अपने बच्चों के साथ क्यों खेलें ? – Why to Play along with your Child ?
अपने बच्चों के साथ क्यों खेलें ? – Why to Play along with your Child ?
खेल बच्चों के लिए सबसे जरूरी काम होता हैं | हर चीज में खेल ढूंढ लेना ; चाहें अंदर हो या बहार किसी दूसरे के घर मे हो या दुकान मे उनकी नज़र से खेल करने का एक भी मौका छूट नहीं सकता | पुरे दिन मस्ती और खेल मे निकाल देते हैं और उसके बाद भी और खेलने की लालसा खत्म नहीं होती | खेल ही तो है जो बच्चपन को मनुष्य के जीवन का सबसे बेहतरीन दौर बनता हैं |
“Children need the freedom and time to play. Play is not a luxury. Play is a necessity.” – Kay Redfield Jamison
परन्तु ऐसा कई बार होते है की आप दिन भर के थके काम से घर आते हैं और उसपर आपका बच्चा आपसे बोल देता हैं की "आप मेरे साथ खेलेंगे क्या ?"| अब ऐसे में आप ना तो बच्चे से ना कह पाते हैं और ना हाँ कहने की इच्छा होती हैं | आप जरूर ऐसी स्तिथि मे सोच मे पड़ जाते होंगे पर कभी भी उनको मना करने से पहले सोचिये क्या वह आपसे खेल के बहाने कुछ और बोलना चाह रहे हैं?; क्यों वह आपके साथ खेलना चाह रहे हैं ?
समझें कि वे वास्तव में क्या पूछ रहे हैं? Understand
What They Are Really Asking?
1.
“क्या मैं आपके लिए विशेष हूँ?” - “Am
I special to you?”
2.
“मैं
अकेला महसूस कर रहा/रही हूँ और एक दोस्त की ज़रूरत है” - “I am Feeing Lonely and need a friend”
3.
“क्या मैं आपके जीवन में प्राथमिकता हूँ?” - “Am I a priority in your life?”
4.
“मैं
आपके साथ समय बिताना चाहता हूँ?” - “I want to spend time with you?”
5.
“मैं
असुरक्षित महसूस कर रहा हूं; और आपके प्यार को महसूस करना चाहता हूँ ?” -“I am feeling insecure; and want to feel
your Love for me?
6.
“क्या मैं आपके Mobile के जैसा दिलचस्प हूँ?” - “Am I interesting as your cell phone?”
7.
“क्या आपको मेरा माता-पिता होना अच्छा लगता हैं ” - “Do you like being my parents?”
8.
“मैं सीखना चाहता हूँ कि आप चीजों को कैसे समझते हैं?” - “I Need
to learn how you understand things?”
अपने बच्चे के साथ खेलने के फायदे - Benefits of Playing with your child –
1) आप एक-दूसरे को ज्यादा अच्छे से जान पाएंगे - You will get to know each other more well
खेलते समय बच्चों मे कई प्रकार के भाव उत्तपन होते हैं; जैसे - गुस्सा, ख़ुशी, उत्साह इत्यादि.. जब आप बच्चे के साथ खेलते हैं तो आप उनके इन भावो को और उन्हें सही समय पर भावनात्मक सहारा भी दे सकते हैं |
एक साथ खेलना आपके बच्चे की आंतरिक क्षमता, बुद्धिमत्ता, सहनशक्ति (Ability,
Intelligence, Stamina ) और उसकी रुचि (Interest)
को समझने के लिए एक बहुत अच्छा मंच हैं |
2) बच्चे के आत्मविश्वास व्यक्तित्व के निर्माण में मदद करें - Help in building Child Confident
personality
कोई भी खेल को खेलने के लिए हिम्मत और साहस की आवश्यकता होती हैं; परन्तु जब बच्चा अकेले खेल खेलता हैं तो कई दफे वह खेल मे आगे बढ़ते हुए मुश्किलों से घबरा जाता हैं और खेल को या तो छोड़ देता है या उसमे उलझ जाता हैं; परन्तु जब कोई बड़ा उनके साथ खेलता हैं तो उनको हिम्मत बांधती है और वह आगे खेलने की कोशिश करते है और जल्दी हिम्मत नहीं हारते | इस प्रकार बच्चों के व्यक्तित्व मे आत्मविश्वास बढ़ता है और यह उनके आगे के जीवन मे उन्हें सफल व्यक्ति बनता हैं |
3) आप एक दूसरे की सराहना कर सकते हैं - You can
appreciate each other
किसी भी खेल को खेलते समय जब भी बच्चे अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो आपकी सराहना उनका मनोबल बढाती हैं और उन्हें खेल को जारी रखने के लिए प्रेरित करती हैं; वही दूसरी तरफ जब आप उसी खेल मे कुछ अनोखा करके दिखते हैं तो बच्चे आपकी सराहना करते हैं इस प्रकार से घर मे एक बेहतर माहौल विकसित होता हैं एवं बच्चे मे दुसरो की सराहना और सम्मान करने की अच्छी आदत उत्पन्न होती हैं|
4) इससे दिमाग विकसित करने में मदद मिलती है - It Help’s
them to develop mind
हममे से कोई अपने बच्चों को किताबी कीड़ा नहीं बनाना चाहता; तो इसके लिए खेल सबसे अच्छा उपाय हैं| अगर देखा जाये तो सभी खेल मे दिमाग का पूरा उपयोग करना पड़ता हैं चाहे वह Indoor Games हो या
Outdoor Games; यहाँ जब बच्चों को आपका साथ मिल जाता हैं तो वह खेल की तरकीबों को आसानी से समझ पाते हैं और भविष्य मे उसका उपयोग करते हैं; इससे उनका दिमाग बेहतर तरह से विकसित होता हैं |
“Necessity may be the mother of invention, but play is certainly the father.” – Roger Von Oech
5) आप दोबारा अपना बच्चपन जी सकते हैं - You can
enjoy your childhood again
बच्चों के साथ बच्चा बनाने मे कितना आनंद मिलता हैं ये केवल वही जानते और महसूस कर सकते हैं जो बच्चों के साथ नियमित तौर पर खेलते हैं | आपको अपना बच्चपन दुबारा जीने का मौका सिर्फ आपके बच्चे के साथ खेल कर ही मिल सकता हैं | जीवन की भाग दौड़ मे दो पल अगर आप इन नन्हे हाँथो के साथ रेत मे खेलेगे, उनके साथ दौड़गे, उन्हें खेल को समझायेंगे तो उसका एहसास आपको उत्त्साह से भर देगा |
6) आप तनाव मुक्त महसूस करते हैं - You Feel
Stress-Free
जब आप बच्चों के साथ खेलते है तो आप के मस्तिष्क मे ख़ुशी का भाव उत्तपन होता हैं एवं आपको रोज़ के तनाव मे थोड़ी राहत महसूस होती हैं | कई अनुसंधान मे पाया गया हैं की बच्चों के साथ खेलने से आपका दिमाग Happiness
Harmones को पैदा करता हैं और जब आप तनावमुक्त महसूस करते है तो आपका परिवार और समाजिक जीवन सुखद और आनंदमय रहता हैं |
7) मजबूत सम्बन्ध - Strong
bond
क्या आपने कभी ध्यान दिया की बच्चों का रिश्ता घर के उन सदस्यों से ज्यादा मजबूत होता है जिनके साथ वह खेलते हैं| बच्चों के साथ खेलने से आप उनसे एक अटूट रिश्ता बना सकते है और उनके माता-पिता से ज्यादा उनके दोस्त बन कर रह सकते हैं |
“We don’t stop playing because we grow old; we
grow old because we stop playing”
याद रखिये आपके बच्चों का बचपन दोबारा वापस नहीं आएगा और खेल के द्वारा आप उनसे सबसे बेहतर तरह से जुड़ सकते हैं | उनके जीवन का यह स्वर्णिम समय हमेशा उनको याद रहे और जीवन भर वह उसे संजोये इसके लिए आज आप उन्हें थोड़ा समय देकर और उनके साथ खेले | उनको यह एहसास बार-बार दिलाये की वह आपके लिए जीवन मे सबसे महत्वपूर्ण व्यक्ति हैं | उनकी एक आवाज़ पर उनके पास जाये एवं थोड़ा समय निकल कर उनके साथ खेले |
इसके साथ आज आपसे विदा लेती हूँ और कुछ नयी सोच के साथ फिर मिलती हूँ |
DeepTea




I play with my son.even I share my childhood memories with him..,😁
ReplyDeleteGreat 👍, Thank you 🙏
Deleteवोाह, बहुत खूब लिखा है।
ReplyDeleteThank you 🙏
DeleteVery well said it is a wonderful feeling to play with kids . It is kind of stress relief
ReplyDeleteबहुत बढिया लेख
ReplyDeleteThank you 🙏
Deleteबहुत बढिया लेख
ReplyDeleteबहुत ही सटीक विश्लेषण |
ReplyDelete