बच्चों पर नृत्य के सकारात्मक प्रभाव - Positive Effects of Dance on Children's

बच्चों पर नृत्य के सकारात्मक प्रभाव - Positive Effects of Dance on Children's

नमस्कार दोस्तों !

हम सभी अपने बच्चों की सेहत के लिए क्या नहीं करते - समय पर भोजन करने से लेकर, तरह-तरह के लड्डू और पकवान, फलो के रस यहाँ तक की दूध जो स्वयं मे पूर्ण है उसमे भी कोई फल या ताकत के नाम पर हेल्थ ड्रिंक पाउडर "Health Drink" मिला देते हैं; परन्तु कितना भी प्रयास कर ले बच्चे हमेशा थके और कद मे छोटे ही नज़र आते हैं | इसका मतलब क्या माता-पिता बच्चों को पूरा पोषण नहीं दे पा रहे हैं ? | "या इसका कोई और कारण हैं" ? अगर आप ध्यान से सोचेगे तो पाएंगे की बच्चों  मे ऊर्जा की कमी नहीं होती, बल्कि उनमे तो असीम ऊर्जा उत्त्पन होती ही रहती हैं , तभी तो वह हमेशा कही से कूदने, कुछ तोड़ने-जोड़ने मे लगे रहते हैं ; परन्तु शयद माता-पिता इस असीम ऊर्जा को ठीक दिशा मे नहीं मोड़ पाते जिसके कारण बच्चा हमेशा थका और ऊर्जाहीन नज़र आता हैं |

यह अनुमान लगाया जाता है कि 2025 तक भारत में 17 मिलियन मोटे बच्चे होंगे (It is predicted that by 2025 there will be 17 million obese children in India)

66.11 percent of Indian children possess "abnormal levels of sugar"

बड़े शेहरो मे जगह कि बहुत कमी हो गयी हैं, और बच्चे अपने घरो मे बांध कर रह गए हैं | पुराने समय मे बच्चों के पास भरपूर जगह और दोस्त हुआ करते थे, खुल के भाग दौड़ करना अपने दोस्तोंके साथ दिन भर क्रिकेट, फुट बॉल इत्यादि पूर्ण शारीरिक कसरत वाले खेल खेलने से शरीर चुस्त दुरुस्त एवं मस्तिष्क तेज़ होता था यहाँ तक की कभी बच्चों मे खतरनाक बीमारियाँ जैसे Fatigue, Obesity, Diabetes इत्यादि नहीं हुआ करते थे, और लम्बाई कि तो कोई कठिनाई नहीं थी; परन्तु आज बच्चों को शरीर हिलने को भी नहीं मिल रहा ऐसे मे क्या किया जाये जो उन्हें पुरे शरीर की कसरत दे और दिमाग भी तेज़ बने |

इसका सबसे बेहतरीन, आसान और १००% तोड़ हैं Dance - नृत्य - नाचना , इससे शरीर मन और मस्तिष्क तंदुरुस्त रहता हैं , आईये जाने  बच्चों पर नृत्य के सकारात्मक प्रभाव - Positive Effects of Dance on Children -

1)     शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहता है - Good physical health 

जब बच्चे Dance - नृत्य - नाचना जैसे गतिविधियाँ करते है तो उनकी मांसपेशिया, हड्डी मजबूत होती है एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता (immunity) भी बढ़ती है| कई प्रकार की Lifestyle बीमारियों से भी बच्चों को बचाया जा सकता है; Dance - नृत्य - नाचन से खाने का पोषण पुरे शरीर मे फैलता है और शरीर उसे ठीक प्रकार से उपयोग भी कर पता हैं साथ ही उनका आंतरिक बल (stamina) भी बढ़ता हैं |

2)     भावनात्मक ज्ञान  - Emotional intelligence

डांस एक ऐसी गतिविधि है जिसमे कई प्रकार के भावो को अपने नृत्य के द्वारा व्यक्त किया जाता हैं| मुद्राये और अभिव्यक्ति (Postures and Expressions) के द्वारा बच्चे अपने स्वयं के भावो को ठीक प्रकार से पहचानने लगते है एवं नियमित अभ्यास द्वारा वे अपने अंदर के भावो को संयम मे करना सीख लेते हैं; यहाँ तक की वह ज्यादा विवेकपूर्ण और सशक्तासे से हर कार्य करने लगते हैं ( judiciously and empathetically.)|

3)     मन और शरीर के बीच अच्छा समन्वय - Good Coordination between mind and body

नृत्य कला का एक रूप है आप प्रदर्शन करने के लिए अपने मन और शरीर को एक साथ समन्वित करते थे और जब आप इसका नियमित रूप से अभ्यास करते हैं तो आपका शरीर आपके मस्तिष्क से मिलने वाले हर निर्देश का ठीक प्रकार से पालन करता हैं | कई बार अपने देखा होगा की बच्चों का ध्यान कही और होता हैं और वह सुनते नहीं परन्तु जब वे नृत्य का रोज़ अभ्यास करेंगे तो उनका दिमाग अधिक सचेत रहेगा |

4)     समाजीकरण – Socialization

जब बच्चे Dance classes मे जाते है तो वहाँ नए दोस्त बनाते हैं  जिनसे वह नयी-नयी चीज़े सीखते है और समझते हैं, सभी के साथ नृत्य सिखने से वह छोटी उम्र से ही लोगो से व्यवहार करना सीखते हैं एवं सामूहिक कार्य करने मे कौशलता और निपुड़ता विकसित होती हैं |

5)     शैक्षिक प्रदर्शन को बेहतर करने में मदद - Help in enhancing academic performance

नृत्य का नियमित अभ्यास करने से बच्चों का मन शांत रहता हैं जिससे वह अपनी पढ़ाई पर ज्यादा बेहतर ध्यान दे पाते है और अच्छा प्रदर्शन करते हैं | नृत्य से वे अधिक केंद्रित और अनुशासित हो जाते हैं और वे स्वाभाविक रूप से अपनी पढ़ाई पर भी अधिक ध्यान केंद्रित करते हैं|

6)     रचनात्मकता में वृद्धि - Increase in Creativity

नृत्य मे प्रति दिन कुछ नया और चुनौतीपूर्ण सिखाया जाता हैं जिसको सिखने के लिए बच्चों को अपना सम्पूर्ण ध्यान केंद्रित कर उसे सीखना और प्रदर्शन करना होता हैं; इससे बच्चा अपनी रचनात्मकता का उपयोग करना सीखता है जिससे उसमे सामान्य सोच से बहार निकल कर सोचना जाता हैं और ये उनके स्वभाव का हिस्सा बन जाता हैं |

7)     आत्म-सम्मान बढ़ाता है और लक्ष्योन्मुखी बनता है - Increases Self-Esteem and become goal oriented

जब बच्चा नृत्य मे अच्छा प्रदर्शन करने लगता है तो उसका मनोबल और हौसला बढ़ता है एवं Dance trainer द्वारा प्रोत्साहन मिलने से उनमे आत्म-सम्मान भी बढ़ता हैं और इससे वह ज्यादा लक्ष्योन्मुखी (Goal-oriented) बनते हैं| सभी क्षेत्रों मे चाहें वह खेल हो या पढ़ाई उत्कृष्ट प्रदर्शन करने कि ही कोशिश करते हैं |

8)     मज़ा और आनंद  - Fun and Enjoy

बच्चों के अनुसार सबसे महत्वपूर्ण लाभ, आज कल एकल परिवारों मे बच्चों के मनोरंजन के लिए ज्यादा लोग नहीं हैं और इसके कारण वह ऊब जाते हैं  | Dance class से उनके नए दोस्त बनते है और वह खूब मज़ा और आनंद लेंते हैं |  Dance class मे बच्चों के Interaction के लिए भी कई सारी Fun-activities कराई जाती हैं जो उनके लिए बहुत आनंददायी होती हैं |


मेरा अपना बच्चा 3.5 yrs की उम्र से डांस क्लास जाता हैं और मैं उसमे बेहतरीन परिवर्तन देख रही हूँ, आप चाहे बच्चे को डांस क्लास मे डाले या नहीं लेकिन उनको नृत्य से जरूर जोड़े ये उनके जीवन के लिए अच्छा अनुभव होगा |

आज इन्ही विचारो के साथ आपसे विदा लेती हूँ |


Deep Tea

Comments

  1. Very useful post , amazing write up . Any form of exercise is required to keep you fit indeed dance is one of them.👏👏👍👍

    ReplyDelete
  2. Excellent article. Well said and written. Kids constantly require physical simulation.

    ReplyDelete
  3. I totally agree with this. I feel dancing keep you fit. And good physical exercise.

    ReplyDelete
  4. Very rightly said so, dance is one of the key feature in order to keep you fit.

    ReplyDelete
  5. Very good article..Totally agree with Deeptea

    ReplyDelete
  6. was always aware of physical benefits of dancing but learnt quite a few other benefits of it through your blog, thank you & waiting for more

    ReplyDelete
  7. तुम्हारे लेख पढकर बहुत अच्छा लगा

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

अपनी सोच को सरल बनाये तो जीवन बेहतर बन जायेगा - Simplify your thinking, life will become better

समय बर्बाद होने से कैसे रोकें - How to Stop Wasting Time

8 सबसे आम पछतावे जो लोगों को जीवन के अंत में होता हैं - 8 most common regrets that people have at the end of life