खुद को प्राथमिकता दें - Make yourself a Priority

 खुद को प्राथमिकता दें - Make yourself a Priority

नमस्कार दोस्तों |


मुझे अपने लिए समय नहीं मिल रहा है |      I am not getting time for myself.
मैंने अपने आप को खो दिया है |                   I lost myself.
मैंने अपना शौक छोड़ दिया|                        I gave-up my hobbies.

हमने या तो ये शब्द कई बार बोले होंगे, या दूसरों को बोलते हुए सुने होंगे |

हम सभी ने रोज के कामों में अपने आप को इतना व्यस्त कर लिया हैं की हम स्वयं को ही भूल चले हैं; बच्चे, परिवार, जिम्मेदारियाँ, निर्धारित कार्यक्रम, मासिक लक्ष्य इत्यादि मे फँस कर रह गए हैं | दिन एक घडी की सुई से शुरू होता है और उस पर ही खत्म होता जाता हैं | सोते है तो आने वाले दिन की सूची (list) तैयार होती है और जागते है तो उस सूची (list) के हिसाब से दिन निकल जाता हैं | उसपे अगर तय किया हुआ काम किसी वजह से पूरा ना हो पाया तो दुगना तनाव और अपने पर और अधिक दबाव डाल लेते हैं | अपने लिए कुछ सोचना तो दूर, दो क्षण बैठ के साँस लेना भी संभव नहीं हो पता | पर प्रश्न यह है की क्या आप पूरा जीवन ऐसे ही व्यतीत करने वाले हैं ?

हमे जीवन मे दूसरों के लिए जीना सिखाया गया हैं सदैव दूसरों को अपने आगे प्राथमिकता देना बताया गया हैं और इसमें हम भूल ही गए की "हम स्वयं दूसरों के जीवन के लिए कितने जरुरी हैं"; यहाँ तक की स्वयं को प्राथमिकता देने को स्वार्थी ही घोषित कर देते हैं | एक छोटा सा उदहारण दूँगी - "हमने देखा होगा की जीवन भर घर की औरते अपने परिवार मे ही लगी रहती हैं ना उनको अपना होश रहता है और  ना ही अपनी तबियत का ध्यान; होश तब आता है जब शरीर पूरी तरह से रोग से ग्रसित हो जाता हैं और परिस्थिति हाथ से निकल जाती हैं"|

अगर आप सोचे तो ये पाएंगे की शायद आपने स्वयं को कई सालो से कोई प्राथमिकता ही नहीं दी हैं और जान कर भी रोज़ यही गलती दोहरा रहे हैं | स्वयं को लगाए हुए है सभी के लिए यह सोच के की अभी इसको मेरी ज्यादा जरुरत हैं, अभी ये करना ज्यादा जरुरी हैं, अभी यहाँ रहना ज्यादा मत्वपूर्ण हैं इत्यादि…. और समझ ही नहीं पा रहे की आप स्वयं के लिए भी जरुरी हैं | क्या आपने कभी सोचा की अगर आपका शरीर, मस्तिष्क चलना बंद हो गया तो आपकी जिम्मेदारी कौन संभालेगा ? अगर आज अपने पर थोड़ा ध्यान दे पाए तो शायद आप स्वयं पर निर्भर व्यक्तियों के लिए कुछ अच्छा कर पाएंगे ? सोचिये दैनिक कार्यो को प्राथमिकता देने के साथ-साथ अगर स्वयं को भी थोड़ा समय दे दिया जाये, तो क्या दुनिया इधर से उधर हो जाएगी ? क्या आपका परिवार जिसके लिए आप इतना संघर्ष कर रहे है वह आपको नहीं समझ पायेगा ?

अब सबसे पहला, सबसे बड़ा और सबसे मुश्किल कदम है अपने मन मे ये ठान लेना की आप अपने आपको भी प्राथमिकता देंगे, एक बार आपने अपने मन और दिमाग मे निश्चित कर लिया तो कुछ आसान तरीको से आप अपने आपको प्राथमिकता  देना सिख जायेंगे |

आईये बात करें खुद को प्राथमिकता देने के कुछ सरल तरीको/ उपायों के बारे मे – Simple ways / tips to give yourself a Priority –

1)         मदद के लिए पूछें - Ask for Help

सुपर मैन / सुपर महिला (Super Man / Super Women), आज के दौर मे हम सभी इस कोशिश मे लगे है की कैसे विज्ञापन मे दिखने वाले बहु-हाथों जैसे इंसान बन जाये; और ऐसा करने के लिए स्वयं को लगातार घसीट रहे हैं, संभावना से अधिक प्रयास करने मे सारी ऊर्जा गवा देते है तो फिर स्वयं के लिए कैसे कुछ कर पाएँगे | अपने लिए कुछ करना है तो दूसरों से थोड़ा मदद ले, घर हो या दफ्तर मदद लेने से आपको स्वयं के लिए कुछ समय मिल सकता है और आप अपने आप पर थोड़ा ध्यान दे सकते हैं |

2)         "ना" कहना सीखें - Learn to say “NO” 

समय की जरूरत के हिसाब से काम को प्राथमिकता दें, अगर बहुत जरुरी नहीं है तो  "NO - नहीं " का इस्तेमाल करें| आपको लोगो को समझाना पड़ेगा की आपको भी स्वयं के लिए थोड़ा समय और कुछ सुकून के पल चाहिए| धैर्य से बात करें और उनको अपने विचारो के बारे मे समझाए आपके अपने आपको जरूर समझेंगे और आपको जरूर अपने सुझाव देंगे |

https://deeptea10.blogspot.com/2020/06/Learn-to-say-NO.html       

3)           इसे दैनिक दिनचर्या मे जगह दे - Give it a place in the daily routine

आपको जो अच्छा लगता हो, जिसको करने से सुकून का एहसास होता हो उसको अपनी रोज़ की दिनचर्या मे स्थान दे; ये कुछ भी हो सकता हैं जैसे थोड़ा समय योग करना या संगीत सुनना या कुछ समय बगीचे मे बिताना, बागवानी करना कुछ नया सीखना इत्यादि... सुनिश्चित करें कि आप दैनिक आधार पर अपने लिए थोड़ा समय जरूर निकाले | ये समय तोड़ी देर का जरूर होगा पर आपको स्वयं के लिए उपलब्धि की भावना महसूस करा जायेगा |


4)         सभी को खुश करना बंद करें - Stop pleasing everyone

घर मे परिवार को, ऑफिस मे बॉस को, बहार है तो पडोसी को इत्यादि... सबको खुश करने मे लगे रहेंगे तो आप अपना जीवन कब जीयेंगे ? ऐसा करने मे पहले ही काफी ज़िन्दगी निकल गयी हैं; आप अपने लिए थोड़ा सोचे अपनी जरूरतों को भी जीवन मे थोड़ी जगह दे| सबको खुश रखने मे तो ख़ुशी है ही पर स्वयं को पूरी तरह त्याग कर नहीं |

5)          समय ख़राब करने वाली चीज़ो पर ध्यान दे - Notice Time waster’s things

क्या आपको नहीं लगता कि कभी-कभी आप समय को यूँही बेकार कर देते हैं; जैसे - अतीत के बारे में सोचना, अनावश्यक चीजें करना, वीडियो देखते ही जाना, गप्पे मारना इत्यादि...| पहले ऐसे समय ख़राब करने वाले कामो पर ध्यान दे और उनको करना बंद करें; इस समय को आप स्वयं के लिए उपयोग करें |

6)          हर दिन का लक्ष्य निर्धारित करें - Set every day goal

जैसे किसी बड़े लक्ष्य को पाने के लिए आप छोटे-छोटे लक्ष्यों को तय करते हैं; ठीक वैसे ही आपको खुद को प्राथमिकता देने के लिए भी रोज़ाना का लक्ष्य निर्धारित करना होगा | Example - उदहारण

Monday - Yoga

Tuesday - Gardening

Wednesday - Reading book (min 2 pages)

Thursday - Meditation

Friday - Listening Music

Saturday - Playing with Kids

Sunday - Relax in sun

भले ही आपकी सूचि कुछ अलग हो, परन्तु हर दिन अपनी सुविधा के अनुसार कुछ समय अपने आप के लिए निकले ये 15-20 mins आपको पुरे दिन के लिए तारो ताज़ा कर देंगे और आप स्वयं मे नयी स्फूर्ति का अनुभव करेंगे |


7)         अपना समय समायोजित करें - Adjust your time

जब आप रोज़मर्रा की दिनचर्या से कुछ नया करने चलेंगे तो शुरुआत मे आपको अपने लिए समय चुराना पड़ेगा, जैसे थोड़ा जल्दी उठ जाना, या थोड़ा देर से सोना, जरुरी काम के बीच समय निकलना (example - ऑफिस मे Calls को कभी-कभी चलते हुए attend करना, जिससे आपकी थोड़ी walk भी हो जाये)| समय निकालने के लिए अपना समय समायोजित करें, देखे कहा थोड़ा समय मिल सकता है और उस समय को अपने लिए उपयोग करें |

8)         अपने आप को याद दिलाये  “Me time” आपकी जरूरत है - Keep reminding yourself “Me time” is your need

हम स्वयं के लिए चीज़ो को करने की कोशिश करते हैं परन्तु अगर नहीं हो पता तो उसको छोड़ देते हैं| ऐसा करने से पहले ये सोचे -

  •  याद करें आपने क्या सोच कर शुरुआत की थीं ?
  •  क्या ये आपकी जरुरत नहीं हैं ?
  •  इसको छोड़ देने से क्या आप खुश रह पायेंगे ? 

जवाब मिलेगा "आपको करते रहना चाहिए"; और ये जवाब आपमें पुनः इसको करने की ताकत भर देगा | जब भी मन नकारात्मक सोचने लगे तो बार-बार उससे ये सारे  सवाल पूछे और कोशिश करते रहे; क्यूंकि “Me time” आपकी स्वयं की जरूरत हैं |

Sometimes you have to break from the grind, clear your mind, & enjoy some "ME" time -Merissa v. Grayson

आप जितना दूसरों को महत्त्व देते है उतने ही महत्त्व के काबिल आप स्वयं भी हैं| समय रहते अपने आप को महत्व दें, अपने जीवन की अहमियत समझे; क्यूंकि एक बार यह समय हाथ से निकल गया तो सिर्फ और सिर्फ पछतावा ही रह जाएगा की क्यों स्वयं को प्राथमिकता नहीं दी | काम तो आज है, कल भी होगा और हमेशा ही रहेगा परन्तु इसके बीच ही आपको स्वयं के लिए समय निकलना होगा |

अपने आपको फिर से जीवंत करने के लिए खुद को प्राथमिकता दें; स्वयं के लिए "Me Time" ढूँढे; जिससे आपका वर्तमान खुशहाल बनेगा और आप एक सजीव व्यक्ति|

आज इसके साथ आप सबसे विदा लेती हूँ |

DeepTea

Comments

  1. Can't agree more 👌👌Deeptea although it's hard to find sometime for yourself, but it is necessary for your own well-being.

    ReplyDelete
  2. Nice one!!������

    ReplyDelete
  3. 5th point totally related to me... Will try yo do but practically very difficult

    ReplyDelete
  4. बहुत सुन्दर

    ReplyDelete
  5. Fantastic article DeepTea. This is really motivating for me. Personally applicable for me. Thanks a ton!

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

अपनी सोच को सरल बनाये तो जीवन बेहतर बन जायेगा - Simplify your thinking, life will become better

समय बर्बाद होने से कैसे रोकें - How to Stop Wasting Time

8 सबसे आम पछतावे जो लोगों को जीवन के अंत में होता हैं - 8 most common regrets that people have at the end of life