और जिन लोगो ने आर्थिक और भावनात्मक रूप से आपका साथ दिया हैं उन्हें भविष्य मे महत्व दें। साथ ही ये साल 2021 अपने व्यावसायिक संबंधों के और भी मजबूत करने का हैं।
4) अतीत से सीखे - Learn from past
बीते साल 2020 से आपने जो भी पाठ सीखा, जो भी समझ पाए उसका इस साल 2021 और अपने भविष्य के लिए उपयोग करें। सबक सीख कर उसका सही उपयोग करने मे ही समझदारी हैं; चाहे वह पैसे से संबंधित हो, स्वयं से संबंधित हो, या आपके स्वस्थ और रिश्तो से।
5) अपने लक्ष्य के प्रति केंद्रित रहें - Be focused towards your Goal
आपका जो भी लक्ष्य हो उसको पाने के लिए पूरी तरह गंभीर हो कर काम करें, आपका एक-एक कदम आपको लक्ष्य के करीब या उससे दूर करेगा। बिता साल सभी के लक्ष्यों पर भारी पड़ा तो इस साल आपको दुगनी मेहनत कर उसको पाने की कोशिश करनी पड़ेगी। अर्जुन की तरह आपका केंद्र बिंदु सिर्फ़ और सिर्फ़ आपके लक्ष्य पर ही होना चाहिए।
6) नए कौशल सीखते रहें और कुछ नया करने की कोशिश करते रहें - Keep learning new skills and keep trying something newसमय आगे बढ़ रहा है और लोग भी आगे बढ़ रहे है; ऐसे मे अगर आप अपने उसी ढर्रे पर रहेंगे तो आप पीछे छूट जाएँगे। बीते साल मे आपने देखा ही होगा की कैसे Technology ने ज़्यादातर व्यवसायों को इस मुश्किल की घड़ी मे सहयोग दिया। मैं ये नहीं कहती की सिर्फ़ Technology जाने; पर कोई भी नयी कला या नया हुनर सीखने मे और उसमे हाथ आज़माने मे आपका ही भला होगा और ना जाने कब यह आपकी मुश्किल की घड़ी मे आपके काम आ जाए।
7) अपने लिए समय निकाले - Take time for yourself
सब बात हो गयी नया सीखने से लेकर स्वयं के लिए धन संचय करने तक पर इन सब मे आपकी मानसिक शांति की बात के बारे मे मैं कैसे भूल सकती हूँ। मस्तिष्क मे शांति का अनुभव आप तब ही कर पाएँगे जब आप अपने दैनिक ज़िम्मेदारियों के बीच अपने लिए कुछ समय निकाले और वो करें जो आपको पसंद हैं; जैसे मैने पहले भी कहा है “Me Time” अपने आप को फिर से जीवंत करने के लिए बहुत महत्वपूर्ण समय होता हैं।
8) अपने अच्छे और कमाई के लिए सोशल मीडिया का उपयोग करें - Use social media for your good and earning
Social Media एक अच्छा मध्यम है परंतु उस पर पूरा दिन व्यतीत करने मे आपको क्या लाभ मिल रहा है यह सोचे; Social Media को अपने अच्छे के लिए देखे और उससे कुछ नया सीखने और अपने अंदर की प्रतिभा दुनिया को दिखाने के लिए प्रयोग करें ताकि आगे आपको इसका फ़ायदा हो सके।
9) नियमित दिनचर्या से विराम ले और छुट्टी की योजना बनाएं - Take a break from regular routine and plan a vacation–रोज़ की एक ही दिनचर्या से इंसान बहुत उब जाता हैं; वैसे भी करोना काल मे घर मे रहते रहते सभी लोग चिढ़-चिढ़ा गए हैं। स्वयं के मानसिक संतुलन और सामान्य जिंदगी जीने के लिए आपको अपनी रोज़ की दिनचर्या से कुछ समय के लिए विराम लेना होगा जिसका सबसे बेहतर उपाय हैं किसी पर्यटक स्थल की यात्रा; 2021मे स्वयं के लिए बहुत जरूरी ब्रेक ले और यात्रा का आनंद ले।
इन सभी तरीको से काफी बदलाव आएंगे परन्तु यह इतना आसान नहीं हैं; आपको नये साल को बेहतर बनाने के लिए स्वयं ही प्रयत्न करते रहना पड़ेगा|
इसी के साथ आपसे विदा लेती हूँ और जल्द ही मिलती हूँ अपने नए विचारो के साथ|
DeepTea





Ek dum sahi...Good one Deepti 👍
ReplyDelete