पारिवारिक जुड़ाव को कैसे मजबूत करें ? - How to Strengthen Family Bond ?

पारिवारिक जुड़ाव को कैसे मजबूत करें ? - How to Strengthen Family Bond ?

परिवार एक व्यक्ति के जीवन का मूल होता है; जीवन मे हर कार्य और हर कदम वह समझदारी से चलता है ताकि उसके परिवार को किसी बात के लिए कोई पछतावा ना हो जाए। कह सकते है की जब इंसान एक परिवारिक व्यक्ति बन जाता है तो उसकी हर साँस मे वह अपने परिवार के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए ही सोचता रहता है।

परिवार के हर सदस्य से उसका एक अनोखा सा रिश्ता होता है; चाहे वह माता-पुत्र का रिश्ता हो, पिता-पुत्री का रिश्ता हो, जीवन साथी का रिश्ता हो। एक मजबूत परिवार की नीव के लिए रिश्तों को महत्व देना और एक दूसरे के साथ अच्छा समय बिताना बहुत ज़रूरी होता है एवं यही वह समय है जब परिवार के बच्चों मे रिश्तों की सही समझ और मजबूत परिवारिक संबंधो की नीव डाली जाती है।

यूँ तो आज इंसान के पास साँस लेने का भी समय नहीं है, वह जैसे-तैसे उठ कर किसी तरह समय पर दफ़्तर पहुंच जाए यह भी आज के जीवन मे ताज्जुब जैसा है; तो ऐसे मे परिवार को समय दे पाना तो बड़ा मुश्किल काम होता जा रहा है। अब इस पर दुनिया भर का तनाव; दफ्तर, ट्रॅफिक, लोन्स, राशन और जाने किस-किस ने एक इंसान को घेरा हुआ हैं; उस पर परिवार को समय देने और आपस में जुड़ाव बनाने की कोशिश करने का समय दिनचर्या मे ही कहाँ बचता है ?

एक बार सोचे आप यह सब किसके लिए कर रहे है? जवाब सबको पता है - परिवार के लिए और उस पर उनसे 2 मीठे बोल बोलने के लिए भी आपके पास समय नहीं तो ऐसे जीवन की दौड़ का क्या लाभ जिसमे आपके पास यह विचार करने का भी समय नहीं की - आपकी पत्नि का दिन आज कैसा गया ? आपके माता-पिता की तबीयत ठीक है या नहीं ? बच्चों को आज कक्षा मे क्या नया सिखाया गया ?

"If you are too busy to enjoy quality time with your family, then you need to re-evaluate your priorities." - Dave Willis


अब इतनी भागदौड़ और व्यस्तता मे भी अपनो के बीच आप कैसे जुड़ाव को और भी मजबूत करें इसके बारे मे बात करते हैं – 

1)  सराहना करें - Show your appreciation – एक इंसान को हमेशा यही लगता है की सिर्फ़ वही अपनो के लिए सबसे ज़्यादा मेहनत करता है; बात यह नहीं है की आप कितनी मेहनत करते है, पर आप दूसरों के प्रयासों को कितनी महत्वता देते है उससे भी रिश्तों के  जुड़ाव पर असर पड़ता है हमेशा स्वयं को बेहतर और दूसरों को कम आंकने से आपस मे जुड़ाव कम हो जाता है

2)  परिवार के लिए अलग समय निर्धारित करें - Set aside time for Family – परिवार का एक समय ऐसा निर्धारित करें जब पूरा परिवार एक साथ बैठे और एक दूसरे की बात सुने, आप उनके साथ रहे और उनके साथ ही समय बिताए ऐसा करने से कम समय होने के बावजूद भी आप उनको एक निर्धारित समय दे पाएँगे और वह भी आपसे जुड़ाव महसूस करेंगे इस समय पर T.V Mob और दूसरे कामों मे समय को बेकार ना करें

3)  मिल कर घर का काम करें - Do chores as family – जब सारा परिवार मिल कर घर के काम को पूरा करता है तो किसी एक व्यक्ति पर पूरा दबाव नहीं पड़ता और आपस मे सामूहिक कार्य (Team Work) से आपस मे तालमेल बढ़ता है; जिससे परिवार मे सभी सदस्यों के बीच जुड़ाव बेहतर होता हैं

4)  एक साथ भोजन करने का समय निर्धारित करें - Schedule a meal together – खाने का एक समय ऐसा रखे जिसमे घर के सभी सदस्यों का होना अनिवार्य हो चाहे आप कितने भी व्यस्त हो पर आपको खाने पर एक साथ बैठना ही है ऐसा करने से सभी मे परिवार के शासन के प्रति सम्मान और एक साथ बैठने से जुड़ाव बढ़ेगा

कहते भी है ना “A Strong Family has well worn seats at the Dinner Table”.


5) 
एक साथ यात्रा करें - Travel Together – Travel/ Holiday वह समय होता है जब इंसान अपने सभी दैनिक कार्यो से छुट्टी लेकर अपनो के साथ थोड़ा आराम और सुकून का समय बीतता है; जिससे आपस मे परिवार का जुड़ाव बढ़ता है. साल मे अगर हो सके तो कम से कम 2 और ना हो सके तो 1 बार कही अपने शहर से बाहर घूमने जाए। इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी और परिवार के सदस्यों के बीच संबंध और भी गेहराएँगे।

6)  अपने weekend की योजना बनाएं - Plan your weekends – मैं Weekends को छोटा Holiday कहती हूँ; जिसमे सब मिल कर एक साथ कुछ अच्छा समय बिता सकते है। अपने वीकेंड को T.V और Mob देख कर ना गुजारें बल्कि इसकी जगह आप अपने Weekend की योजना बनाएं; बच्चों को कहीं घुमाने ले कर जाए जैसे – Beach, Trekking, Museum, Zoo इत्यादि।

7)  परिवार के सदस्यों के उनके जीवन के उतार-चढ़ाव में साथ दे - Support family members in the ups and downs of their lives

"Family is the support you will never have to pay for because come rain, or shine, they will be here to cheer you on with every of your life goals."

हर एक व्यक्ति के अपने भावनाएं और समस्याएं होती है; एक परिवार को हमेशा एक दूसरे को उनके व्यक्तिगत उतार-चढ़ाव मे उनके साथ खड़ा रहना चाहिए। एक व्यक्ति को जीवन के प्रति उत्साहित करना उनमे फिर से भविष्य की आस जगाना; यह परिवार का अनिर्दिष्ट समर्थन (unspoken support) होता है, और इसी से व्यक्ति अपने बुरे समय को भी आसानी से पार कर पता है। 


“Our family is like the branches of a tree. We may grow in different directions, yet our roots remain as one.” 

आपके परिवार के अंदर मजबूत जुड़ाव ही हर एक सदस्य के जीवन का सबसे बड़ा भावनात्मक सहारा होता है और यही आपके जीवन को और भी आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा देता हैं।

आज इन विचारो के साथ आपसे विदा लेना चाहूँगी|

DeepTea

Comments

  1. This blog is the best one among all.. keep it up.
    My great regards and respect to your work and ideas.

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

अपनी सोच को सरल बनाये तो जीवन बेहतर बन जायेगा - Simplify your thinking, life will become better

समय बर्बाद होने से कैसे रोकें - How to Stop Wasting Time

8 सबसे आम पछतावे जो लोगों को जीवन के अंत में होता हैं - 8 most common regrets that people have at the end of life