अपनी सोच को सरल बनाये तो जीवन बेहतर बन जायेगा - Simplify your thinking, life will become better

अपनी सोच को सरल बनाये तो जीवन बेहतर बन जायेगा - Simplify your thinking, life will become better

Simple in actions and in thoughts, you return to the source of being.  Lao Tzu

इंसान सदैव अपने जीवन को सरल बनाने मे लगा रहता है, शायद तभी दुनिया मे आये दिन अनके प्रकार के अविष्कार होते रहते हैं | आप इतनी मेहनत करते है ताकि आप स्वयं के जीवन को आसान और सरल बना सके | आप ने निश्चित रूप से अपने जीवन मे कई ऐसे बाहरी मुश्किलों को सुलझाया होगा और जीवन को सरल बनाया होगा; मेरा सवाल यह है की क्या इतनी ही मेहनत आपने अपनी सोच को सरल बनाने मे भी करी हैं ? क्या आपके मस्तिष्क को भी आप सरलता भरी सोच प्रदान कर पाए है?

एक इंसान अपने जीवनकाल में कई लोगों के संपर्क मे आता हैं, कई घटनाएँ उसे जड़ से हिला देती हैं, कई परिस्थियाँ आपको कठोर निर्णय लेने के लिए मजबूर करती हैं और इन सब का असर आपकी मानसिक स्थिति को प्रभावित करता हैं और आपकी सोच आपके विचार पूरी तरह से उलझ कर रह जाते हैं | अब आप अपने जीवन की परिस्थितियों को तो बदल नहीं सकते ना ही उनसे उबार सकते हैं आप शायद कुछ हद तक अपनी सोच अपनी मानसिकता को उससे प्रभावित होने से बचा सकते हैं |

आपकी सोच आपके जीवन को सुखी या दुखी बनाने की क्षमता रखती हैं; सोच जितनी सरल होगी जीवन उतना ही आसान और आनंदमय लगेगा और अगर सोच मे उलझन हैं तो जीवन मे भी व्याकुलता बनी रहेगी | आपका जीवन और भी सरल और आनंदमय हो जाए इसके लिए आपको अपने मस्तिष्क एवं अपने विचारों को पूरी तरह काबू मे करना बहुत आवश्यक हैं; और इसके साथ ही आपका अपनी सोच को बार-बार समझना भी उतना ही जरूरी |

अतीत से बाहर आये - Come out from Past

जब आप अपने अतीत मे अपने आप को लगातार घोलते रहते हैं, स्वयं को और दुसरों को दोषी साबित करने मे पूरी क्षमता लगाते है तो आपका मस्तिष्क भी हर बात को ले जा कर आपके अतीत से जोड़ देता हैं |अतीत को हमेशा सोचते रहने का कोई लाभ नहीं बल्कि उसका तो सिर्फ नुकसान ही हैं; इससे आप नकारात्मक विचारों का अपने चारों ओर एक ऐसा जाल बुन लेते हैं जिसमे आप स्वयं ही फंसते चले जाते हैं। अपने आप को याद दिलाये जो हो गया वह वापस नहीं आने वाला परन्तु इसमे सदैव लगे रहने से आप स्वयं का आज भी गवाते जा रहे हैं | अपने वर्त्तमान मे जीने की कोशिश करें; हमेशा चौकन्ना रहे की गलती से भी कोई पुराना दुःख आपकी सोच को घेर ना ले और आप इसमें फंसने से बचने की लगातार कोशिश करते रहे।

To have a quiet mind is to possess one's mind wholly...  Hamilton Mabie

भविष्य के बारे में अधिक चिंता ना करें - Don't worry too much about the future

भविष्य की चिंता किसे नहीं होती परन्तु सिर्फ इसी चिंता मे ही लगे रहना ये कैसे ठीक हैं ? भविष्य की जो घटना हुई नहीं उसका डर अगर आप अभी से अपने अंदर पैदा कर लेंगे तो आज को जीना भी कितना मुश्किल हो जायेगा | आने वाला समय कैसा होगा यह कोई नहीं जानता परन्तु आपका आज जो नष्ट हो रहा है उसका ख्याल सिर्फ आपको ही रखना हैं | अपने आज को बेहतर बनाने की कोशिश करें और भविष्य के लिए अपने आप को मानसिक रूप से तैयार करें और हमेशा सुखद भविष्य कि कामना करते रहे।

If your mind isn't clouded by unnecessary things,This is the best season of your life.  Wu-Men

अत्यधिक नियंत्रण नहीं करें - Don't over control


इंसान सभी चीज़ो को अपने नियंत्रण मे ले कर चलना चाहता हैं; जैसे - सब समय पर उठे, सब काम समय पर पूरा हो जाये, घर हो या दफ्तर सब काम योजना के अनुसार होना चाहिए इत्यादि .. बात दिनचर्या की हो या परिस्थितियों की आप सदैव सभी चीज़ो पर अपना नियंत्रण रखना चाहते हैं | चीज़ो को इतना समय सीमा मे बाँध दिया हैं की स्वयं ही उसमे उलझ कर रह गए हैं; किस पर ध्यान दे और किस पर नहीं, क्या सोचे और क्या नहीं इसी अस्तव्यस्तता मे मन अशांत और दिमाग मे हलचल बनी रहती हैं तो सरल कैसे सोच पाएंगे ?

पहले अपनी जरूर के हिसाब से कार्यों को प्राथमिकता की सूची मे डाले, अपने समय को इसके अनुसार बांटे, स्वयं के लिए कुछ अलग समय निकले और सबसे जरुरी अगर कोई काम तय अनुसार ना हो सके तो अपने आप को दोषी ना ठहराए |

The quieter you become the more you can hear.  Ram Dass

अपनी सोच को सीमित और सरल रखे, जिस विषय में ज्यादा ध्यान देने की जरुरत हो उसी बात पर गहन विचार करें नहीं तो सभी समस्याओं पर सरलता से विचार करें | आप सभी विषयों, सभी परेशानियों और सभी मुद्दों पर एक सामान सोच-सोच कर मस्तिष्क को तनाव मे ना डाले | बहुत आसान शब्दों मे कहे तो तनाव भरी सोच से जीवन तनावमय हो जायेगा और सरल सोचेंगे तो जीवन भी सरल रहेगा |

आज इसी के साथ आपसे विदा लेती हूँ |

DeepTea

Comments

  1. U wrote correct but very difficult to implement

    ReplyDelete
    Replies
    1. Thank you 🙏, that's true it difficult but we should try it for our peace

      Delete
  2. Nice one I partially agree as in current situation ,I think people need to worry abt future.

    ReplyDelete
  3. बहुत बढ़िया पोस्ट है

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

समय बर्बाद होने से कैसे रोकें - How to Stop Wasting Time

8 सबसे आम पछतावे जो लोगों को जीवन के अंत में होता हैं - 8 most common regrets that people have at the end of life