जादू भरे शब्द - बढ़ाये बच्चों मे आत्म विश्वास - Magic words – Increase Kids Self-confidence


जादू भरे शब्द - बढ़ाये बच्चों मे आत्म विश्वास

Magic words – Increase Kids Self-confidence


माता-पिता और बच्चों के बीच दिन भर मे कई बातें होती है, हम कई शब्दों और वाक्यों का इस्तेमाल करते हैं; इनमे से कुछ शब्द और वाक्य बच्चों को याद रह जाते है और जीवनभर उनके साथ रहते हैं | यही जादुई शब्द और वाक्य उनके व्यक्तित्व निर्माण मे एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है |

शब्दों की ताकत को नाकारा नहीं जा सकता, ये इतना बड़ा शस्त्र है जो अगर ठीक प्रकार से इस्तेमाल किया जाये तो बच्चों मे जीवन के प्रति सकारात्मकता का संचार कर सकता है| उनको मजबूत और आत्मविश्वास से भर सकता हैं |

हम सभी को पता है की बच्चों के लिए आने वाला समय बहुत मुश्किल और प्रतिस्पर्धाओं से भरा होगा और इसके लिए हम सभी उनको ऊपरी प्रकार से तैयार कर रहे हैं; परन्तु क्या हमने उन्हें अंदर से भी तैयार किया हैं?

हम सभी आम तौर पे कुछ जादुई शब्दों का उपयोग करते है जैसे, थैंक यू , प्लीज ,सॉरी और एक्सक्यूज़ मि जिसके द्वारा हम बच्चो को अच्छा व्यवहार करना सीखा सकते हैं ; लेकिन इनके अलावा भी कई अत्यधिक महत्वपूर्ण शब्द/वाक्य है जिनके उपयोग से हम बच्चों मे आत्मविश्वास का संचार कर सकते है और उनको अंदर से मजबूत बना सकते हैं| चलिए आज विश्लेषण करें ऐसे ही कुछ अमूल्य शब्दों/वाक्यों का -

1)     कोई बात नहीं  (Its OK)

हम सभी दया, करुणा और सहानुभूति चाहते हैं; हम सभी इंसानो को इसकी आवशयकता है और जहाँ तक बच्चों की बात करें वह तो इसके सबसे ज्यादा हक़दार हैं | छोटी छोटी गलतियाँ और गड़बड़ हो जाने पर  बच्चों को सबसे पहले बोले "कोई बात नहीं " उसके बाद ही समझाए उनसे क्या गड़बड़ हो गयी है |इस शब्द मे बहुत शक्ति है स्थिति को प्यार से नियंत्रित करने की| इससे हम बच्चों मे ये समझदारी विकसित कर सकते है की अगर जीवन मे कभी कोई गड़बड़ हो जाये तो उनके डरना और घबराना नहीं है; बल्कि उस गलती से सीख के उसको आगे नहीं दुहराना हैं|

2)     तुम कर सकते हो (You can do it)-

जब बच्चे कुछ नया काम सीखते हैं और वह काम ठीक से नहीं कर पा रहे होते तो माता-पिता को कभी ये नहीं बोलना चाहिए की "अरे! तुमसे तो नहीं हो पा रहा " ये शब्द उनमे कुछ नया सिखने के जज़्बे को रोकने के बराबर होगा |
उन्हें हमेशा नया सिखने के लिए प्रोत्साहित और प्रेरित करें; उन्हें बार-बार बोले तुम कर सकते हो (You can do it)| इस वाक्य से बच्चों को ये पता चलता है की उनके माता-पिता को विश्वास है कि वह कोशिश करेंगे तो कुछ भी हासिल कर सकते है, जो अप्रत्यक्ष रूप से उनके आत्मविश्वास को बढ़ाता है और जीवन के हर मोड़ पे उनको हिम्मत देता हैं |

3)     मुझे तुम पर गर्व है (I am proud of you)-

आज बच्चे जीवन की दौड़ मे लग गए हैं उन्हें दुसरो की क्षमताओं से तोला जा रहा हैं| माता पिता भूल गए है उनके बच्चों मे भी कोई विशिष्टता है, और ऐसा करते करते अपने बच्चो को ही कम मापने लगते हैं और बिना किसी प्रशंसा के बच्चे अपने मन मे स्वयं के प्रति हीन भाव उत्पन्न कर लेते है, जो जीवन भर उनके अंदर घर कर जाती हैं|
बच्चों को हमेशा बोले की आप उनपर गर्व करते हैं (I am proud of you); यह वाक्य उनमे विश्वास भरता है की उनके माता पिता उनको हमेशा सराहते है और फिर वह दुनिया से प्रशंसा की उम्मीद नहीं करते |

4)     वाह (WOW) –

हम सभी को प्रशंसा अच्छी लगती हैं और वही प्रशंसा जब स्वयं के माता-पिता से मिले तो और भी अच्छा करने की इच्छा बनती हैं| जब भी बच्चे कुछ अच्छा करे तब उनकी बिना भूले तारीफ करें; जैसे-आपकी कोई मदद करें, अपना होमवर्क पूरा करें, अपने जूते- कपड़े स्वयं पहन ले, कुछ समझदारी की बात करें इत्यादि | प्रशंसा की खुराक रोज़ कई बार देना उनके आत्मविस्वाश के लिए जरुरी हैं |


5)     आप कैसा महसूस कर रहे हैं (How are you feeling?) –

हम आम दिनचर्या मे बच्चों की भावनाओ को महत्वता देना ही भूल जाते हैं| उन्हें खाना कैसा लगा, उनका मन क्यों उदास हैं, उनको क्या करने का मान है ये सब बिना जाने अपनी इच्छायें उनपर थोपते हैं| अभी पढ़ो, अभी खेलो, अभी खाओ, अनुशासन के नाम पर उनकी भावनाओ को समझना भूल जाते है| और धीरे-धीरे ये अन्तर इतना बढ़ जाता है की वह अपनी भावनाओ को हमसे बाटना और बताना बंद कर देते हैं और इसी से उनके आत्मा विश्वास मे कमी आने लगती है | ध्यान रखे वह भी एक मनुष्य है कोई रोबोट नहीं उनकी भावनाओ का सम्मान करें और खुल कर बात करने का मौका दे|


 "हर बच्चा जो खुद पर विश्वास करता है उसके पीछे वह माता-पिता है जो पहले उसपर विश्वास करते है।" –
मैथ्यू एल। जैकबसन (लेखक 22 साल से हैं और वर्तमान में लॉयल आर्ट्स लिटरेरी एजेंसी के अध्यक्ष हैं।)

जो बच्चे आत्मविश्वास से भरे होते है वही नए कार्यो को चुनौती के साथ स्वीकार करते हैं| आत्मविश्वास से भरे बच्चे अपनी गलतियों को स्वीकार कर, फिर से प्रयत्न करते है| विफलताओ से डरते नहीं और आगे बढ़ने का प्रयास करते हैं |


शब्दों की ताकत को समझे और अपने छोटे-छोटे प्रयासों से बच्चों मे आत्मविश्वास विकसित करें; जो जीवन भर उनको सभी मुश्किलों का सामना करने मे मदद करेगा |

इसी के साथ आज विदा लुंगी और फिर मिलूंगी एक नए विषय के साथ|

DeepTea

Comments

  1. Really imp.... Parents shud trust the ability of thr kids....always treat them positively
    .... Sang

    ReplyDelete
  2. Very nice magic words is always work .

    ReplyDelete
  3. Yes..its all about magic words. 👏👏

    ReplyDelete
  4. Truly said...trust , appreciation and recognition is imp in child's growth

    ReplyDelete
  5. Very nice👍
    Same I do with my son😊

    ReplyDelete
  6. I agree with you, we should always keep using these words to encourage our children.

    ReplyDelete
  7. Superb anni.i agree with ur magic Words ..

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

अपनी सोच को सरल बनाये तो जीवन बेहतर बन जायेगा - Simplify your thinking, life will become better

समय बर्बाद होने से कैसे रोकें - How to Stop Wasting Time

8 सबसे आम पछतावे जो लोगों को जीवन के अंत में होता हैं - 8 most common regrets that people have at the end of life