बच्चों की कल्पना शक्ति को कैसे बढ़ाएं? - How to increase Imagination power in Kids ?

बच्चों की कल्पना शक्ति को कैसे बढ़ाएं? - How to increase Imagination power in Kids ?

Imagination is the true magic carpet. – Norman Vincent Peale

अपने बच्चों को कौन होशियार नहीं बनाना चाहता ? सभी माता-पिता की यही चाहत होती है की उनका बच्चा उनके जैसे 9-6 की नौकरी ना कर कुछ अलग कुछ अनोखा करें; और इस कारण उनपर सदैव पढ़ते रहने का दबाव डालते हैं। क्या आपको लगता है की बच्चे सिर्फ पढ़ने से ही सब प्राप्त कर पते हैं ? क्या उनकी कल्पना शक्ति को आपने कभी जानने की कोशिश की हैं ? आप चाहते हैं वह कुछ रचनात्मक बने और बना रहे है उनको किताबी कीड़ा ?

मैं ये नहीं कहती की कल्पनाओं के द्वारा बच्चे सिर्फ कला के क्षेत्रों मे ही बेहतर कर सकते हैं परन्तु अगर बच्चे की कल्पनों को सही दिशा मिले तो वह किसी भी क्षेत्र मे सफलता के नए आयाम पा सकता हैं। Copy Writer - दुनिया में सबसे ज्यादा भुगतान देने वाली नौकरीयों में से एक जिसमे आपकी कल्पना और रचनात्मकता की शक्ति की सबसे ज्यादा आवश्यकता होती हैं; Art director, Editor, Floral designer, Interior designer, Chef, Fashion Designers, Music therapist, Photographer, UX designer, Architects, Video game designer, Make-up artist, Writers and authors, Teachers,  और भी कई ऐसे कैरियर के विकल्प हैं जिनमे शैक्षणिक डिग्री से ज्यादा आपकी कल्पना और रचनात्मकता को देखा जाता हैं |

Imagination is more important than knowledge. For knowledge is limited, whereas imagination embraces the entire world, stimulating progress, giving birth to evolution.- Albert Einstein

बच्चों की कल्पना शक्ति बहुत अच्छी होती हैं, अगर आपने ध्यान दिया हो तो बच्चे किसी भी बेरंग से जानवर के sketch मे रंगो से क्या कमाल करते हैं, Zebra मे जब दुनिया के सभी रंगो को भर कर उनको पंख दिए जा सकते हैं तो ये दिमाग कोई भी अजूबा करने मे सक्षम हैं सिर्फ जरुरत है तो अभिभावको के पूरे प्रोत्साहन और समर्थन की। आईये समझे कुछ ऐसे आसान से तरीको को जिनके द्वारा आप अपने बच्चों की काल्पनिक शक्ति को और भी बढ़ा सकते है |

The man who has no imagination has no wings. – Muhammad Ali

Story Telling

उन्हें कहानियाँ सुनना बहुत पसंद है परियों की कहानी, रोमांचक कहानियाँ, जंगल की कहानियाँ, नैतिक कहानियाँ। कहानी सुनाने के साथ ही साथ उनसे रोज़ एक कहानी बताने के लिए भी कहे इससे उन्हें अपने दिमाग की  रचनात्मक को उपयोग करने में मदद मिलेगी |


Craft Activities – 

Paper Craft, Sewing, Clay Modeling, Pottery, किसी भी प्रकार की क्राफ्ट गतिविधियों मे कल्पना शक्ति का बहुत इस्तेमाल होता हैं।  बच्चों को रोज़ एक ऐसी गतिविधि मे व्यस्त करें ताकि उनके रचनात्मक तरीके से सोचने की शक्ति बढे और वह अपनी कल्पना शक्ति का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें।


Drawing and coloring

बचपना और रंग दोनों एक साथ चलते हैं, वह बचपन ही की क्या जिसमे बहुत सारे रंगों से नहीं खेला हो। बच्चों को रंगो के साथ छोड़ दे और देखे क्या उभर कर आता हैं, बच्चों की सोच कितनी काल्पनिक है इसका अंदाज़ा आपको सबसे बेहतर उनकी Drawing and coloring की किताब देख कर हो जायेगा | मछली को आदमी से बात करता हुआ देखना, उनका अंतरिक्ष में बिना किसी उपकरण के पहुंच जाना, दुनिया के सब जानवरो का एक साथ ख़ुशी से रहना, हांथी मे Dianasour का सिर लग जाना, उनका स्वयं आसमान मे चिड़ियों के साथ उड़ना इत्यादि...


Reading

किताबें स्वयं ही किसी की कल्पना होती हैं, जब आप बच्चों को पढ़ने मे लगाते है तो आप उनके सामने दुनिया की कल्पनाओं का खज़ाना खोल देते हैं। किताबे पढ़ना उनकी काल्पनिक सोच को एक नया आयाम दे सकता हैं, वह ये समझ पाते है की दिमाग के रचनात्मक सोचने की कोई सीमा नहीं हैं। प्रारंभिक अवस्था से उनके लिए दुनिया खुल जाती है एवं उनके मस्तिष्क मे काल्पनिक सोच की शुरुआत हो जाती हैं।

https://deeptea10.blogspot.com/2020/08/Importance-of-Reading-Books-in-Childrens-life.html

Let them stay for long in Nature

प्रकृति इस ब्रह्मांड की सर्वश्रेष्ठ रचना है ! इसका हर एक रंग, हर एक आकार, प्रतेक प्राणी, हवा मौसम, पेड़-पौधे, तितलियाँ, चिड़िया, कीड़े सभी कल्पना से परे और बेहतरीन कलात्मकता का उदहारण हैं। एक मकड़ी अपना घर कितनी निपुणता से बुनती हैं, कैसे तितली एक छोटे से अंडे से निकल कर एक खूबसूरत रूप लेती हैं इसका अंदाजा बच्चों को केवल लम्बे समय तक प्रकृति मे रहने से ही लगेगा; उनको इसका एहसास करने दे और प्रकृति से अपनी कल्पना को जोड़ने एवं उससे सीखने दे |

https://deeptea10.blogspot.com/2020/05/Kids-and-Nature.html

The imagination is the golden pathway to everywhere. – Terence Mckenna

मैं आपसे जानना चाहूँगी आप कैसे अपने बच्चों की कल्पनाओं को प्रोत्साहित कर रहे हैं।

इसी के साथ आज विदा लेती हूँ |

DeepTea

 

 

 

 

 

 

 

If you can imagine it, you can achieve it. If you can dream it, you can become it. – William Arthur Ward

 

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

अपनी सोच को सरल बनाये तो जीवन बेहतर बन जायेगा - Simplify your thinking, life will become better

समय बर्बाद होने से कैसे रोकें - How to Stop Wasting Time

8 सबसे आम पछतावे जो लोगों को जीवन के अंत में होता हैं - 8 most common regrets that people have at the end of life