9 प्यार से किए गए कार्य जो आपके बच्चे के भविष्य के लिए बहुत हानिकारक साबित हो सकते हैं - 9 lovingly done tasks that can prove to be very harmful for your child's future
9 प्यार से किए गए कार्य जो आपके बच्चे के भविष्य के लिए बहुत हानिकारक साबित हो सकते हैं - 9 lovingly done tasks that can prove to be very harmful for your child's future
नमस्कार दोस्तों ! हम सभी दिन रात अपने बच्चों के लिए मेहनत करते है, उनके लिए वह सभी सुख सुविधाएं जुटाना चाहते है जिसके ना मिल पाने से हमे स्वयं संघर्ष करना पड़ा। सुविधाएं जिससे उनके लिए आगे बढ़ने के सभी रस्ते खुल जाये पर उनकी भविष्य की चिंता मे और उनको प्यार दिखाने मे कभी-कभी आप भूल जाते है की आप उनके लिए अच्छा करते-करते काफी कुछ गलत भी करते जा रहे हैं।बात सिर्फ यह नहीं है की आप उनको प्यार दिखने मे कुछ दिला देते हैं या उनको कुछ अनावश्यक करने देते हैं; परन्तु आपको यह विचार करना है की क्या ऐसा करने से बच्चे को सही संदेश मिल रहा है या वह भविष्य के लिए ठीक तैयार हो रहा हैं। बच्चों को किसी भी चीज़ को सिखने और समझने मे ज्यादा समय नहीं लगता और गलत बात तो वह एक पल मे अनुकूलीत कर लेते हैं; ऐसे मे माता-पिता और साथ मे रहने वालो को हर बात और कार्यों को सोच समझ कर करना चाहिए क्यूंकि यह आपके बच्चे के व्यक्तित्व को विकसित करने में बहुत बड़ी योगदान देता हैं।
प्यार
से किए गए 9 ऐसे ही कार्य जो आपके बच्चे के भविष्य के लिए बहुत हानिकारक साबित हो सकते हैं -
1) उन्हें पैसे का मूल्य सीखाये बिना सब कुछ प्रदान करना - Providing everything without teaching
them the value of money
क्या आप उनमे से है जो अपने बच्चों के अनुरोध करने पर उनको तुरंत वह वस्तु दिलवा देते हैं? तो यह एक खतरनाक स्थिति है क्यूंकि इस प्रकार बच्चे पैसे का मूल्य नहीं समझ पाते और जीवन मे सभी चीज़ो को बिना मेहनत और आसानी से पाने की ही इच्छा रखते हैं। बच्चों को जरुरत के हिसाब से चीज़े दिलवाये, महंगी चीज़ो के बारे मे उनको विस्तार से समझाए, हर चीज़ ले लेंगे यह बोलने की जगह उनको समझाए की वह वस्तु लेने के लिए कितनी मेहनत करनी पड़ेगी ताकि उनको पैसों का मूल्य समझ आएगा।
2) उन्हें पहले से सूचित करना कि आपने उनका भविष्य सुरक्षित कर लिया हैं - Informing them in advance that you secured their future
आम तौर पर माता-पिता उनके बच्चे का भविष्य आर्थिक रूप से सुरक्षित कर के चलते हैं; परन्तु जब आप यह सूचना अपने बच्चों को पहले से दे देते हैं तो वह अलसी और निकम्मे बन जाते हैं और जीवन भर सिर्फ आपके बचाये हुए पैसो पर ही जीवन व्यतीत कर देते हैं। बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने की पूर्ण कोशिश करें; उनको अपना गुजारा करना सिखाये ना की बार-बार यह बताये की वह कुछ नहीं भी कर पाएंगे तो भी जीवन मे उनको कोई कमी नहीं होगी।
3)
उनको राजाओं की तरह पालन पोषण मिलना -
Giving them upbringing like kings
आपके बच्चे आपके लिए दुनिया मे सबसे अनमोल होते हैं परन्तु उनको हमेशा इस बात का एहसास जब माता पिता हर पल कराते है तो वह आगे सामान्य जीवन को स्वीकार नहीं कर पाते। जैसे किसी भी चीज़ के माँगने से पहले हाजिर हो जाना, सारी सुख सुविधाओं से घर भर देना, उनको घरेलु काम काज ना करने देना, बेहतर से बेहतरीन कपडे दिलाना, शानदार विद्यालयों मे दाखिला दिला देना इत्यादि। बच्चों को सामान्य पालन पोषण दे उनको जीवन मे दुःख का एहसास भी करने दे।
4) हमेशा बच्चों को यह महसूस कराना की वह घर के मालिक हैं - Always make the children feel that they
are the boss of house
अपने बहुत सारे परिवारों मे देखा होगा की बच्चे ने कुछ माँगा नहीं और पूरा परिवार उसके लिए दौड़ पड़ता हैं, बच्चा बच्चे जैसा नहीं उस घर मे BOSS जैसा महसूस करता हैं। जिस परिवार मे बच्चों पर जरुरत से अधिक ध्यान दिया जाता हैं वहाँ बच्चे स्वयं का शासन चलाने लगते हैं और यही आदत उनका स्वभाव बन जाती हैं जो आगे चल कर उनको बहुत परेशानी मे डाल सकती हैं।
5) बच्चों के लिए कोई नियम और कानून ना होना -
No rules & regulations for kids
बच्चों
को पूरी स्वंत्रता देना अच्छी बात हैं परन्तु उनपर कोई नियम कोई भी प्रतिबन्ध ना लगाना ठीक नहीं हैं। बिना नियम के बच्चे अनुशासनहीन हो जाते है जिससे उनको जीवन मे आगे बढ़ने मे और सफलता प्राप्त करने मे बहुत परेशानी आती हैं। अपने घर मे कुछ नियम बनाये और सभी उन नियमों का पालन करेंगे तो बच्चों मे भी इसके प्रति समझ आएगी
6) गलती करने पर उन्हें ना सुधारना - Not correcting them when they do wrong
ऐसा कई बार देखा गया है की जब बच्चे कोई गलती करते है तब उनको परिवार का कोई ना कोई शह देता हैं जिससे उन्हें उस वक़्त समझाना और सुधारना नामुमकिन हो जाता हैं एवं गलती करते रहना उनकी आदत बन जाती हैं। परिवार के सभी बड़े बच्चों को गलती करने पर तुरंत समझाए एवं सुधारे ताकि वह दुबारा वही गलती ना दुहराए और गलती करते रहना उनकी आदत मे शामिल ना हो जाये।
7) उन्हें घर की गतिविधियों में मदद नहीं करने देना - Not letting them help in house activities
ज्यादातर
परिवार मे देखा गया हैं की बच्चों को रसोईघर मे घुसने या घरेलु कार्यो मे सम्मलित नहीं किया जाता, सभी कार्य बड़े लोग ही करते हैं और बच्चे सिर्फ पढ़ते है खेलते है और टी.वी देखते हैं। ऐसा करने से आप उन्हें आराम तो दे रहे है पर घर के कामों मे उनकी मदद लेने से आप उनको Coordination and Teamwork पहले से सीखा सकते हैं; जिससे वह भविष्य के लिया तैयार होते हैं।
8) उन्हें साझा करने के लिए प्रोत्साहित नहीं करना - Not encouraging them to share
आज कल ज्यादातर परिवार एकल हो गए हैं और उनमे बच्चे भी एक ही जिससे वह ही घर के राजा बने रहते हैं; मिल बाँट कर रहना और सबके साथ खाने की परंपरा उनको समझ नहीं आती और यह उनके स्वभाव में घर कर जाता हैं। बड़े होकर भी उनका यही स्वभाव बना रहता हैं परन्तु इस प्रकार वह रिश्तों और दोस्तों के साथ adjust नहीं कर पाते। बच्चों को मिल बाँट कर रहना सिखाये स्कूल मे और रिश्तेदारों मे उनको घुलना मिलना सिखाये, अपनी चीज़े को दूसरों के साथ बांटना बताये।
9) उन्हें लगता है कि वे सबसे बेहतर हैं - They think they are the best
आपके बच्चों को यह सुनना कभी-कभी अच्छा लगता है की उन्होंने जो किया वह सबसे बेहतर किया; पर जब आप यह बात हर एक मिनट उनको बताने लगते हैं तो उनको लगता हैं की वह जो भी कर रहे है वह सबसे सही है और उसमे कोई सुधर की कोई गुंजाइश ही नहीं हैं। जब यह बात किसी के मस्तिष्क मे घर कर जाये तो उनमे कुछ नया और बेहत सिखने की इच्छा समाप्त हो जाती हैं और वह अपने आप को सर्वोच्च महसूस करने लगते हैं।
इसीके साथ आज की बातचीत यहाँ समाप्त करती हूँ, और जल्द ही मिलती हूँ कुछ नयी सोच के साथ |DeepTea







All the points are correct Deepti.
ReplyDeleteThank you Shilpa di 🙏
DeleteU r absolutely right.
ReplyDeleteThank you Shraddha 🙏
Deleteबहुत बढ़िया लेख
ReplyDeleteGood thoughts.👍
DeleteThank you Neelam 🙏
Delete