ख़राब मनःस्थिति को काबू मे लाने और वापस सामान्य मनोदशा मे आने के 8 तरीके - 8 ways to control bad mood and get back to normal mood

ख़राब मनःस्थिति को काबू मे लाने और वापस सामान्य मनोदशा मे आने के 8 तरीके - 8 ways to control bad mood and get back to normal mood

नमस्कार दोस्तों !!

  • Boss ने डांटा इसलिए मनःस्थिति ठीक नहीं है।
  • मेरे मन मुताबिक नहीं हुआ इसलिए मनःस्थिति ठीक नहीं हैं।
  • बच्चों के नंबर ठीक नहीं आए तो मनःस्थिति ठीक नहीं हैं।
  • आज सब्जी जल गयी तो मनःस्थिति ठीक नहीं हैं।
  • आज सब काम समय पर पूर्ण नहीं हो पाया इसलिए मनःस्थिति ठीक नहीं हैं।

कारण कोई भी हो परन्तु आपका Mood - आपकी मनःस्थिति तुरंत ख़राब हो जाती हैं। हम सभी की दिनचर्या मे कुछ भी थोड़ा चुनौतीपूर्ण हुआ नहीं की हमारी मनःस्थिति / Mood बिगड़ जाता हैं। अच्छे मनःस्थिति मे रहना किसको नहीं भाता लेकिन वास्तव में यह संभव नहीं हो पता; कुछ छोटी सी गड़बड़ या जरा सी बात और पूरा दिन ख़राब; मुन्ना भाई की style मे कहे तो "पूरे दिन की वाट लग जाती हैं मामू "

आपने कभी ध्यान दिया की आपकी मनोदशा का बिगड़ना आप पर कम एवं दूसरों पर ज्यादा निर्भर करता हैं ? आप ना चाह कर भी अपना आपा खो बैठते हैं, बहुत उदास महसूस करते हैं, चिड़चिड़ापन सा लगता हैं या कभी-कभी अवसाद मे चले जाते हैं और यह सब केवल और केवल बाहरी कारणों से ही होता हैं; कोई भी जान कर इस दुविधा मे नहीं पड़ना चाहता।      

“Good moods’re as fragile as eggs...Bad moods’re as fragile as bricks.” ― David Mitchell, Black Swan Green

पहले सोचे की क्या आप बाहरी कारणों पर नियंत्रण कर सकते हैं ? नहीं; तो क्या करें ताकि बाहरी कारणों से आपकी मनःस्थिति मे कोई फरक ना पड़े और आप जल्द से जल्द अपनी मनोदशा को सामान्य कर सके। आईये समझे कुछ १० आसान तरीके जिनसे ऐसा कर पाना आपके लिए सरल हो पायेगा

1)    छोटी-छोटी बातों को नज़रअंदाज़ करे - Ignore the small things

जब आपकी मनःस्थिति ख़राब हो तो आप सबसे पहले अपने दिमाग को संयम मे ले ताकि आपका दिमाग छोटी-छोटी बातें और दूसरों की छोटी-छोटी गलतियों को तुरंत नज़र अंदाज़ करें; ऐसा करने से आप अपनी बिगड़े Mood को वही के वही सँभालने की कोशिश कर सकेंगे और चीज़े ज्यादा ख़राब होने से बच जाएँगी।

2)    बाहर जाये और हवा को महसूस करे - Go out and feel the air

प्रकृति मे निकलना आपके मानसिक स्वस्थ के लिए सबसे अच्छा हैं और मनःस्थिति को सँभालने के लिए यह बहुत प्रभावी तरीका हैं। प्रकृति के करीब जाने से आपका तनाव का स्तर कम होता हैं और आप अपनी मनःस्थिति को तुरंत संभाल सकते हैं।

3)    अपने आप के साथ धैर्य रखें - Be Patient with your self

कभी कभी आप स्वयं पर इतना अधिक दबाव उत्त्पन कर लेते हैं की तय लक्ष्य हासिल ना कर पाने पर आपकी मनःस्थिति ख़राब हो जाती हैं और चीज़े बिगड़ जाती हैं; स्वयं पर थोड़ा धैर्य रखे और अपने आप को समय दे।

4)    आराम ले - Take rest

कभी-कभी इंसान शारीरिक तौर से थकने पर भी ख़राब मनःस्थिति मे जाता हैं; इसलिए थोड़ा आराम ले और चित को शांत होने पर आगे का कार्य पूर्ण करे।

5)    छिपी हुई समस्या को समझने की कोशिश करें - Try to understand the hidden problem

आपकी ख़राब मनःस्थिति का अधिकतर कारण किसी व्यक्ति का आपसे ठीक से बात ना करना या उनका आपसे सही तरह पेश ना आना होता हैं; पर क्या कभी आपने यह समझने की कोशिश की की उस व्यक्ति को ऐसी क्या परेशानी है जिस कारण से वह ऐसा कर रहा हैं। उस इंसान से आराम से बात कर उसकी दुविधा सुलझाने की कोशिश करें और इससे आपकी बिगड़ी मनोदशा का भी हल निकल आएगा।

6)    अपनी पसंदीदा चीज़ो को करें - Do things you enjoy

जैसे किसी भी बीमारी को काटने के लिए औषधी लेनी पड़ती हैं वैसे ही आप ख़राब मनःस्थिति के लिए वह सब करें जो करने से आपको आनंद की अनुभूति होती हैं; जैसे - painting करना, संगीत का आनंद लेना, कोई Comey show देखना या किसी दोस्त से बात करना इत्यादि .. इससे आपका ध्यान अपनी मनःस्थिति से हटेगा और आपको ख़ुशी होने लगेगी।

7)    खुद के प्रति जिम्मेदार बनें - Be responsible towards yourself

जब भी आपकी मनोदशा ख़राब हो तो अपने आपको वह जिम्मेदारी याद दिलाये जो आपको अपने प्रति निभानी चाहिए। जिम्मेदारी खुश रहने की, बात-बात पर उदास ना होने की, सभी बातों को सकारात्मक दृष्टिकोण से देखने की इत्यादि.... इस तरह से जैसे ही आप ख़राब मनःस्थिति की ओर डूब रहे होंगे तो आपका मन आपको स्वयं ही उबार लेगा।

8)    खुद को याद दिलाये "यह भी बीत जाएगा" - Remind yourself "this too shall pass"

ख़राब मनःस्थिति मे जाना एक प्राकृतिक प्रक्रिया हैं परन्तु उस स्थिति मे ज्यादा समय तक रहते हुए सभी चीज़ो को और भी बिगाड़ लेना ठीक नहीं हैं। ख़राब मनःस्थिति मे जाने पर खुद को याद दिलाये "यह भी बीत जाएगा" और अपने मन को उम्मीद दे।

“At some point you just have to let go of what you thought should happen and live in what is happening.” — Heather Hepler

अपने मूड को तुरंत अच्छे करने के ये कुछ बहरत उपाय हैं। आप अपने मनःस्थिति को जल्द से जल्द ठीक करने के लिए क्या करते है मुझे बताये। 

आज इसी के साथ आपसे विदा लेती हूँ।

DeepTea

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

अपनी सोच को सरल बनाये तो जीवन बेहतर बन जायेगा - Simplify your thinking, life will become better

समय बर्बाद होने से कैसे रोकें - How to Stop Wasting Time

8 सबसे आम पछतावे जो लोगों को जीवन के अंत में होता हैं - 8 most common regrets that people have at the end of life