अंदर से टूटा हुआ महसूस होने पर स्वयं को यह 7 चीजें याद दिलाये - 7 things you remember when your feel broken from inside

अंदर से टूटा हुआ महसूस होने पर स्वयं को यह 7 चीजें याद दिलाये - 7 things you remember when your feel broken from inside

जीवन हमेशा उतार चढ़ाव से भरा रहता हैं, हमारे ना चाहने पर भी कई दफ़ा जीवन ऐसे पल दिखा देता है की हम समझ ही नहीं पाते और सब कुछ जैसे हमारे हाथ से निकल सा जाता है। बात चाहे कोई भी हो एक पल मे ना जाने क्या होता है और आप टूट से जाते है और ये टूटना कुछ नाउम्मीदी के साथ आता है; आप लोगों से घिरे होकर भी स्वयं को बिल्कुल अकेला महसूस करते है, अपनों के होने के बाद भी किसी अपने से ये उम्मीद नहीं कर पाते की वह आपको एवं आपकी भावनाओं को समझ पाएगा, आप स्वयं को नहीं समझ पाते और बिखर जाते हैं।

When I cry about one thing I end up crying about everything that's wrong

आपका ऐसा सोचना और महसूस करना ग़लत नहीं है यह तो बहुत स्वाभाविक है; पर यह टूटना ऐसा है जैसे किसी भटकते को सहारा ना मिल रहा हो। सब कुछ थमा और निर्जीव सा महसूस होने लगता है; पर ऐसे मे वह क्या याद रखे ? वह क्या है जो बंजर ज़मीन मे जीवन के प्रति एक बूँद से हरियाली की आशा दिला सकता हैं ? तो जवाब है आप स्वयं आपका मजबूत मन और आपकी दृढ़ सोच।

हम सभी सदैव उत्साहित, जीवन के प्रति हमेशा प्ररित और रिश्तों को संभालना ही चाहते है पर कभी कभार स्थिति हाथ से निकल जाती है और चीज़ें बहुत बिगड़ जाती है; ऐसे मे आपका मन टूट और बिखर जाता है और जीवन के प्रति उत्साह का नामो निशान नहीं रहता; अब ऐसे मे एक इंसान क्या सोचे की वह दुबारा जीवन मे हर्षो उल्लास को महसूस कर पाए ?


1.    
याद रखें दूसरी तरफ हमेशा आशा है - Remember there is always hope on the other side

कुछ परिस्थितियां ऐसी हो जाती है जहाँ से आगे सब अंधकार मे लगने लगता है। ऐसा लगता है की अब कुछ नहीं बचा, सब किए कराए पर पानी फिर गया। ऐसा महसूस होने पर भी अपनी सोच को आशा की दिशा दिखाए; मन को इस भावना के परे मोड़े और उम्मीद की किरण को ढूढ़ने की कोशिश करें  

2.     सोचो जो भी हुआ उसमे आपका भला छुपा हैं - Think whatever happens, its for your good

हम सदैव वर्तमान मे रहना ही जानते है और परिस्थिति बिगड़ जाने पर भविष्य को अंधकार मे देखने लगते है या भविष्य को नकार ही देते है। सभी परिस्थितियों में अच्छा ढूढ़ने की कोशिश करें, जरुरी नहीं जो आज ठीक नहीं लग रहा वह हमेशा आपके लिए ठीक ना हो; यह भी हो सकता है की जो आज हुआ वह शायद आपके आगे के लिए बहुत अच्छा हो।

3.     हमेशा याद रखें कि आप ठीक करने का प्रयत्न कर सकते हैं - Always remember you can try to rectify

चीज़ बिगड़ जाने का मतलब यह नहीं की हम उसको सुधारने की कोई कोशिश ही ना करें। एक इंसान को हमेशा अपनी पूरी कोशिश करते हुए चीज़ो और स्थितियों को ठीक करने और संभालने की कोशिश मे लगे रहना चाहिए।

4.     याद रखें जीवन एक रोलर कोस्टर है जिसमें बहुत सारे रहस्य हैं - Remember life is a roller coaster with lots of mysteries

हमेशा स्वयं को और अपनी किस्मत को दोष देने से आप सिर्फ अपना मन ही खराब कर लेते हैं; आपको हमेशा स्वयं को याद दिलाना चाहिए की आप कितनी भी कोशिश कर ले पर यह जीवन ही उत्तर चढ़ाव का सिलसिला है और आपको कभी-कभी सिर्फ़ धैर्य बरतना और चीज़ो को स्वयं ही ठीक होने पर छोड़ देना होता हैं।

5.     अपनी भावनाओं को रोकें नहीं उसे स्वीकार करें - Do not stop your emotions, accept it

आपकी भावनाएं आपके मन के अंदर उमड़े बवंडर को व्यक्त करने का एक जरिया हैं; इन्हे रोकने से या इनसे भागने से आप अपने मन को और भी भरी एवं मस्तिष्क को जाम कर लेते हैं। जो इंसान अपने भावो को व्यक्त नहीं कर पता वह इस भारीपन में ही दब कर रह जाता हैं और इसमें ही घुलते-घुलते अवसाद में जाता हैं; जो परिस्थितियों को और भी पेचीदा बना देती हैं। भावनाओं को स्वीकार करें और इन्हे निकलने दे; तभी आप हल्का महसूस कर पाएंगे और स्थिति को सुधारने का प्रयत्न कर पाए।

6.     सोचें और स्थिति का विश्लेषण करें - Think and analyse the situation

जो हो गया आप उसको तो ठीक नहीं कर सकते परंतु आप वही ग़लती दुबारा दोहराने से तभी बच सकते है जब आप स्थिति का ठीक प्रकार से अपने मन मे विश्लेषण करें। वही इंसान समझदार होता है जो एक घटना से सबक लेकर अपने भविष्य में दुबारा वही ग़लती दोहराने से पहले संभाल जाए। 

7.     अपना ध्यान घटना से हटा कर लोगों की तरफ मोड़े - Change your Focus from incident towards people

कुछ समय और स्थिति ऐसी हो जाती है जिसकी वजह से हम इंसान को ग़लत मानने लगते है परंतु अगर आप अपना दिल बड़ा करें और स्थिति को ज़्यादा महत्त्व ना दे कर अपने प्रियजानों को माफ़ कर पाए तो आप स्वयं को पुनः प्रसन्नता की स्थिति मे ले जाने मे सफल रहेंगे।

‘SOMETIMES’ you must
FORGET what you FEEL, and
REMEMBER what you DESERVE.

उम्मीद करती हूँ की आप स्वयं के मन को इतना मजबूत बनाये की आपका मन मुश्किल परिस्थिति मे टूट कर भी स्वयं को बिखरने से बचा ले।

इसी के साथ आज आपसे विदा लेती हूँ।

DeepTea

 

 

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

अपनी सोच को सरल बनाये तो जीवन बेहतर बन जायेगा - Simplify your thinking, life will become better

समय बर्बाद होने से कैसे रोकें - How to Stop Wasting Time

8 सबसे आम पछतावे जो लोगों को जीवन के अंत में होता हैं - 8 most common regrets that people have at the end of life