जीवन की वास्तविकता जिसे आपको स्वीकार करने की आवश्यकता है - Reality of life you need to accept
जीवन की वास्तविकता जिसे आपको स्वीकार करने की आवश्यकता है - Reality of life you need to accept
हम सभी हमेशा खुश रहना चाहते है, और इस ख़ुशी को पाने के लिए हम कई बार कुछ कड़वे सच को नज़रअंदाज़ करते रहते हैं | शायद हम सभी डरते है इन वास्तविकताओं का सामना करने से या अपने आप को अभी इतना मज़बूत नहीं समझते|
पर क्या ऐसा करने से सच कभी हमारे सामने नहीं आएगा ? क्या जीवन के इन कड़वे सच का सामना करना और उसके लिए अपने मन को अभी से तैयार करना सही नहीं होगा ?
जीवन मे कई बार हमे ऐसे परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है जो हमने कभी सोचा ही नहीं होता; इनमे से कई परिस्थितियों पर हम नियंत्रण पा लेते हैं पर कई स्थितियाँ हमारे नियंत्रण से परे होती हैं | ऐसे मे हम स्वयं को संभाल ही नहीं पाते और अपने आप को खो देते हैं |
जीवन मे कुछ ऐसे वास्तविकताएँ है जिसके सामने अमीर-गरीब, राजा-रंक, आम या खास किसी की नहीं चली; और इसके बारे मे हमे पहले से कोई नहीं बताता | ये वास्तविकताएँ हमे स्वयं ही झेलनी पड़ती है और इससे खुद ही उबरना पढ़ा हैं |
जीवन के इन तथ्यों को समझने और स्वीकारने से शायद हम अपने जीवन को थोड़ा बेहतर कर पायेंगे |
अपने ज़िन्दगी से समझे एवं दुसरो के जीवन पर बीते हुए कुछ कठोर वास्तविकताओं के बारे मे बताना चाहूँगी; माफ़ करें अगर मैं इसका सही प्रकार से वर्णन ना कर सकी तो –
1)
उम्मीदें हमेशा दर्द देती है - अपनों से उम्मीद, अपने आप से उम्मीद, आने वाले समय से उम्मीद, जिससे उम्मीद नहीं उससे भी उम्मीद | जीवन को उम्मीदों का जाल बना लिया है और उसमे फँस कर रह गए हैं | ये सच्चाई बड़ी कठोर है की - उम्मीदों से हमेशा ही दर्द मिलता हैं |
उम्मीदों मे वास्तविकता होगी; तभी उनके पूरे होने की कुछ संभावना हैं| याद रखे उम्मीद सिर्फ स्वयं से करें दुसरो से नहीं |
2)
अतीत को बदल नहीं सकते - जीवन के कई पहलु ऐसे होते है जिसे हम कभी भूल नहीं पाते | कितना भी चाहे उस पल मे हम वापस तो नहीं जा सकते और जीवन भर उस अतीत के दुःख मे सामने खड़ी खूबसूरत ज़िन्दगी को भी ठीक प्रकार से नहीं जी पाते |
जो हो गया उसको हम बदल नहीं सकते पर आने वाले पल को हम पूरी तरह जीने की कोशिश कर सकते हैं और उसे बर्बाद होने से बचा सकते हैं |
3)
धन बहुत महत्वपूर्ण है - चाहें बुनियादी ज़रूरते हो या रिश्तों को ठीक से निभाना सभी मे धन का महत्वपूर्ण हाथ रहता हैं | धन हमे कोई भी बड़ा फैसला लेने की स्वतंत्रा देता है| धन के होने से परिस्थितियों को संभाला जा सकता हैं | यह बात हम जितनी जल्दी स्वीकार कर ले उतना ही लाभकारी होगा |
4)
बच्चे आपके नहीं होते - माता पिता बच्चों को अपनी संपत्ति समझने लगते हैं, वह इस सच्चाई को जीवन भर नकारते है की वह केवल एक स्रोत है बच्चों को इस दुनिया में लाने के लिए, उनका कर्त्तव्य हैं बच्चों का पालन पोषण करना और उनको आत्मा निर्भर बनाना, आगे चलकर बच्चे अपने जीवन मे जी भी चुनते हैं और जो भी निर्णय लेते हैं ये उनका अपना फैसला होना चाहिए ना की माता पिता का| उनपर अपनी मनमर्ज़ी और अपनी पसंद न थोपें|
5)
आपके पास एक बेहतर जीवन है - ख़ुशी मनाईये आप स्वस्थ है, जीवित है, आपके अपने आपके साथ हैं, जीवन के एक-एक पल मे संघर्ष नहीं करना पड़ रहा; क्योंकी कितने ही लोग है जो आप जितने खुशनसीब नहीं हैं | आधी दुनिया आज भी बुनियादी जरूरतों को पूरा करने मे ही अपना पूरा जीवन लगा देती हैं |
6)
सभी दोस्त भरोसेमंद नहीं होते - हम जीवन मे कई लोगो से मिलते हैं और कई लोगो से दोस्ती हो जाती है, पर ध्यान रखे सभी दोस्त भरोसेमंद नहीं होते| जीवन मे कुछ गिने चुने दोस्त ही होते है जो विश्वास करने लायक होते है और जिनके मन मे आपके लिए सिर्फ और सिर्फ सद्भावना होती हैं |
7)
सबको खुश नहीं रख सकते - आप कितने भी प्रयत्न करें कोई न कोई आपके घर परिवार दोस्तों मे ऐसा होता ही हैं जो ज़्यादा से ज्यादा करने पर भी हमसे पूर्णतः कभी खुश नहीं हो सकता| ऐसे लोगो की प्रशंसा को न पाने पर अपना मन न जलाये | इस बात को स्वीकार करें की वह कभी खुश नहीं हो सकते और अपना कार्य करते रहे |
8)
जीवन परियों की कहानी नहीं होती - जीवन मे संगर्ष और परिश्रम से ही सफलता हासिल होती हैं इस सत्य को मान ले | सबका जीवन अनोखा नहीं होता; तो दुसरो के जीवन से अपने जीवन की तुलना ना करें और कड़ी मेहनत कर उसको अनोखा बनाये |
9)
मृत्यु - ये जीवन का ऐसा सच है जो कोई झूठला नहीं सकता पर तब भी हमारी लगातार कोशिश होती है इस सत्य से मुँह फेर लेने की |
10) जीवन सबसे बेहतर पाठ सिखाता है - किसी पाठयक्रम मे वह नहीं पढ़ने को मिलता जो जीवन सिखाता हैं और इसका अनुभव हमे दुबारा गलतियाँ करने से बचता हैं | इससे सीखे और जीवन को बेहतर बनाये|
जीवन के इन वास्तविकताओं को आप नकार नहीं सकते पर अगर इनको स्वीकार कर ले तो आप स्वयं को मजबूत महसूस करेंगे| इन सच्चाइयों के साथ जीना और आगे बढ़ते रहने से दुःख एवं ग्लानि से बचा जा सकता हैं और उच्च भावनाओं के साथ जीवन जिया जा सकता हैं |
जीवन छोटा है पर उसको जीने का अंदाज आपका अपना ही हैं; इन वास्तविकताओं को स्वीकारे और हर दिन को बेहतरीन अंदाज मे जिए |
आशा है आज का लेख आपको पसंद आया होगा, आगे फिर एक नए विषय के साथ मिलती हूँ|
DeepTea













Wow..very true!!! Totally agree. 👌👌
ReplyDeleteBitter truth, better to accept
ReplyDeleteYes dear
ReplyDeleteYeah ! We have to live with these facts.Every point is right 👍
ReplyDeleteLife -Expectations = Happiness.