क्यों अच्छी आदतें महत्वपूर्ण होती हैं एवं अच्छी आदतें विकसित करने के 8 सरल कदम - Why good habits are Important & 8 Simple Steps to Develop Good Habits
क्यों अच्छी आदतें महत्वपूर्ण होती हैं एवं अच्छी आदतें विकसित करने के 8 सरल कदम - Why good habits are Important & 8 Simple Steps to Develop Good Habits
नमस्कार दोस्तों !!!मनुष्य अपनी आदतों के अधीन होता है और यही आदते उसके जीवन को परिभाषित करती हैं। आपके पैदा होने से आपके होश सँभालने तक कुछ आदते आपमें निहित हो जाती हैं जिसका श्रेय आपके माता-पिता को जाता हैं; जैसे -
एक निश्चित समय पर उठना, रोज़ नहाना, पूजा करना, पढ़ाई करना इत्यादि
.... परन्तु आप जैसे ही अपना भार सँभालते है तो आप स्वयं के राजा बन जाते हैं जिसका कोई समय नहीं होता ना उठने का, ना खाने का, सारी अच्छी आदते अचानक से लुप्त हो जाती है और उनकी जगह बुरी आदते घर कर लेती हैं। ऐसा मनुष्य जीवन के एक चरण मे होना आम हैं; परन्तु जब यही बुरी आदते आपके वयस्क होने तक आपके साथ चलती चली जाती है तो यह आपके जीवन को नष्ट करने मे सक्षम होती हैं।
आपका जीवन कितना सफल या कितना असफल है इसका श्रेय पूरी तरह से आपकी आदतों को जाता हैं। यह तो उसी तरह हुआ जैसे किसी Dish को बनाने की recipe अच्छी होगी तभी खाना अच्छा बन पायेगा; एक भी मसाला इधर से उधर और खाने का स्वाद बेकार; कहना का तात्पर्य यह है की हर एक आदत आपके जीवन को सफल या असफल बनाने में बड़ी भूमिका निभाती हैं।
आईये समझे क्यों जीवन मे अच्छी आदतों का समावेश होना इतना जरुरी हैं ? - Lets understand why good habits are so important in life?
1) Good Habits is a key to successful life.
2) Good Habits give mental satisfaction.
3) Good Habits are foundation for your kids & family.
4) Good Habits can improve your life and Overcome bad habits.
5) Good Habit can assure you financially sound.
6) Good Habit can assure you on good health and long life.
7) Good Habit helps to check your psychological health.
8) Good Habit assure proper utilization of time.
अब आपने यह समझ लिया की कैसे अच्छी आदतें आपको जीवन भर सभी तरह से लाभ देती हैं; तो इसको अपनाने मे तो कोई देरी करनी ही नहीं चाहिए तुरंत अभी बुरी आदतों को छोड़ कर अच्छी आदते अपना लेनी चाहिए; परन्तु ऐसा कर पाना बोलने जितना आसान नहीं होता, लोगों को जीवन लग जाता है अपनी बुरी आदतों से निजात पाने मे और अच्छी आदतों को अपनाने मे। अनगिनत तरह की बुरी आदते होती है; मैं यहाँ कुछ सामान्य बुरी आदतों को बताना चाहूंगी; जैसे -Ø मीठा खाने की आदत
Ø जल्दी ना उठने की आदत
Ø नाश्ता ना करने की आदत
Ø हमेशा दुखी रहने की आदत
Ø बेवजह खर्च करने की आदत
Ø समय को इधर-उधर बर्बाद करने की आदत
Ø दिन भर मोबाइल या टीवी से चिपके रहने की आदत
Ø व्यसन करने की आदत
Ø जंक फ़ूड खाने की आदत
Ø सदैव नकारात्मक सोचने की आदत
Ø प्रकृति से अलग रहने की आदत
Ø व्यायाम ना करने की आदत
Ø अपने शौक के लिए समय ना निकाल पाने की आदत
Ø ना पढ़ने की आदत
आईये बात करे उन कदमों की जिनके द्वारा आप आसानी से अच्छी आदत को अपनी दिनचर्या का एक हिस्सा बना सकते हैं
अच्छी आदत विकसित करने के 8 सरल कदम - 8 Simple Steps to Develop Good Habit
Step
1 - पता लगाएँ आपको स्वयं मे किस बदलाव की आवश्यकता है - Find out what you need to change
अच्छी आदतों को अपने अंदर लाने का सबसे पहला और बड़ा कदम हैं अपने अंदर की बुरी आदत को पहचानना। वह क्या बुरी आदत है जो आपको या परिवार के खुश रहने मे अड़चन डाल रही हैं ?
उस आदत का पता लगाना सबसे ज्यादा जरुरी हैं। अपनी बुरी आदत को बिना शर्माये पहचाने एवं दिल से स्वीकार करें और आगे बढ़ने के लिए तैयार हो जाये।
Step
2 - बदलाव के लिए निर्णय और वचन लें - Take decision and commitment to
change
अब आपको अपनी बुरी आदत का पता चल गया; इसके बाद दूसरा कदम हैं अपने मन को मजबूत कर बदलाव के लिए कठोर निर्णय लेने का क्यूंकि सालो से चली आ रही बुरी आदत से निपटना किसी साहस भरे काम से कम नहीं हैं। स्वयं के मन को वचनबद्ध करें और समझाए की यह आपके बेहतर और परिवार के भले के लिए है और आपको इस पर अडिग रहना ही हैं।
Step
3 - अच्छी आदत को प्राप्त करने में आने वाली सभी कठिनाइयों को संक्षेप में लिख ले - Jot down all your difficulties in
achieving good habit
किसी भी अच्छी आदत को अपने अंदर लाने मे बहुत सारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता हैं; जैसे -
समय की पाबन्दी, अन्य कार्यों की तात्कालिकता, दोस्तों का लगातार दबाव, थकान महसूस करना इत्यादि...
आप सबसे पहले इन सभी मुश्किलों को संक्षेप मे लिख ले ताकि यह आपके दिमाग मे
register हो जाये। आगे जब भी आप नयी-अच्छी आदत की कोशिश करेंगे और यह मुश्किल आएगी तब आपको पता होगा की यह परेशानी तो आनी ही है और आपको इस कारण रुकने की कोई आवश्यकता नहीं हैं; इसके साथ-साथ जहाँ संभावना हो आप चीज़ो को नयी आदत के जरुरत के मुताबिक
adjust कर सकते हैं।
Step
4 - योजना बनाये और उसके लिए समय निर्धारित करें - Plan and set out time for the same
अपनी अच्छी आदत को रोज़ अभ्यास मे लाने के लिए एक अच्छी योजना बनाये एवं उसके लिए सही वक़्त निर्धारित करें। जैसे कोई भी बड़ा काम बिना अच्छी योजना के सफल नहीं होता वैसे ही आपको अच्छी आदत को अपनाने के लिए भी अच्छी योजना बनानी पड़ेगी और उसके लिए समय भी अलग करना पड़ेगा।
Step
5 - नई आदतों और इसके फायदों के बारे में खुद को याद दिलाते रहें - Keep reminding yourself about new
habits and its benefits
जैसे किसी बच्चे से कुछ नया सीखने के लिए आपको बार-बार उसको कार्य के फल के बारे मे बताना पड़ता है ठीक वैसे ही आपका मन भी एक बच्चे के सामान हैं और उसको भी अच्छी आदत का अनुसरण कराने के लिए बार-बार आपको उसके फायदे के बारे मे बताना एवं याद दिलाना पड़ेगा; तभी आपका मन अडिग होकर लगातार अच्छी आदत को अपनाने मे आपका साथ देगा …नहीं तो लालच एक क्षण मे आपका मन हिला सकता हैं।
Step
6 - दोस्तों और परिवार से समर्थन मांगे -
Request with friends and family for support
जैसे सभी कार्यों मे हम सबको अपने परिवारजनो का साथ चाहिए होता हैं; वैसे ही अच्छे आदत को अपनाने मे भी आपको उनका पूरा साथ चाहिए होगा। आपको अच्छी आदतों को पूरी तरह से अपनाने मे अपने करीबियों का प्रोत्साहन और नैतिक समर्थन (Moral Support) की आवश्यकता हर कदम पर जरुरत होती है।
Step
7 - ध्यान दे आदत में बदलाव के कारण आपका जीवन कैसे बेहतर हो रहा हैं - Notice all good things started happening
with you due to change in habit
लगातार
अच्छी आदतों का अभ्यास करने से आपमें और आपके आसपास कई परिवर्तन आने लगते हैं जो सकारात्मक होते हैं; इन परिवर्तनों पर ध्यान दे क्यूंकि यही आपको अच्छी आदतों का अभ्यास करते रहने के लिए आपको प्रेरित करेंगी।
Step
8 - खुद को पुरस्कृत करें - Reward yourself
अंतिम
पर सबसे जरुरी स्वयं को लगातार बिना रुके अच्छी आदत का अभ्यास करने के लिए जरुर पुरस्कृत करें ताकि आपका मनोबल बना रहे और आपको अनोखी ख़ुशी का एहसास हो।
आप अच्छी आदत के लिए लगातार कोशिश करेंगे; इसी कामना के साथ आज आपसे इजाजत लेती हूँ।
DeepTea





Nice👏🏻👏🏻
ReplyDeleteThank you Megha 🙏
DeleteGood thoughts
ReplyDeleteThank you Shraddha 🙏
Deleteबहुत बढिया
ReplyDeleteThank you 🙏
Delete