6 महत्वपूर्ण लाभ जो आप अपने बच्चे के जीवन में PETS लाने के बाद देखेंगे - 6 Important Benefits You Will See After Bringing PETS Into Your Child's Life

6 महत्वपूर्ण लाभ जो आप अपने बच्चे के जीवन में PETS लाने के बाद देखेंगे - 6 Important Benefits You Will See After Bringing PETS Into Your Child's Life

नमस्कार दोस्तों !!!



आप जब अपने बचपन को याद करते है तो उसमे भाई-बहनो के साथ की गई मस्ती, छुट्टी मे चचेरे-ममेरे भाइयो-बहनो के साथ बिताए हुए पलों का आपकी यादो मे एक अलग ही स्थान होता हैं। अगर उन दिनों की तुलना हम अपने बच्चों के जीवन से करें तो लगता है जैसे हमने तो शायद कितना अच्छा समय बिताया हैं। आज के बच्चों के चचेरे-ममेरे भाई बहन क्या स्वयं के भाई-बेहन भी नहीं हैं। आज की महंगाई मे माता-पिता एक बच्चे के खर्चो की खींचा-तानी मे ही लगे रह जाते है; समय ऐसा होता जा रहा है की एक बच्चे को ठीक तरह से पाल पाना और उसकी उच्च अध्ययन का खर्च उठा पाना भी नामुमकिन सा लगने लगा है तो इसमे अपने बच्चे को दूसरे बच्चे का साथ दे पाना तो असंभव ही हैं।

सोचे क्या आज आपके सभी भाई-बहन, चचेरे-ममेरे भाई-बेहन आदि कोई भी आपके साथ है? क्या वह आपकी हर पल की खुशी और दुख को बाँटने पाते है? आप कहेंगे की ऐसा वास्तविकता मे संभव नहीं होता। असलियत मे इंसान को स्वयं ही अपने सुखों-दुखों को झेलना पड़ता है; आपके सभी रिश्ते आपको नैतिक समर्थन भी प्रदान कर पाए उसकी भी संभावना कम होती जा रही है; हो सकता है बात आपको थोड़ी कड़वी लगे पर वास्तव में देखा जाए तो आप ज़्यादा से ज़्यादा अपने भाई बहनो से बड़े त्योहारों जैसे होली, दीवाली इत्यादि पर ही मिल पाते होंगे, वह भी अगर आप एक ही शहर या राज्य मे हुए तो, और साल मे एक बार अगर आप एक ही देश मे हैं, नहीं तो 2-3 साल मे एक बार से अधिक नहीं।

हर माता-पिता यह चाहते है की उनके बच्चे को भी एक साथी मिले जिससे वह अपने बचपन के यह खूबसूरत पल बाँट पाए। पूरे दिन खेलना, अपनी छोटी-छोटी बातों कि एक दूसरे से चर्चा करना, लड़ना और एक दूसरे का सम्मान भी करना, एक दूसरे के दुख मे भागीदार होना इत्यादि। बात वहाँ अटक जाती है जब आप दूसरे बच्चे को देखने मे समर्थ नहीं है तो अपने बच्चे को किसी का साथ दे पाना कैसे मुमकिन है ? तो इसका बेहतरीन उपाय है अपने घर मे एक PET ले आए।

इंसान का जीवन जब से शुरू हुआ शायद तब से ही पालतू जानवर उनका सबसे अच्छा साथी बन कर रहा हैं, कई  Studies बताती है की Tens of Thousands of years से PETS ही इंसान के सबसे करीबी साथी रहे है। वफादार होने के साथ-साथ आपकी सेहत के लिए भी यह जानवर बहुत अच्छे होते है और इसका सबसे ज़्यादा फ़ायदा घर के बच्चों को होता है। आईए कुछ बहुत महत्वपूर्ण लाभ के बारे मे बात करें जो आप अपने घर के बच्चों मे PETS लाने के बाद देखेंगे।

1)  धैर्य बढ़ता है - Patience increases

आप सबको पता है बच्चों मे धैर्यता की कितनी कमी होती है, और इसके लिए आप कितने प्रयत्न भी करते है; पर जब बच्चे अपने PETS के साथ रहते हैं तो उनमे धैर्यता स्वाभाविक रूप से जाती है। जैसे जब वह अपने PETS को खाना खिलाते है, उनका मूड ठीक होने का इंतज़ार करते है, PETS के बीमार होने पर उनकी देखभाल करना, उनको घुमाने ले जाते है; तो कह सकते है की PETS के सभी दैनिक कार्यो से बच्चों मे धैर्य बढ़ता हैं।

2)  बच्चे जिम्मेदार बनते हैं - Kids become responsible

मछलियों को किस समय पर खाना देना है, Pets को कब घुमाने ले जाना है, घर मे उनके सभी ज़रूरी सामान का ध्यान रखना इत्यादि; Pets की देख-रेख करने से बच्चों को ज़िम्मेदारी लेना और उसको ठीक से निभाना आने लगता हैं।

3)  जीवन का चक्र समझते हैं  - Understand the circle of life

PETS घर में होने से बच्चों को जीवन का चक्र सरलता से समझ जाता है; कैसे एक प्राणी का जीवन चक्र चलता है इसका अंदाजा उन्हें बचपन से ही लग जाता है एवं वह मन से इस सत्य के प्रति मजबूत होते जाते हैं।

4) सभी जीव के प्रति दयालुता  - Kindness on all creatures

बच्चे कभी-कभी बड़े ही आक्रामक तरह से व्यहार करते है, दरअसल उनको अंदाजा ही नहीं लग पता की वह किसी को चोट पहुँचा रहे है और दूसरों को भी तकलीफ होती है; परन्तु जब बच्चों के पास उनके PETS होते है तो वह उनके प्रति अतिरिक्त सावधान और उनके प्रति दयालु हो जाते हैं। बच्चो में यह समझ आती है की किसी को मारना नहीं चाहिए और सभी को तकलीफ होती हैं; कह सकते है की अच्छे व्यवहार की समझ उनमे घर कर जाती हैं।


5) हमेशा सक्रिय - Always active

PETS को बहुत प्यार और बहुत सारी activities चाहिए होती है; जिस वजह से ना वह आपको बैठने देते है और ना ही वह थकते है। घर में PETS होने से बच्चे T.V, Mob, Video Games इत्यादि में कम और Physical activities में ज्यादा लगे रहते हैं; क्यूंकि उनके साथी को उनके साथ पुरे समय खेलना जो होता हैं। तो यह बहुत बेहतर इलाज है बच्चों को active और screen से दूर रखने का।

6) स्व-स्वच्छता का महत्व - Importance of Self-cleanliness

घर में PETS होने से उनकी साफ़-सफाई इत्यादि का पूरा ध्यान रखना पड़ता है, जब आप बच्चों को भी इस काम में अपने साथ लगाते है तो उनको स्व-स्वच्छता के महत्व का अंदाजा ठीक प्रकार से और छोटी आयु से ही हो जाता हैं। अब चाहे Fish Tank का पानी बदलना हो या अपनी प्यारी Cat  के Clause काटने हो।

Pets
आपके परिवार के अभिन्न सदस्य बन जाते है एवं बच्चों से वह एक अटूट सम्बन्ध में बांध जाते है; जहाँ वह जीवन के कुछ सालो में ही उन्हें दुनिया भर का प्यार और अपनापन महसूस करा जाते है। 

आपसे नये विचारों के साथ जल्द मिलती हूँ।

DeepTea

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

अपनी सोच को सरल बनाये तो जीवन बेहतर बन जायेगा - Simplify your thinking, life will become better

समय बर्बाद होने से कैसे रोकें - How to Stop Wasting Time

8 सबसे आम पछतावे जो लोगों को जीवन के अंत में होता हैं - 8 most common regrets that people have at the end of life