हमारे नया साल के संकल्प क्यों विफल हो जाते हैं? और इनको सफलता पूर्वक कैसे किया जाए ? - Why Our New Year Resolutions fails ? How to make it happen ?
हमारे नया साल के संकल्प क्यों विफल हो जाते हैं? और इनको सफलता पूर्वक कैसे किया जाए ? - Why Our New Year Resolutions fails ? How to make it happen ?
नमस्कार !!!व्यक्तिगत रूप से अगर बोलू तो गये साल मे मेरे साथ बहुत कुछ बदल गया जीवन अस्त-व्यस्त हो गया और साथ मे मेरा स्वास्थ्य भी, कारण चाहे कोई भी दूँ पर उसकी ज़िम्मेदार भी मैं स्वयं ही हूँ। मुझे लगता है ऐसा ही आपमे से भी कई लोगों के साथ हुआ होगा; किसी का स्वस्थ खराब हो गया होगा, किसी को स्वयं के लिए समय नहीं मिलता होगा, किसी को बुरा खाने पीने की आदत लग गयी होगी इत्यादि ।
तो सोचा है इस साल कुछ नहीं तो कम से कम अपने स्वस्थ के लिए थोड़ा समय ज़रूर निकलना हैं, तो जैसे सब बनाते हैं मैंने भी एक New year resolution बना लिया; पर जैसा सुनते और पढ़ते रहते है की New year resolution’s बनते ही टूटने के लिए हैं ? तो विचार आया की ऐसा आख़िर क्यों होता हैं ? और क्या किया जाए की हम सभी अपने New year resolution’s पूरे कर पाए और उस पर अडिग रह पाए ?
आइए पहले जाने कुछ नये साल के Resolution’s जो सबसे ज़्यादा बनाते और सबसे पहले तोड़े जाते है -
10 आम नए साल के संकल्प लोग पहले लेते हैं और तोड़ते हैं - Top 10 common New Year Resolutions People Take and Break first
1. Lose weight - वजन कम करना
2. Eat Healthy - स्वस्थ खाना खाना
3. Study More - अधिक अध्ययन करना
4. Save more Money - अधिक बचत करना
5. Quit Smoking and Drinking - धूम्रपान और व्यसन छोड़ना
6. More time to family - परिवार को अधिक समय देना
7. Learning new skills - नए कौशल सीखना
8. Less time on Social Media - सोशल मीडिया पर कम समय व्यतीत करना
9. Proper use of time - समय का उचित उपयोग
10. More focused - जीवन में अधिक केंद्रित होना
हमारे नया साल के संकल्प क्यों विफल हो जाते हैं? - Why Our New Year Resolutions fails ?
1) दूसरों का बिना सोचे अनुसरण करना - Blindly following others
इंसान की सबसे बड़ी दुविधा यह है की वह स्वयं के बारे मे सोचने से ज़्यादा दूसरों का अनुसरण करने मे लगा रहता है, यही बात हम सभी पर New year resolution बनाते वक़्त भी हावी हो जाती है । दोस्त क्या योजना बनाई है? भाई-बहन ने क्या Resolution बनाया हैं ? इसी सब के चक्कर मे पड़ कर स्वयं के लिए क्या ज़रूरी है यह सोचे बिना New year resolution बना लेते है और बाद मे उसको छोड़ना पड़ जाता हैं ।
2) पर्याप्त इच्छा शक्ति का नहीं होना - Will power isn’t enough
हम अपनी ज़रूरत को समझ कर Resolution तो बना लेते है पर उसको पार पाने और दिनचर्या मे सम्मिलित करने का जज्बा ना होने के कारण वह New year resolution धीरे-धीरे छूट जाता हैं; इसका बेहतरीन उधारण देती हूँ – “1st Jan से रोज़ 5 बजे सुबह उठकर दौड़ने जाएँग", अगले कुछ दिनों तक अनुसरण करने के बाद या तो ठंड लग रही होती है, या शक्ति की कमी होती है, या मन नहीं होता और ना जाने कितने ही बहाने सही कहे हो पर्याप्त इच्छा शक्ति की कमी हो जाती है और Resolution धरा का धरा रह जाता हैं ।
3) अवास्तविक Resolution - Impractical Resolution
आप जोश-जोश मे Resolution बना तो लेते है, पर वह Resolution वास्तव में मुमकिन नहीं होते और उसको अनुसरण मे लाकर उस पर टिके रहना असंभव हो जाता हैं। उदाहरण के लिए सबसे सामान्य Resolution – “आज से जंक फुड (Junk Food) को पूरे साल हाथ नहीं लगाऊंगा" और 1st Jan को नये साल के अवसर पर यह Resolution तुरंत स्वाहा हो जाता है।
4) सकारात्मकता की कमी होना - Lacking positivity
किसी भी नये लक्ष्य को प्राप्त करने की लिए हमे स्वयं की सोच को सकारात्मक रखना पड़ता है और जब बात नये साल के Resolution की हो तो उसकी प्राप्ति लगातार मेहनत करने के साथ-साथ सकारात्मक मानसिकता को रख कर कार्य करने से ही मिलती हैं ।
5) उचित योजना का अभाव - Lack of Proper Planning
हम Resolution तो बना लेते है परंतु ना आज का सोचते है ना ही पीछे का. एक उचित योजना के बिना तो दिन सफलता से नहीं कट पता तो कैसे New year Resolution प्राप्त कर पाएँगे ।
6) अधीर हो जाना - Being impatient
हम सभी कदम उठाते है, सभी ज़रूरत की चीज़ो को इकट्ठा करते हैं, समय तय करते हैं, नयी दिनचर्या का पालन भी करते हैं; परंतु कमी रह जाती है हमारे धैर्य मे. 10 दिन हुए नहीं की हमे वजन नापना होता है और इंच कम ना आने पर निराशा से घिर जाते है; याद रखिये “धैर्य ही सफलता की कुंजी हैं” - “Patience is the key of success” ।
Resolution को सफलता पूर्वक कैसे किया जाए ? - How to make it happen?
1) मानसिक रूप से तैयार रहें - Be Mentally Prepared
हम भेड़ चाल मे New year Resolution बना तो लेते है पर उसके लिए मानसिक रूप से तैयार नहीं होते। सालों से चली आ रही आदत को बदलने के लिए आपके मस्तिष्क को आपका पूरा साथ देना होता है; ऐसे मे अगर आपका दिमाग़ पूरी तरह से तैयार नहीं होगा तो आपका ध्यान Resolution मे आने वाली तकलीफ़ों और पुरानी आदतों की लालच पर ज़्यादा केंद्रित रहेगा।
2) अपनी जरूरत को प्राथमिकता दें - Prioritize your need
आप Resolution बनाना से पहले यह सोचे की आपकी असल ज़रूरत किस आदत को बदलने की है; क्यूंकि कई बार ऐसा होता है की Resolution कुछ दिनों बाद आपको ज़रूरी नहीं लगता और आपका ध्यान उस पर से भटक जाता है । कहते है "Necessity is the mother of invention” – “आवश्यकता ही आविष्कार की जननी है"; वैसे ही जिस आदत को बदलने की आपको सख्त ज़रूरत हो उस पर आपका दिमाग़ ज़्यादा एकाग्र रहता है क्यूंकी उसको भी पता है इसके अलावा उसके पास कोई और चारा नहीं हैं।
3) समय प्रबंधन - Time management
आप चाहे कोई भी Resolution बनाए उसके लिए आपको समय निकालना ही पड़ता है; पर अधिकतर लोग अपने समय को ठीक प्रकार से बाँट नहीं पाते और Resolution से उनके स्वयं के निर्धारित कार्य मे बाधा आने लगती हैं; जिस कारण वह Resolution छोड़ने पर मजबूर हो जाते हैं । Resolution का समय अपनी पूरी दिनचर्या और आवश्यक कार्यों को ध्यान मे रख कर निर्धारित करें।
4) अपनी प्रगति पर नज़र रखें - Track your progress
Resolution को जारी रखने के लिए सबसे महत्वपूर्ण है अपनी प्रगति पर नज़र रखना; ऐसा करने से आपको महसूस होगा की आपने कितनी मेहनत कर ली हैं और आपकी मंज़िल बहुत नज़दीक है । सदैव अपनी शुरुआत से लेकर मौजूदा स्थिति को देखे और स्वयं को हिम्मत बँधाए ।
5) अपनी प्रगति का जश्न मनाएं - Celebrate your progress
लगातार Resolution के लिए मेहनत करते समय अपनी छोटी-छोटी उपलब्धियों पर खुश होना सीखे; इससे हौसला बढ़ता हैं और आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा भी मिलती हैं।
6) वापस जाए और आवश्यक परिवर्तन करें - Get back to track & do essential changes
अगर बीच मे किसी कारणवश Resolution छूट जाए या अंतराल आजाए तो इससे घबराना नहीं हैं; इसके लिए दुबारा कोशिश करें ठीक से योजना बनाए, आवश्यक परिवर्तन करें एवं दुबारा लग जाए सफलता ज़रूर मिलेगी।
उम्मीद है इस साल आपका Resolution हर साल की तरह सिर्फ़ एक Resolution बन कर नहीं रह जाएगा।
मुझे ज़रूर बताए आपने इस साल क्या Resolution बनाया हैं और आप उसको पूरा करने के लिए क्या कदम उठा रहे है।
आपसे नये विचारों के साथ जल्द मिलती हूँ।
DeepTea



So well said... Mainly 2nd n 5th point if workout proper half battle win
ReplyDeleteThank you Shraddha 🙏
DeleteWell said 👍🏻
ReplyDeleteThank you Megha 🙏
DeleteEk dum Sahi ...well said 👍👍
ReplyDeleteThank you Aditi 🙏
DeleteAbsolutely right Deepti.
ReplyDeleteThank you Di 🙏
Delete