हमारी दुनिया - दोस्त / मित्र | Our world - Our Friends
हमारी दुनिया - दोस्त / मित्र
(स्पेनिश मे अमिगा , तुर्किश मे अक़दस , जापानी मे टोमोडाची, और हिंदी मे मित्र) नाम इतने अलग-अलग पर रिश्ता एक दोस्ती का, भावनाओ का, जो अमनोल होता है !!!
हमारे ज़िन्दगी के हर मोड़ पर नए दोस्त बनते है; समय चलते कुछ से संपर्क छूट जाता है, कोई समय नहीं निकाल पाता, कोई पारिवारिक प्रतिबद्धता से बंधा होता है ।
लेकिन हम कुछ ऐसे दोस्त भी बनाते है जो समय ना होने के बावजूद हमसे जुड़े रहने की पूरी कोशिश करते है, उनके लिए कोई भी दुरी दिल के इस रिश्ते से बड़ी नहीं होती; वह हमे सबसे बेहतर तरीके से समझते है, हमको दिल से अपनाते है; हमारी तकलीफो और समस्याओ को एक आवाज़ मे ही समझ लेते है; ज़िन्दगी मे कुछ ऐसी सलाह दे जाते है जो हमारी ज़िन्दगी को हमेशा के लिए बेहतर बना देती है "वह होते है सच्चे दोस्त" ।
दुनिया के किसी भी कोने मे हो हमारी हर ख़ुशी, उपलब्धियों पर दिल से ख़ुश होते है। ये प्यारे दोस्त हमे हमारी सबसे दुख:द अवस्था मे देखते है, हमे सँभालते है, हमे फिर से उत्साहित करते है और हमारे जीवन को फिर से उमीदो से भर देतें है।
यह हमारे बचपने भरे व्यवहार पर हमको डांटते है और परिपक़्ता दिखने को कहते है; वही दूसरी तरफ जब हम ज्यादा ज्ञान देते है तो बोलते है बुड्ढे हो गए हो क्या?; यह ना हमको बड़ा होने देते है ना बच्चा रहने देते है ।
दोस्ती का एहसास इतना अनोखा है की हमे जैसे किसी की जरुरत ही नहीं होती, दोस्त ही हमारी पूरी दुनिया बन जाते है.
दोस्त हमारे जीवन मे ऐसा व्यक्ति होता है जो आपकी किसी भी बात को "तोलता" नहीं और "प्यार" के अलावा कोई उम्मीद भी नहीं करता; दुनिया का बाकि कोई रिश्ता इतना निश्चल नहीं होता ।
दोस्त हमारे दिल पर ऐसी परछाई छोड़ जाते है जो हमे उनसे कभी अलग नहीं होने देती। कौन होता है इतना निसंकोच निसंदेह हमसे इतना प्यार करने वाला ? और थोड़े ही समय मे हमारे जीवन का "अमूल्य अंग" बन जाने वाला।
एक ऐसा रिश्ता जो हमारा ना होकर भी हमेशा हमारा होकर रहता है ।
ये उनसभी दोस्तों के लिए जो मेरे पास नहीं पर हमेशा मेरे साथ है।
"जान से
प्यारे दोस्तों को सलाम"
DeepTea


Wow, so deep thought, n every single word is just like sayimg my feeling n thoughts for frnds.... U r grt..... Waiting for next
ReplyDeleteThank you will reach you soon
DeleteVery precise, up to the point. Bahut badiya👏👏
ReplyDeletethank you
DeleteFriends forever good job
ReplyDeleteWell done deepi accha likha hi
ReplyDeleteThank you
ReplyDelete