प्रत्येक दिन को अपना सबसे अच्छा दिन बनाने के 14 कदम - 14 steps to make everyday your best day

प्रत्येक दिन को अपना सबसे अच्छा दिन बनाने के 14 कदम - 14 steps to make everyday your best day

नमस्कार दोस्तों !

आपके पास आज आपका अतीत भी नहीं हैं और आने वाला भविष्य भी नहीं हैं; अगर है तो सिर्फ आज। आज का दिन ही है जो आपके भविष्य को बेहतर बनाने की एक सीढ़ी है एवं अतीत से बेहतर करने का मंच | सिर्फ और सिर्फ वर्तमान ही आपकी कर्मभूमि हैं और बाकी सब इस वर्त्तमान मे किये हुए परिणाम। तो क्या आपको सिर्फ इस आज को पूरी तरह नहीं जीना चाहिए ? क्या आपको आज के दिन को अपना सबसे उपयोगी दिन नहीं बनाना चाहिए ?

हम सभी यही रोना रोते रहते है की हमें समय नहीं मिलता, कितनी भी कोशिश कर ले, कितना भी भाग ले या कितना भी प्रबंधन कर ले पर सब कुछ समय रहते पूरा नहीं हो पता। वही अगर आप अपने आस-पास देखे तो आपको कोई ना कोई ऐसा जरूर मिल जायेगा जो उतने ही समय मे आपसे ज्यादा काम कर पाते हैं, वह हमेशा खुश और स्वयं से संतुष्ट लगते हैं। परन्तु ऐसा कैसे होता है की वह हर कार्य निपुड़ता से कर पाते हैं और आप समय की खींचा तानी मे ही अपने मस्तिष्क का संतुलन खोने लगते हैं ? कैसे उनका हर दिन सदैव बेहरा ही रहता हैं ? ऐसे कैसे वह अपनी दिनचर्या की योजना बनाते हैं की उनका दिन हँसते खेलते निकल जाता है और आप पुरे दिन मे थके हारे मजदुर जैसा महसूस करते हैं ?


Life is a succession of moments. To live each one is to succeed. – Coreta Kent

आईये कुछ कदमों द्वारा समझे कैसे कुछ लोग अपने प्रत्येक दिन को पूरी तरह जी पाते हैं।

प्रत्येक दिन को अपना सबसे अच्छा दिन बनाने के 14 कदम - 14 steps to make everyday your best day

1) अपने दिन की योजना पहले से बनाये - Plan your day ahead

जब चीज़े योजना बढ़ होती है तो काम आसानी से किया जा सकता हैं; ठीक वैसे ही अपने आने वाले दिन की योजना भी एक दिन पहले से ही निर्धारित कर ले। इससे आपका मस्तिष्क पहले से ही आने वाले दिने के लिए तैयार हो जायेगा।

2) जल्दी उठेWake up early

दुनिया के ज्यादा तर सफल व्यक्तियों मे एक बात सामान्य देखी गयी हैं और वह है जल्दी उठना। इससे आप स्वयं के लिए सुकून का समय निकाल पाते हैं और आप ज्यादा क्षमता और तेज़ी से कार्य को पूरा कर पाते हैं |

3) व्यायाम करें - Exercise 

जीवन की सबसे बड़ी संपत्ति धन नहीं आपका शरीर हैं; रोज़ाना सुबह उठने से शरीर मे स्फूर्ति एवं मस्तिष्क मे शांति बनी रहती है और आप पूरे दिन मे किसी भी तरह के चुनौतीपूर्ण कार्य को आसानी से कर पाते हैं।

4) निर्धारित समय पर नाश्ता खाएं - Eat Breakfast on set time

आपका शरीर पूरी रात बिना खाये रहता हैं और ऑफिस की जल्दी या बच्चों के स्कूल के चलते आप अपने शरीर को इससे वंचित कर देते हैं। शरीर एक यंत्र हैं और इसको सही समय पर इसका ईंधन (भोजन) देना आवश्यकता हैं | कभी भी अपने नाश्ते को ना भूले क्यूंकि ये आपके शरीर का भोजन होता है और यही वह power booster हैं जिसकी एक लम्बे अंतराल के बाद आपके शरीर को सबसे ज्यादा जरुरत होती हैं।

5) अपना बेहतरीन काम  करें - Do best of your work 

काम भगवन होता हैं; इससे ही हमारा घर और जीवन चलता हैं। अपने काम को पूरे लगन और मेहनत से करें, कार्यों को सूचीबद्ध करें और उसका समय निर्धारित करें एवं निर्धारित समय पर कार्य को पूरा करने की कोशिश करें। समय को मोबाइल या बातें करने मे अत्यधिक जायर ना करें।

6) अपने प्रियजनों पर व्यक्तिगत ध्यान दें - Give personal attention to your loved one 

आप सारी मेहनत अपने प्रियजनों के लिए करते हैं; परन्तु उसको समय भी नहीं दे पते और इस बात का पछतावा आपको जीवन भर रहता हैं। अपने काम के साथ-साथ प्रियजनों के लिए भी समय निकाले | त्योहारों पर ही नहीं रोज भी बैठे और उनसे बात करें।

7) लोगों और समय के लिए आभारी रहें - Be thankful to people and time

दफ्तर हो या घर सभी जगह आप अपने आस-पास के लोगों पर निर्भर रहते हैं; तो क्यों उनका आभार व्यक्त करना भूल जाते हैं ? आपके लिए खाना बनाना, आपके बच्चों को देखना, आपको डाफट छोड़ना, आपके डेस्क को साफ़ करना, आपके लिए चाय समय पर लाना सभी कार्यों को कोई आपके लिए कर रहा हैं उनके प्रति आभारी रहे।


8)
एक समय में एक काम करें; हड़बड़ाए नहीं - Do one thing at a time; Do not panic

जल्दी का काम शैतान का, सभी काम को पूरी एकाग्रता के साथ करें। घर का काम हो या दफ्तर का किसी भी कार्य मे हड़बड़ी ना मचाये नहीं तो काम सिर्फ और सिर्फ बिगड़ेगा ही |

9) सभी के साथ धैर्य रखें - Be patient with everyone 

आपको सदैव यह क्यों लगता हैं की सब आपके अनुसार काम करें; सभी व्यक्ति अलग है और सबकी अपनी कार्य करने की गति हैं। लोगों को समझे और उनके साथ धैर्य से पेश आये; कार्य को पूरा करने के चक्कर मे अपना आपा ना खोये।

10) काम के बीच में ब्रेक लें – Do take breaks in between work

जैसे मशीन को आराम देना पड़ता है वैसे ही आप स्वयं को भी आराम दे; पुरे दिनचर्या मे एक छोटा समय स्वयं के विश्राम के लिए भी निकाले। इससे आपको अपने आप मे तारो ताज़गी एवं ऊर्जा महसूस होगी। 

11) पानी पीते रहे और उचित अंतराल पर भोजन करते रहें - Keep hydrating yourself and keep eating on proper intervals

हमारे शरीर को पानी और खाने के समय-समय पर आवश्यकता होती हैं; पानी पीना और खाना सही समय पर खाना बहुत जरुरी हैं। Shift jobs और Long working hrs वाले व्यक्ति को इसका ख्याल रखना चाहिए परन्तु देखा गया है की वह ही सबसे ज्यादा अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज करते हैं।


12) हमेशा साधक बने  – Always be a seeker

छोटा हो या बड़ा, घर मे हो या दफ्तर मे, बॉस हो या चपरासी सबके पास कुछ ज्ञान होता हैं। जहाँ से भी कुछ नया सीखने को मिले उसे सीखे; हमेशा अपना दृष्टिकोण एक छात्र के सामान रखें।

13) अपना प्यार दिखाने में शर्म नहीं करें - Don't feel shy in showing your love

अपने प्यार का इजहार करने मे कोई बुराई नहीं हैं; प्रतिदिन अपने बच्चों, अपने परिवार के लोगों को अपना प्यार दिखाये। पारिवारिक संबंधों को मजबूत बनाये रखने के लिए अपने प्यार को व्यक्त करना सीखे।

14) सोने से पहले अपना दिमाग खाली कर दें - Empty your mind before Bed

सोने से पहले किसी प्रकार का झंझट, दफ्तर का तनाव एवं निजी मुद्दे को अपने दिमाग से निकाल दे ताकि आप एक चैन की नींद ले सके। अगर आप परेशानियों को सोचते हुए सोयेंगे तो अच्छी नींद नहीं आएगी और अगले दिन मन और दिमाग बेचैन रहेगा। पुरे दिन अपना प्रयत्न करें और रात को सब दिमाग से निकाल कर सोये।


आपका एक-एक दिन मिल कर आपका जीवन बेहतरीन बनाते हैं; इसलिए हर दिन को महत्व दे। सकारात्मकता और लगातार प्रयास से हर दिन को भरपूर जीने की कोशिश करें।


Make each day your master piece – John Wooden

आज इन्ही विचारो के साथ आपसे विदा लेती हूँ |

DeepTea

 

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

अपनी सोच को सरल बनाये तो जीवन बेहतर बन जायेगा - Simplify your thinking, life will become better

समय बर्बाद होने से कैसे रोकें - How to Stop Wasting Time

8 सबसे आम पछतावे जो लोगों को जीवन के अंत में होता हैं - 8 most common regrets that people have at the end of life