पारिवारिक समय- पारिवारिक समय क्यों जरूरी है - Family Time - Why Family time is Important

पारिवारिक समय- पारिवारिक समय क्यों जरूरी है - Family Time - Why Family time is Important

नमस्कार दोस्तों !!


हम सभी अपने परिवार के लिए क्या-क्या नहीं करते हैं, दिन क्या ? और रात क्या ? उनके लिए सोचते हैं और उनके लिए ही लगे रहते हैं | सभी पारिवारिक लोगो का जीवन मे एक ही धेय होता हैं की कैसे अपने परिवार को ज्यादा से ज्यादा सुख-सुविधा दे और क्या करें ताकि उनका जीवन आसान और सुरक्षित हो जाये; परन्तु जीवन को सुखी बनाने की इस दौड़ मे शायद sआज का सुख आपके हाथ से निकलता जा रहा हैं |

परिवार एक पौधे के प्रकार हैं जैसे प्रतिदिन पानी मिलने से ही पौधा ठीक तरह उगता हैं उसी तरह एक परिवार के सभी सदस्य मे मजबूत संबंध बने रहे इसके लिए आपको उनको प्रतिदिन अपना एक निर्धारित समय समर्पित करना पड़ेगा | मैं ये नहीं कहती की सब छोड़ कर आज का आनंद लें, परन्तु क्या हम कुछ कर सकते हैं जिससे अपने प्रियजनों के साथ विशेष क्षण बिताने का हमे थोड़ा समय मिले ? |

मैं मानती हूँ समय धन हैं और पूरा समय आप सिर्फ परिवार मे ही नहीं लगा सकते; परन्तु ये कहाँ से सही है की आप पूरा वक़्त काम मे लगाए| समय अनमोल है और आपका परिवार बहुमूल्य; यह समय निकल गया तो वह आपके मूल्यवान पलो को भी ले कर जायेगा | कई बार लोगो को देखा होगा कि पारिवारिक समय की सोच सिर्फ सोशल मीडिया (Social Media) पर अपनी Picture पोस्ट करना होता हैं, हम यहाँ घूमे, हमने यह खाया इत्यादि….. और जब परिवार के साथ होते है तो Mobile पर Game’s खेल रहे होते हैं या Business Deal कर रहे होते हैं | केवल शारीरिक रूप से मौजूद होते हैं पूरी तरह नहीं; ऐसे मे आपका वह समय परिवार का पूरी तरह कैसे हुआ ?

पारिवारिक समय क्या है ? - What is Family Time ?


आज ज्यादातर परिवार एकल हो गए हैं और उसमे गिने चुने लोग ही होते है; ऐसे मे एक दूसरे को समझना और संभालना सभी सदस्यों की जिम्मेदारी होता हैं | जीवन व्यस्त और समय का बहुत आभाव होता हैं ऐसे मे एक दूसरे का भावनात्मक सहारा बहुत जरुरी हैं | हर एक सदस्य के व्यवहार का रिश्तो पर गहरा असर होता हैं और बच्चों पर सबसे अधिक | ऐसे मे आपका अपने परिवार को समय देना बहुत आवश्यक हो जाता हैं और यहाँ परिवार का समय अपनी भूमिका निभाता है|

पिता सोचते हैं बच्चों के लिए घर पर उनकी माँ हैं तो अतिरिक्त समय क्यों निकलना; कुछ घरो मे बड़े (दादा-दादी) घर पर है तो सोचा जाता है की उनकी सभी जरूरतों के लिए उनके पास कोई हैं | परन्तु माता-पिता ये भूल जाते हैं की बच्चों को उनके सहारे उनकी सद्भावना कि भी जरुरी होता हैं |

माता-पिता अगर रोज़ की दिनचर्या मे अपना कुछ समय परिवार के साथ बिताये तो बच्चों पर इसका बेहतर असर होगा, उनमे सुरक्षा की भावना आएगी और परिवार के साथ सम्बन्ध मजबूत होंगे | पारिवारिक समय बच्चों को मानसिक एवं भावनात्मक रूप से मजबूत बनाता हैं; जिससे वह जीवन के हर क्षेत्र मे काफी बेहतर करते हैं |

Family time is sacred time and should be protected and respected. - Boyd K. Packer

आईये समझे पारिवारिक समय क्यों जरूरी है - Why Family time is Important –

1)           समस्याओं को समझने और हल करने का समय - Time to understand and solve problems

जब आप परिवार के साथ बैठते हैं तब एक दूसरे के दिनभर की गतिविधियों पर चर्चा होती हैं; जीवन की चुनौतियों पर विचार-विमर्श करने का समय मिलता हैं और कभी-कभी समस्या का हल भी सूझ जाता हैं | प्रति दिन बच्चों के पुरे दिन का विवरण लेने से उनकी समस्याओं को भी समझा जा सकता हैं और उनको जीवन की चुनौतियों के लिए तैयार किया जा सकता हैं |

2)           जिम्मेदारियों को साझा करना - Sharing the responsibilities

पारिवारिक समय पर हम एक दूसरे की कुछ जिम्मेदारियों मे हाथ बटाया जा सकता हैं जिससे उनपर काम का दबाव काम होगा और उनको बेहतर, महत्वपूर्ण महसूस होगा | बच्चे एक-दूसरे की मदद करने के महत्व को भी समझेंगे और इससे उनको दुसरो के काम को महत्व देना आएगा | उदहारण - बच्चों को उनके Homework मे मदद करना, खाना बनाने-लगाने मे मदद करना, मिल कर सफाई करना इत्यादि….|

3)           संस्कृति और मूल्यों को सिखाएं - Teach Culture and Values

पारिवारिक समय मे आप बच्चों को अपने संस्कृति और मूल्यों का ज्ञान दे सकते हैं| किसी भी त्योहार मे परम्पराओं के बारे मे बताना हो या परिवार के मूल्यों की समझ देनी हो; सभी के लिए पारिवारिक समय का उपयोग किया जा सकता हैं | बच्चों को एवं स्वयं को भी अपनी जड़ो से जोड़ के रखा जा सकता हैं |

4)           सकारात्मक वातावरण बनता हैं - Positive environment is created

जब एक निर्धारित समय पर माता-पिता बच्चों के साथ होते हैं; उनको सुनते हैं, उनसे बात करते हैं, एक दूसरे का साथ देते हैं, एक दूसरे की खुशी मे खुश एवं दुःख मे सहारा बनते हैं तो घर मे एक सकारात्मक वातावरण पैदा होता हैं | बच्चों पर बेहतर प्रभाव पड़ता हैं जो उनमे जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण (positive approch) उत्त्पन करता हैं |

5)           वे समायोजित करना सीखते हैं - They Learn to adjust

हर घर मे अलग-अलग विचारो के लोग होते हैं और जब सब एक साथ बैठते हैं तो एक दूसरे के साथ मिल कर रहते हैं | पारिवारिक समय मे बच्चे सीखते है की सबका अलग दृष्टिकोण होने के बावजूद भी कैसे पूरा परिवार एक दूसरे के विचारो को सुनाता हैं, उनके विचारो का सम्मान होता हैं और एक होकर परिवार के लिए कोई भी निर्णय लिया जाता हैं |

6)           एकजुटता की खुशी तनाव को दूर करती है - Happiness of togetherness relieve stress

पारिवारिक समय पर जब आप अपनों के साथ होते है तो जीवन के कितने भी कठिन दौर से क्यों ना गुजर रहे हो पर उस समय आपको ख़ुशी और तनाव मुक्त महसूस होता हैं | आप अपने प्रियजनों और अपने बच्चों के साथ आनंद महसूस करते हैं; यह आपके मन को शांत और फिर से जीवंत होने में मदद करता हैं | 

7)           बच्चे खुश, प्रोत्साहित और सुरक्षित महसूस करते हैं - Kids feel happy, encouraged and secure

खुश परिवार खुश बच्चे; इस बात को कोई नहीं झूठला सकता की जो परिवार खुश रहता हैं उन घर के बच्चे भी खुशमिजाज होते हैं | जब बच्चे अपने आसपास लोगो को खुशियाँ बांटते हँसते मुस्कुराते देखते है तो स्वयं भी प्रसन्न रहना सीखने लगते हैं | बच्चों के साथ पारिवरिक समय बिताने से उनको ज्यादा से ज्यादा प्रोत्साहित किया जा सकता हैं| सबके साथ समय बिताने से बच्चे अपनी भावनाओं को माता-पिता से बाँट पाते हैं जिससे वह भावनात्मक तौर पर सुरक्षित महसूस करते हैं |

8)           मजबूत संबंध - Strong Bond

हम सभी अपने परिवार और अपने बच्चों से गहरा दोस्ती का रिश्ता बनाना चाहते; पारिवारिक समय आपको अपने रिश्ते मजबूत करने मे मदद करता हैं | एक दूसरे के साथ खेलना, एक दूसरे है हाथ बताना, एक दूर की जरूरतों के बारे मे जानने का यह सबसे बेतहर समय होता हैं | आप अपने परिवार के साथ निकटता बढ़ा सकते हैं और यादगार यादें बना सकते हैं |

Family time is not a matter of convenience. It is a matter of priority. - Wes Fessler.


आपको अपनों के लिए कैसे समय निकालना है यह आप पर निर्भर करता हैं; परन्तु आप हमेशा एक बात याद रखे - "जीवन बहुत छोटा हैं और उसके अनमोल पल अस्थायी; इनको अगर आज थोड़ा समय दे दिया तो भविष्य मे होने वाले पछतावे से बचा जा सकता हैं |"

आज इसी के साथ आपसे विदा लेती हूँ, और कामना करती हूँ की आप अपने परिवार के साथ बहुमूल्य पल बिताये और उनको हमेशा के लिए संजोये |

DeepTea

Comments

  1. Replies
    1. पारिवारिक जीवन पर केन्द्रित बहुत ही उपयोगी एवं व्यवहार्य लेख ।

      Delete
  2. Very nice thought

    ReplyDelete
  3. Nice write up, wonderful thought.

    ReplyDelete
  4. Very true! More the time we spend together, more we are stress free.

    ReplyDelete
  5. बहुत अच्छा संकलन है |

    ReplyDelete
  6. Very very important in today's mechanical and gadget oriented life.

    ReplyDelete
  7. Superb writing....much needed.. and every family must plan for a quality time to spend together to have beautiful bonding and keep going

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

अपनी सोच को सरल बनाये तो जीवन बेहतर बन जायेगा - Simplify your thinking, life will become better

समय बर्बाद होने से कैसे रोकें - How to Stop Wasting Time

8 सबसे आम पछतावे जो लोगों को जीवन के अंत में होता हैं - 8 most common regrets that people have at the end of life