बेहतर जीवन के लिए अपना दृष्टिकोण बदलें - Change your attitude for better Life

बेहतर जीवन के लिए अपना दृष्टिकोण बदलें - Change your attitude for better Life


आप
अपने जीवन मे कई मुश्किलों को पार किया होगा; हार ना मानते हुए और लगातार प्रयत्न करते हुए आपको जरूर कई सफलतायें भी मिली होंगी; क्या आपको याद हैं आपका उस समय मुश्किल को देखने का नजरिया कैसा हुआ करता था  ?

क्यों आप कुछ मुश्किलों से निपटने से पहले ही हार मान जाते हैं ? क्यों आप सदैव हारा और मस्तिष्क मे खिचाव महसूस करने लगते हैं ? क्यों आप कुछ नया सीखने में अपने आप को असमर्थ पाते हैं ?

याद करिये जब आप एक छात्र थे तो कैसे आप अपने आप को नया सीखे के लिए हमेशा तत्पर रखते थे; कैसे बिना सोचे जो भी मन मे सवाल आता था वह पूछ लेते थे ? क्योंकि उस वक़्त आपका नजरिया एक ज्ञान के साधक का था; जिसको जहाँ से कुछ सीखने को मिलता था वह सीख लेता था.

इस बदलती दुनिया मे जो आज है वह कल वैसा ही रहेगा इस बात की कोई guarantee नहीं दे सकता, परन्तु अगर आप जीवन को जीने का एक सकारात्मक दृष्टिकोण, हर हाल मे खुश रहने का नजरिया, हर परिस्थिति मे स्वयं के लिए कुछ बेहतर धुंध लेने की मनोदृष्टि रखते हैं तो आप अपना जीवन सदैव बेहतर बनाये रख सकते हैं; चाहे फिर परिस्थिति कैसी भी क्यों ना हो।

इंसान का दृष्टिकोण उसके साथ हुई छोटी सी छोटी घटनाओं से बनता हैं, उसने जो बचपन से देखा, जो महसूस किया, जिन भी लोगों के साथ रहा, जिनसे भी रोज़ मिलता है वह सभी उसके नज़रिये को बनाने मे योगदान करते हैं | परन्तु ऐसा नहीं हैं की जीवन भर वह व्यक्ति अपनी उसी उदासीन, नकारात्मक नज़रिये के साथ जीता रहता हैं; कई महान और सफल लोगों जिनका बचपन नकारात्मकता से भरा था उन्होंने अपने दृष्टिकोण मे परिवर्तन ला कर सफलता की प्राप्ति की हैं|

पहले यह समझ ले की आपका दृष्टिकोण स्थायी नहीं होता; आपके कोशिश करने से उसे एक सकारात्मक दृष्टिकोण मे बदला जा सकता हैं। आईये समझे ऐसे ही कुछ आसान तरीको को जिनकों अगर आप लगातार अभ्यास मे लाये तो आप स्वयं मे सकारात्मक दृष्टिकोण को विकसित कर सकते हैं

1.           ध्यान केंद्रित रखे - Be focused


आप जब बार-बार अपने लक्ष्य से ज्यादा अपनी मुश्किलों पर ध्यान देते हैं तो आपका दृष्टिकोण सकारात्मक रह ही नहीं सकता | जीवन मे कभी मुश्किलों की कमी नहीं होने वाली; अपना ध्यान एकाग्रित करे और अपने आप को याद दिलाते रहे की आपको कैसी भी परिस्थिति मे खुश रहना हैं, कैसी भी स्थिति मे थक कर नहीं बैठना हैं | उदहारण - पीजे अब्दुल कलाम अपने बचपन मे अख़बार बेचा करते थे; परन्तु उनकी पतिस्थितियाँ कभी उनकी सफलता के आड़े नहीं पायी; क्यूंकि उनका ध्यान अपने लक्ष्य के प्रति हमेशा साफ़ रहा |

2.           हर संकट में अवसर खोजने का प्रयास करें - Try to find opportunities in every crisis

हर संकट में अवसर खोजने का प्रयास करें - एक आशावादी व्यक्ति हर कठिनाई में अवसर देखता है। आज 7-8 महीनो मे कोरोना की वजह से कितने ही लोगों का व्यवसाय बंद हो गया, कितने ही लोगों ने अपने रोज़गार से हाथ धो दिया पर क्या सभी का जीवन दुखी, नीरस, अवसाद मे चला गया ? नही....  आज अगर आप देंखे कितने ही लोगों ने कुछ नया सीखा कुछ नया काम डाला, अपने घर जा कर अपने परिवार का खेती-बाड़ी मे हाँथ बंटाया | याद रखे आप पर संकट हमेशा आपको नयी दिशा दिखाने के लिए आता हैं; बस आपको अपनी आँख और दिमाग खुला रखना होता हैं |

3.           दूसरों की कठिनाइयों के बारे में जानें और सीखें कैसे उन्होंने उस पर काबू पाया - Learn how others Overcome their difficulties

ऐसा कई बार होता हैं की आप दूसरों की परेशानियों को देखते हैं तो आपको पता चलता है की आपकी तकलीफ तो कुछ हैं ही नहीं; कोशिश करें लोगों से जानने की - वह अपनी परेशानियों से कैसे निबट रहे हैं कैसे वह अपना दृष्टिकोण सदैव सकारात्मक रख पाते हैं | ऐसा कई बार होता हैं की जब आप दूसरों से बात करते हैं तो आप चीज़ों को ज्यादा बेहतर समझ पाते हैं; सभी से सीखते रहने की कोशिश करते रहें।

4.           उन लोगों के संपर्क में रहें, जो आपको प्रेरित करते हैं - Stay in touch with the people who inspire you

आपका दृष्टिकोण आपके आस पास के माहौल पर बहुत ज्यादा निर्भर करता हैं | समझे - अगर आपको कोई लगातार यह बताता रहे की आप तो कभी कुछ पा ही नहीं सकते, आपका जीवन व्यर्थ हैं; तो आपका दृष्टिकोण ना चाह कर भी धीरे-धीरे नकारात्मक हो जायेगा | स्वयं को ज्यादा से ज्यादा उन लोगों के संपर्क मे रखे जो  आपको अच्छा सोचने के लिए प्रेरित करते हैं, जो आपको ये बताते हैं की आप कर सकते हो ना की ये की आपसे कुछ ना हो पायेगा, आपके जीवन को राह दिखाते हैं ना की दिशाहीन बनाते हैं |

5.           सब कुछ के लिए धन्यवाद - Be Thank you for everything

जो व्यक्ति सदैव रोत ही रहता है वह अपने सोचने के नज़रिये को नकारात्मकता की ओर मोड़ लेता हैं; परन्तु जो व्यक्ति सदैव कृतज्ञ रहते हैं और जीवन के प्रति धन्यवाद का नजरिया रखते हैं उनकी सोच और स्वभाव मे स्वयं ही सकारात्मकता जाती हैं |

6.           कुछ नया सीखने के लिए तत्पर रहे - Be ready to learn something new

जब आप कुछ नया सीखते हैं तो आपको आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती हैं; आप अपने दृष्टिकोण मे सकारात्मकता का बीज बोते हैं | नया सीखते रहने से आपका मन खुश रहता हैं और आपको नवीनता का एहसास होता हैं |

7.           अपनी उपलब्धियों के बारे में खुद को याद दिलाते रहें - Keep reminding yourelf about your achievements


अपने दृष्टिकोण को उन्नतिशील बनाये रखने के लिए बहुत जरुरी हैं की आप स्वयं को सदैव अपनी पिछली उपलब्धियां के बारे मे याद दिलाते रहे|  सोचे कैसे आपने उस समय जोखिम लेकर काम शुरू किया, कैसे आपने सबकी ना मंजूरी के बाद भी अपनी पसंद को नहीं छोड़ा, कैसे आप सभी distractions के बावजूद भी अपने लक्ष्य के प्रति केंद्रित रहे और हमेशा सफलता को पाया |

हमारा मन एक ऐसा मंच है जिस पर आप रंक जैसा सोच कर राजा जैसा प्रदर्शन नहीं कर सकते; यहाँ आप सदैव नकारात्मक्ता भरा दृष्टिकोण रख कर कुछ हासिल नहीं कर पाएंगे | आपका दृष्टिकोण ही किसी भी सफलता को पाने का वह पहला औजार हैं जिसके बिना आपका आगे बढ़ना असंभव हैं | 

आज इन्हीं विचारों के साथ आपसे विदा लेती हूँ |

DeepTea

 

 

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

अपनी सोच को सरल बनाये तो जीवन बेहतर बन जायेगा - Simplify your thinking, life will become better

समय बर्बाद होने से कैसे रोकें - How to Stop Wasting Time

8 सबसे आम पछतावे जो लोगों को जीवन के अंत में होता हैं - 8 most common regrets that people have at the end of life