07 तरीके जब सब कुछ मुश्किल हो जाये तब भी आप चलते रहें - 07 Ways to Keep Moving Even When Everything gets Difficult
07 तरीके जब सब कुछ मुश्किल हो जाये तब भी आप चलते रहें - 07 Ways to Keep Moving Even When Everything gets Difficult
नमस्कार दोस्तों !
हमे कभी-कभी जीवन रुका सा लगने लगता हैं,महसूस होता है कि पता नहीं ये मुश्किल समय कभी समाप्त होगा भी या नहीं, आशा की कोई भी किरण नज़र नहीं आती और ना चाह कर भी हम अपने आपको मुश्किलों एवं मुसीबतो से घिरा हुआ पाते हैं | कितनी भी कोशिश करने पर भी कोई रास्ता नहीं सूझता, सारी सूझ-समझ नकारात्मकता की ओर मुड़ने लगती हैं |
इस प्रकार की परिस्थितियों मे इंसान अपने आप को टुटा और अकेला महसूस करने लगता हैं, अपने भाग्य और मेहनत पर से विश्वास कम होने लगता हैं; हालांकि ऐसा महसूस करना इंसान के लिए स्वाभाविक ही है | जब व्यक्ति अपने वर्तमान को अंधकार मे देखता है तो उसका भविष्य के लिए अच्छा सोच पाना बहुत कठिन हो जाता हैं; परन्तु क्या इंसान को बुरे समय मे सारी हिम्मत और अच्छे समय की उम्मीदें छोड़ कर बैठ जाना चाहिए ? क्या हमे अपने अंदर की एक आशा की किरण को जलाये नहीं रखना चाहिए ? क्या इंसान को अच्छे समय के लिए प्रयत्न को जारी रखना नहीं चाहिए ?
हम सभी ने अपने जीवन मे कई बार मुसीबतों का सामना किया होगा; और मुझे यकीन है की उस कठिनाई को पार भी कर पाए होंगे | तो क्या आज जो आपका मुश्किल भरा वर्त्तमान हैं वह कल आपकी हिम्मत और स्वयं पर भरोसा होने से सफलता और अच्छे वक़्त में परिवर्तित हो पायेगा? आईये जाने की आप कैसे कठिन समय मे भी आगे बढ़ते रह सकते एवं कैसे अपने लक्ष्य को पाने की कोशिश के लिए अपने आप को प्रेरित करें |
Ways to Keep Going When the Going Gets Tough -
1) याद करें "आपने क्यों प्रारंभ किया " साथ ही सोचे " कि आप कितनी दूर पहुंचे हैं " - Remember "why did you start" as well as "how far you have reached" -
जीवन मे जब भी हम किसी लक्ष्य को तय करते हैं और उसको पाने के रास्ते मे कठिनाइयों को झेलते-झेलते थोड़े ही समय मे उसको छोड़ देते हैं या उससे मन फिर जाता हैं; जब भी ऐसा लगे की अब और नहीं हो पायेगा तो याद करें की - आपने क्यों प्रारंभ किया था ? क्या सपने देखे थे और क्या हासिल कर सकते हैं ? | इसके साथ-साथ ये भी विश्लेषण करें की आप इतने दिनों मेहनत करके कहाँ तक पहुँचे हैं, आप महसूस करेंगे की आप काफी आगे आ गए हैं और शायद आप अपने लक्ष्य के बहुत करीब भी पहुंच गए हो | ऐसा करने से आपमें वापस से अपने लक्ष्य के प्रति उत्साह उत्पन्न होगा और आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा मिलेगी |
2) अपने जीवन की तुलना दूसरों से ना करें और परिश्रम, संघर्ष करें - Do not compare your life to others and work hard -
इंसान को बचपन से प्रतिस्पर्धा करना सिखाया जाता हैं चाहें वह पढ़ाई हो या रेस और ये प्रतिस्पर्धा हमारे अंदर इतनी घर कर जाती है की हम चाहे जीवन मे कितना भी सफल क्यों ना हो जाए परन्तु दुसरो से अपने जीवन, अपनी उपलब्धियों की तुलना करते नहीं रुकते| याद रखे सभी के जीवन मे परेशानियाँ और संघर्ष होता हैं और अपने आप की सदैव तुलना करने से आप स्वयं अपनी सफलता की राह मे बाधक बनेंगे | कृपया अपने समय और ऊर्जा को दुसरो से तुलना करने मे व्यर्थ ना गवाएं और परिश्रम, संघर्ष करना ना छोड़े |
3) आगे बढ़ते रहने को अपनी आदत बनाये - Make it a habit to keep moving forward -
“If you can’t fly then run, if you can’t run then walk, if you can’t walk then crawl, but whatever you do you have to keep moving forward.” - MARTIN LUTHER KING JR
जब हम अपने जीवन मे परेशानियों का सामना करते हैं तो निराश हो कर अपने लक्ष्य को छोड़ देते हैं या जीवन से उदास हो जाते हैं, लेकिन यह कोई हल नहीं है; इस प्रकार से हम अपने आप को और पीछे धकेल रहे हैं | आगे बढ़ते रहने को अपने जीवन का धेय बनाये इसको अपनी आदतों मे शामिल करे ऐसी आदत जो कभी ना छूटे; कोई परेशानी हो या ना हो आप सदैव डट कर आगे बढ़ने के प्रयासों मे ही लगे रहे |
4) एहसास तुम अकेले नहीं हो -Realize You’re Not Alone –
आज Social Media के इतने जुड़े हुए समय मे भी सामान्यतः आप अपने आप को परेशानियाँ आने पर दुनिया से अलग कर लेते हैं| अपनी परेशानियों का स्वयं ही हल ढूढ़ने लगते हैं, दूसरे क्या सोचेंगे ये सोच कर किसी से अपनी उलझनों पर विचार-विमर्श भी नहीं करते | परन्तु आपने कभी सोचा है - कई लोग आपसे ज्यादा परेशानियों का सामना कर के उससे बहार आ चुके हैं; हो सकता है आपका कोई रिश्तेदार, कोई दोस्त, कोई सहकर्मी या किसी बड़े व्यक्ति को इस परेशानी से निपटने का बेहतर अनुभव हो | अगर आप अपनी परेशानियों की चर्चा उनसे करें तो हो सकता है की आपको कोई उत्कृष्ट समाधान मिल जाये |
5) छोटे कदम उठाये और भरोसा रखे कि सब बेहतर हो जायेगा - Take small steps and be confident that everything will get better -
जब लगातार कार्य करने पर सफलता नहीं मिल रही होती तो इंसान अपने लक्ष्य को या तो छोड़ देता है या उसका मन प्रयत्न करते करते ऊब जाता हैं; सबसे पहले ये विश्लेषण करें की क्या आप ज्यादा बड़े कदम उठा रहे हैं और स्वयं पर अधिक दबाव डाल रहे हैं ? फिर नयी योजना बनाये और छोटे-छोटे कदम तय करें ताकि समस्या होने पर आप उसका तुरंत निवारण कर सके | इसके साथ ही ये अत्यधिक जरुरी है की आप अपने संकल्प पर पूरा भरोसा रखे; क्यों की अगर स्वयं पर विश्वास ना हो तो अच्छे से अच्छी योजना बनाने पर भी लक्ष्य को प्राप्त नहीं किया जा सकता |
6) मुश्किलों को मौके के रूप में देखें - See difficulties as opportunities –
“The
pessimist sees difficulty in every opportunity. The optimist sees opportunity
in every difficulty.” — Winston Churchill
मैंने कही सुना था दुनिया के सबसे सफल लोग अपने नए निवेश अपने सबसे मुश्किल समय मे ही करते हैं क्योंकी उनको मुश्किलों मे भी अवसर ढूढ़ना आता हैं | हमे भी इस सकारात्मक सोच को अपनाना चाहिए, मुश्किल आने पर उसमे कुछ अपने लिए अच्छा ढूढ़ने की कोशिश करनी चाहिए | हम अपने आस-पास नज़र डाले तो पाएंगे की Corona काल मे कई व्यक्तियों का व्यापार ठप हो गया और कितनो की नौकरियाँ भी चली गयी परन्तु उनमे से अत्यधिक लोगो ने कुछ नया सीखना और करना शुरू किया इसी को कहते हैं "मुश्किलों को मौके के रूप में देखना "|
7. धैर्य रखें, सकारात्मक सोचें - Be patient & Think positive -
एक पौधा बनने मे बीज को कितना वक़्त लगता हैं, एक caterpillar को तितली बनने मे जितना समय लगता हैं वह उनकी धैर्य का नतीजा हैं| दुनिया मे कोई भी चीज़ अपने तय समय के अनुसार ही पूर्ण होती हैं| घबराने और नकारात्मक सोच मे पड़ने से हम अपनी मेहनत को सिर्फ ख़राब ही करते हैं | हमेशा याद रखे समय एक जैसा नहीं रहेता; कुछ और समय जरूर लग रहा है पर ये मुश्किल समय आपके लिए निश्चित रूप से कुछ बेहतर जरूर लाएगा | अपने धैर्य को ना खोये और सकारात्मकता के साथ जीने की कोशिश करें |
एक बात समझ लीजिये जीवन मे उतर चढाव लगे ही रहते हैं, कोई भी इच्छा बिना संघर्ष के पूरी नहीं होती पर हमे उसको पाने के लिए स्वयं को हमेशा प्रेरित रखना पड़ेगा और ऊपर बताए गए महत्वपूर्ण कदमों को ध्यान में रखना पड़ेगा | जीवन मे कुछ भी बड़ा हासिल करना बहुत मुश्किल हैं पर उससे भी मुश्किल है अपने आप को लक्ष्य के रस्ते पर टिकाये रखना |
आज इन्ही विचारों के साथ आपसे विदा लेती हूँ |
DeepTea



Motivational blog 👌👌...correctly said don't stop when you are tired , stop when you are done.
ReplyDeleteThank you 🙏
DeleteGood read
ReplyDeleteKeep moving..
ReplyDeleteEnergizing blog... See difficulties as opportunities....
ReplyDeleteThank you 🙏
DeleteVery well written. Gives positive vibes.
ReplyDeleteyou've done it again DeepTea👏🏻!!! love your choice of words , especially Hindi
ReplyDeleteBe patient, think positive and keep moving...
ReplyDeleteदीपा बेटी तुम्हारा लेखन बहुत अच्छा है इसलिए तुम्हें आगे बढने से कोई नहीं रोक सकता।
ReplyDeleteहार्दिक शुभकामनाएं
Thank you 🙏
DeleteThis is an amazing article. Truly energizing and motivating reading it. Well written. Thank you.
ReplyDeleteGreat motivational article.. Can't agree more.. "Do not compare your life to others and work hard.."
ReplyDeleteGreat way to feel gratitude...
- Mamtha
Thank you 🙏
Deleteआशावादी होना बहुत जरुरी होता है |
ReplyDeleteThank you 🙏
DeleteWith patience & positive attitude everything is achievable .. awesome writing ✍️
ReplyDeleteThank you 🙏
Deleteबहुत सही लेखन
ReplyDeleteThank you
DeleteGreat
ReplyDeleteThank you 🙏
Delete