स्क्रीन का उपयोग किए बिना अपने बच्चों को शांत करने के लिए 6 तरीके - 6 Ways to Calm Down your Kids Without Using a Screen

स्क्रीन का उपयोग किए बिना अपने बच्चों को शांत करने के लिए 6 तरीके - 6 Ways to Calm Down your Kids Without Using a Screen


नमस्कार दोस्तों !!

बच्चों की पूरे दिन देखभाल करना उनको समझना और साथ ही दूसरे जरुरी कार्यों को समय पर पूरा करने मे आप शायद पूरी तरह से थक जाते होंगे और इसके बाद बच्चों की भावनात्मक जरूरतों पर ध्यान देना संभव नहीं हो पाता होगा | अगर आपको पता हो तो बच्चे एक उम्र तक अपनी भावनाओं को ठीक प्रकार से पहचान नहीं पाते और ना ही उसे सही तरह से व्यक्त कर पाते हैं | बच्चों को जरुरत होने पर भावनात्मक सहारा देना और उन्हें उसके बारे मे समझाना उनके बड़ों का ही फ़र्ज़ हैं |

क्या बच्चों के रोने पर आपने उन्हें चुप करने के लिए कभी स्क्रीन का इस्तेमाल किया ? क्या उनको सँभालने के लिए आगे बढ़ने से पहले आपने अपना मोबाइल खोला ? 2019 के दौरान न्यूयॉर्क में 2000 माता-पिता पर किए गए एक सर्वेक्षण के अनुसार, लगभग 52 प्रतिशत माता-पिता अपने बच्चे को शांत होने में मदद करने के लिए स्क्रीन समय का उपयोग करते हैं | आज स्क्रीन पर बहुत प्रकार की कविताएं, रंगो से भरी कहानियाँ, लोरियाँ, दुनिया भर का मनोरंजन उपलब्ध हैं और इसको बच्चों के तय स्क्रीन समय पर दिखाने मे भी कोई हर्ज भी नहीं हैं; परन्तु ये कहाँ से ठीक हैं की जब भी बच्चा रोये, जब भी वह गुस्सा हो एवं जब भी उनकी भावनाओं को संभालना आपके लिए मुश्किल हो जाये तब आप इसके द्वारा उसे शांत कराये ? क्यों ये समझपाने मे आप नासामर्थ हैं की स्क्रीन सिर्फ मनोरंजन का एक साधन हैं ना की बच्चे का शुभचिंतक ?

बच्चों को भावनात्मक सहारा माता-पिता से बेहतर कोई और नहीं दे सकता; जब आप स्क्रीन के द्वारा बच्चे को शांत कराते है तो वह अपनी भावनाओं की पहचान नहीं कर पाते और उसको दबाना भी सीखने लगते हैं | बचपन से ही भावनाओं को दबाने एवं ना पहचान पाने के कारण वह आगे जीवन मे खुद के मनोभाव को ठीक प्रकार से व्यक्त नहीं कर पाते |

आईये समझे कुछ ऐसे तरीको को जिनके द्वारा आप कुछ ही समय मे बच्चों को बिना स्क्रीन के शांत और संभाल सकते हैं

1)              उन्हें गले लगाए - Hug Them

आपको हमेशा बच्चों को अपना प्यार दिखाना चाहिए और जब बात उनको शांत करने की हो तो उन्हें जल्द से जल्द गले लगाए | जब आप उन्हें अपना स्पर्श देते हैं तो वे शांत महसूस करते हैं एवं यह एक बेहतरीन तरीका है उन्हें विश्वास दिलाने का की उनकी परेशानी का आगे ध्यान रखा जायेगा | 

2)              उन्हें सांस लेने के लिए कहें और फिर उनसे बात करें - Ask them to breath and then Talk to them

गुस्सा आने और रोने पर बच्चे अपना आपा खो देते हैं; उन्हें शांत करने के लिए सबसे पहले उन्हें आराम से साँस लेने को कहे | थोड़ा समय दे और उनका स्वयं पर नियंत्रण वापस आने दे ताकि उनसे बात करने मे आपको आसानी हो | विनम्रता के साथ उनकी बात सुने और पूरी सहानुभूति के साथ उन्हें समझने की कोशिश करें; इससे बात को समझना और समझाना दोनों आसान हो जायेगा |

3)           उन्हें समस्या की सकारात्मकता दिखाने की कोशिश करें -  Try to show them the positivity side of the problem

बड़ों को लगता हैं की सिर्फ उनको ही तनाव और काम का दबाव होता हैं बच्चों को तो सिर्फ पढ़ना और खेलना ही होता हैं; परन्तु कभी आपने यह सोचा की वह काम भी उनकी उम्र के हिसाब से मुश्किल हैं | बच्चों को भी तनाव, डर जैसी भावनाएँ महसूस होती हैं और वह इस निराशा को बाहर लाने के लिए चिढ़ते है एवं गुस्सा दिखाते हैं; उनके इस परेशानी को समझे और सकारात्मक होने को प्रेरित करें |

4)           कोई खेल खेले - Play Game

बच्चों को खेल खेलना अच्छा लगता हैं एवं यह एक बहुत अच्छा तरीका हो सकता है जब आपको उनका ध्यान दूसरी दिशा मे मोड़ना हो | जब भी बच्चा चिढ़ना शुरू करे या उसका मन ना लग रहा हो तब उनको आपके साथ खेलने का एक विकल्प दे कर देखिये; वह तुरंत मान जायेंगे और अपने गुस्सा को भी भूल जायेंगे |

5)           उनके पसंदीदा खिलौने या कठपुतली (Puppet) लाये; गाना भी कभी-कभी मदद करता हैं - Bring in their Favorite Soft toy or Puppet; Even Song will Help sometimes

बच्चों को अपने कुछ Favorite Soft toy or Puppet से बहुत प्यार होता है और वह उनसे बात भी करते हैं| जब भी वह ज्यादा चिढ़े और नाराज़ होने लगे तो उनकी बात उनके पसंदीदा Soft toy or Puppet से करना शुरू कर दीजिए;  वह खुद खुद उसको सब बोलेंगे और उनका दिमाग शांत हो जायेगा |

कुछ बच्चों को संगीत सुनना बहुत पसंद होता हैं उनको स्वयं गा कर उनकी पसंद का कोई संगीत सुनाये; संगीत मे मन को शांत करने की शक्ति होती हैं |

6)           उन्हें बताएं कि आप उन्हें बिना शर्त प्यार करते हैं - Tell them that you love them unconditionally

बच्चों को इस बात का आश्वासन सुनना अच्छा लगता हैं की आप उनसे कितना प्यार करते हैं | उन्हें बताएं कि वह आपकी दुनिया हैं और आप उनसे बहुत प्यार करते हैं एवं आप सदैव उनको समझने के लिए उनके पास ही हैं | इस तरह से वह सुरक्षित महसूस कर पाएंगे और कुछ ही समय मे अपने आप को संभाल भी लेंगे |

बच्चों को हमेशा आपके प्यार और स्नेह की जरुरत होती हैं उनको जब यह एहसास होता रहता है की आप उनकी तकलीफ को समझने के लिए उनके साथ खड़े है तो वह अंदर से सुरक्षित महसूस करते हैं | उनको समझने और समझाने के आपके छोटे-छोटे तरीकों के प्रभाव से उनका शांत एवं मजबूत व्यक्तित्व का निर्माण होता हैं |

मेरे साथ साझा करें कि आप स्क्रीन का उपयोग किए बिना अपने बच्चों को कैसे शांत करते हैं ?

आज इसके साथ आप सबसे विदा लेती हूँ |

DeepTea

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

अपनी सोच को सरल बनाये तो जीवन बेहतर बन जायेगा - Simplify your thinking, life will become better

समय बर्बाद होने से कैसे रोकें - How to Stop Wasting Time

8 सबसे आम पछतावे जो लोगों को जीवन के अंत में होता हैं - 8 most common regrets that people have at the end of life